रिपोर्ट – संदीप वर्मा
बाराबंकी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस एवं सार्वजनिक जीवन में 25 वर्षों के निरंतर सेवा काल के अवसर पर आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत जनपद बाराबंकी में आज सायं 7:00 बजे ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम का भव्य एवं उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद के प्रमुख चौराहों, धार्मिक स्थलों, पर्यटन विकास परियोजनाओं, विभिन्न विकास कार्यों तथा जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित परिवारों के घरों में दीप प्रज्वलित किए गए। इस अवसर पर राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा सहित जनपद के अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा भी विभिन्न स्थलों पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम में सहभागिता की गई।
प्रमुख मंदिरों एवं पर्यटन विकास परियोजनाओं पर दीप प्रज्वलन
कार्यक्रम के अंतर्गत श्री लोधेश्वर महादेवा मंदिर में निर्माणाधीन कॉरिडोर सहित जनपद के प्रमुख मंदिरों में पर्यटन विकास के अंतर्गत कराए गए कार्यों पर दीप प्रज्वलित किए गए। धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों पर दीप प्रज्वलन के माध्यम से जनपद की सांस्कृतिक विरासत, धार्मिक आस्था और पर्यटन सुविधाओं के विकास को प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया। मंदिर परिसरों में किए जा रहे विकास कार्यों को प्रकाश से सजाकर श्रद्धालुओं एवं आमजन के लिए विशेष वातावरण का निर्माण किया गया।
विभिन्न विकास परियोजनाओं एवं प्रमुख चौराहों पर रोशनी
जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में संचालित एवं पूर्ण की गई विकास परियोजनाओं के साथ-साथ प्रमुख चौराहों और महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थलों पर भी दीप प्रज्वलित किए गए। शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन एवं अन्य क्षेत्रों में कराए गए विकास कार्यों को इस कार्यक्रम से जोड़ा गया। दीपों के माध्यम से जनपद में विकास की निरंतर प्रक्रिया और जनहितकारी कार्यों के प्रति प्रतिबद्धता का संदेश दिया गया।
लाभार्थियों के घरों में भी प्रज्वलित हुए दीप
‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित परिवारों के घरों में भी दीप प्रज्वलित किए गए। इस पहल के माध्यम से सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर रहे परिवारों को कार्यक्रम से जोड़ते हुए सेवा और जनकल्याण की भावना को व्यापक स्तर पर अभिव्यक्त किया गया। लाभार्थियों के घरों में दीप प्रज्वलन से कार्यक्रम का स्वरूप जनभागीदारी एवं सामाजिक सहभागिता से जुड़ा रहा।
राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा सहित जनपद के अन्य जनप्रतिनिधियों की सहभागिता तथा विभिन्न स्थलों पर दीप प्रज्वलन से कार्यक्रम को व्यापक जनसहभागिता प्राप्त हुई। ‘आशीर्वाद का दीया’ के माध्यम से जनपद में सेवा, विकास एवं जनकल्याण के प्रति संकल्प को सुदृढ़ करने का संदेश दिया गया।
