Homeउत्तर प्रदेशध्यान कुटिया पर पहुंची विधायक पुत्री ने संदीप भगत से लिया आशीर्वाद

ध्यान कुटिया पर पहुंची विधायक पुत्री ने संदीप भगत से लिया आशीर्वाद

रिपोर्ट – कबीर

मुज़फ्फरनगर, मोरना। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को प्रधानमंत्री बनाने की कामना को लेकर गांव दरियाबाद निवासी संदीप भगत की 21 दिवसीय अखंड खड़ी तपस्या जारी है। दरियाबाद के जंगल स्थित ध्यान कुटिया में चल रही तपस्या के 11 वे दिन संदीप भगत से क्षेत्र की विधायक पुत्री सुप्रिया पाल ने आशीर्वाद प्राप्त किया है
सोमवार को आयोजित धर्म जागृति कार्यक्रम में पहुंची मीराँपुर विधायक मिथलेशपाल की पुत्री व प्रतिनिधि सुप्रिया पाल ने संदीप भगत से आशीर्वाद लिया।सुप्रियापाल ने कहा कि हजारों वर्षों से शुकतीर्थ क्षेत्र की पावन धरा पर अनेक ऋषियो मुनियों ने जप तप किये हैं जिनके आशीर्वाद से जगत का कल्याण हुआ है।
सन्दीप भगत ने कहा कि योगी आदित्यनाथ के प्रभावशाली नेतृत्व में हिंदुत्व और सनातन को मजबूती मिली है तथा प्रदेश में नागरिकों की सुरक्ष मजबूत हुई है।शुकतीर्थ का विकास भी हुआ है।
संदीप भगत इससे पूर्व नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने की कामना को लेकर भी खड़ी तपस्या कर चुके हैं। इसके अलावा राम मंदिर निर्माण की कामना को लेकर भी उन्होंने पूर्व में तपस्या की थी। अब उन्होंने योगी आदित्यनाथ को प्रधानमंत्री बनाने की कामना के साथ 21 दिवसीय खड़ी तपस्या का संकल्प लिया है।
इस अवसर पर शुकतीर्थ भाजपा मंडल अध्यक्ष अरुणपाल,सुनीलपाल, सतपाल,डॉक्टर प्रताप, डॉक्टर सुरेश, रोहित, छोटू, मोहित, काकू, महक पाल प्रधान, सेवक रविंद्र भगत, आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments