Homeउत्तर प्रदेशधामपुर में पुलिस चौकी के बाहर दिनदहाड़े मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया...

धामपुर में पुलिस चौकी के बाहर दिनदहाड़े मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

रिपोर्ट – राकेश कुमार

बिजनौर। धामपुर में पुलिस चौकी के बाहर दिनदहाड़े मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। जिस पुलिस चौकी पर लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदारी है, उसी चौकी परिसर में एक युवक के साथ मारपीट होती दिखाई दे रही है। वायरल वीडियो में कुछ युवक एक युवक के साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं, जबकि घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर चौकी परिसर में यह सब होता रहा और उस समय पुलिसकर्मी कहां थे।


मामले को गंभीरता से लेते हुए बिजनौर के पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई ने देर रात बड़ा एक्शन लिया है। एसपी ने धामपुर कोतवाली प्रभारी रविंद्र प्रताप सिंह और दरोगा पवन व उज्ज्वल को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि विवाद किस बात को लेकर हुआ था और मारपीट की शुरुआत कैसे हुई। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस चौकी की सुरक्षा व्यवस्था और वहां तैनात पुलिसकर्मियों की मौजूदगी को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। सवाल यह भी है कि जब चौकी परिसर में ही मारपीट हो रही थी, तब पुलिसकर्मी कहां थे और उन्होंने समय रहते हस्तक्षेप क्यों नहीं किया। बताया जा रहा है कि मारपीट के बाद युवक मौके से चले गए और बाद में पीड़ित युवक भी वहां दिखाई नहीं दिया। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर मारपीट करने वाले युवकों की पहचान करने में जुट गई, ताकि उनके खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जा सके।
वहीं, घटना का संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई ने देर रात कार्रवाई करते हुए धामपुर कोतवाली प्रभारी रविंद्र प्रताप सिंह तथा दरोगा पवन और उज्ज्वल को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया। इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments