रिपोर्ट – कबीर
मुजफ्फरनगर। फुगाना पुलिस ने हत्या के मुकदमे में वांछित चल रहे 21 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को फुगाना-लालूखेड़ी मार्ग पर ग्राम खरड़ जाने वाले रास्ते स्थित रजवाहे की पुलिया से पकड़ा। उसके खिलाफ फुगाना थाने में हत्या समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है।
प्रभारी निरीक्षक बबलू सिंह वर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बृहस्पतिवार को कार्रवाई की। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी रवि उर्फ राजू पुत्र वेदपाल सिंह उर्फ पप्पू निवासी ग्राम खरड़ है। वह थाना फुगाना में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 99/26 में वांछित था। मुकदमे में बीएनएस की धारा 103(1), 3(5), 333, 190 और 191(2) लगाई गई हैं।
पुलिस ने बताया कि आरोपी को 24 सितंबर को सुबह करीब 11:10 बजे फुगाना-लालूखेड़ी मार्ग पर खरड़ जाने वाले रास्ते की रजवाहे की पुलिया से गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से कोई सामान बरामद नहीं हुआ। पुलिस ने उसके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक मोहित चौधरी, उपनिरीक्षक सुनील कुमार, कांस्टेबल अजय कुमार और कांस्टेबल सौरभ खान शामिल रहे।
