Homeउत्तर प्रदेशऑपरेशन मुस्कान के तहत चौकी शिवरामपुर पुलिस ने गुमशुदा 05 वर्षीय बच्ची...

ऑपरेशन मुस्कान के तहत चौकी शिवरामपुर पुलिस ने गुमशुदा 05 वर्षीय बच्ची को सकुशल बरामद कर परिजनों को किया सुपुर्द

रिपोर्ट – ओमप्रकाश

चित्रकूट। पुलिस अधीक्षक चित्रकूट श्री अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में गुमशुदा बच्चों की सकुशल बरामदगी हेतु चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन मुस्कान के क्रम में चौकी शिवरामपुर पुलिस द्वारा सराहनीय कार्य करते हुए गुमशुदा लगभग 05 वर्षीय बच्ची को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया।
आज दिनांक 25.11.2026 को समय करीब 02:00 बजे दोपहर एक लगभग 05 वर्षीय बच्ची भाई-भाई ढाबा के पास सड़क किनारे रोती हुई मिली। पुलिस द्वारा बच्ची से पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम राजकुमारी तथा पिता का नाम जगतनारायण बताया। बच्ची अपने गांव का नाम एवं घर का पता बताने में असमर्थ थी। बच्ची ने बताया कि वह घर से दाल लेने के लिए सड़क की तरफ आई थी, लेकिन रास्ता भटक जाने के कारण अपने घर नहीं पहुंच पा रही है।
चौकी शिवरामपुर पुलिस द्वारा बच्ची को सकुशल उसके परिजनों तक पहुंचाने के लिए आसपास के ग्राम प्रधानों एवं संभ्रांत व्यक्तियों से जानकारी की गई। कोई संतोषजनक जानकारी प्राप्त न होने पर पुलिस टीम द्वारा सड़क किनारे स्थित विभिन्न गांवों में जाकर बच्ची के संबंध में जानकारी की गई। इसी क्रम में ग्राम बहादुरपुर, चौकी सीतापुर पहुंचने पर जानकारी हुई कि जगतनारायण केवट पुत्र श्री कृष्ण केवट निवासी ग्राम बहादुरपुर, चौकी सीतापुर, थाना कोतवाली कर्वी, जनपद चित्रकूट की एक बच्ची गुम हो गई है।
पुलिस द्वारा परिजनों को बुलाकर बच्ची की पहचान सुनिश्चित की गई तथा बच्ची को सकुशल उनके सुपुर्द कर दिया गया। अपनी बच्ची को सकुशल पाकर परिजनों ने चित्रकूट पुलिस का आभार व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments