Homeउत्तर प्रदेशरोहन राठी हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, मुठभेड़ में दो आरोपी...

रोहन राठी हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, मुठभेड़ में दो आरोपी घायल गिरफ्तार

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। पुरकाजी थाना क्षेत्र के ग्राम हरेटी के जंगल में युवक रोहन की हत्या के मामले का पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दो आरोपियों को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से मृतक की आरवन-5 मोटरसाइकिल, स्मार्ट वॉच, एप्पल मोबाइल फोन, घटना में प्रयुक्त टोयोटा कोरोला एल्टिस कार, दो तमंचे, पांच जिंदा व दो खोखा कारतूस और 1050 रुपये बरामद किए गए हैं।
पुलिस के अनुसार, 24 सितंबर को हरेटी के जंगल से रोहन पुत्र विवेक राठी का शव बरामद हुआ था। मामले में पुरकाजी थाने पर हत्या की धारा 103(1) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना के खुलासे के लिए तीन पुलिस टीमों का गठन किया गया था।
24/25 सितंबर की रात पुलिस टीम भैंसानी पुल के नीचे संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक कार और मोटरसाइकिल आती दिखाई दी। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो दोनों वाहन सवार भागने लगे। मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गई, जबकि कार सड़क किनारे ईंटों में फंस गई। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों घायल हो गए।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नाजिम पुत्र मुजफ्फर हुसैन निवासी संगीपुर, लक्सर, हरिद्वार और शावेज पुत्र इफजुर रहमान निवासी जहीरपुर, देवबंद, सहारनपुर के रूप में हुई है।
पूछताछ में पुलिस के अनुसार, नाजिम ने बताया कि 23/24 सितंबर की रात उसने हरेटी-जहीरपुर मार्ग पर रोहन को मोटरसाइकिल के पास खड़ा देखा और कार से टक्कर मार दी। बाद में वह अपने साले शावेज के साथ मौके पर पहुंचा। शावेज ने रोहन की पहचान ग्राम प्रधान हरेटी के पुत्र के रूप में की। पुलिस के मुताबिक, दोनों ने रोहन का मुंह दबाकर उसकी हत्या कर दी और मोटरसाइकिल व मोबाइल लेकर फरार हो गए। घायल आरोपियों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments