Homeउत्तर प्रदेशदिल्ली कूच से पहले कांग्रेस जिलाध्यक्ष हाउस अरेस्ट, कल रात से पुलिस...

दिल्ली कूच से पहले कांग्रेस जिलाध्यक्ष हाउस अरेस्ट, कल रात से पुलिस की निगरानी में सतपाल कटारिया

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। दिल्ली में राहुल गांधी के समर्थन में प्रस्तावित विपक्षी प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे कांग्रेस जिलाध्यक्ष सतपाल कटारिया को नई मंडी पुलिस ने कल रात से ही हाउस अरेस्ट कर रखा है। पुलिस की निगरानी के चलते वह दिल्ली के लिए रवाना नहीं हो सके। कार्रवाई की जानकारी सामने आने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश है।

कांग्रेस की ओर से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सभी जिला और शहर अध्यक्षों समेत पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को दिल्ली पहुंचने का आह्वान किया गया था। इसी के तहत सतपाल कटारिया भी दिल्ली जाने की तैयारी में थे। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि प्रदर्शन में शामिल होने से रोकने के लिए पुलिस ने उन्हें पहले ही हाउस अरेस्ट कर लिया।

कांग्रेस नेताओं के मुताबिक, छह अक्टूबर को INDIA गठबंधन के सांसदों और विपक्षी नेताओं ने निर्वाचन आयोग के समक्ष विरोध मार्च का प्रयास किया था। नेताओं को आगे बढ़ने से रोके जाने और हिरासत में लिए जाने के विरोध में राहुल गांधी समेत विपक्षी नेताओं ने दिल्ली में धरना दिया। इसी के समर्थन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दिल्ली पहुंचने का आह्वान किया गया था।

जिलाध्यक्ष के हाउस अरेस्ट की जानकारी मिलने पर कांग्रेस उपाध्यक्ष मदन मोहन शर्मा, धर्मेंद्र कुमार और रोहतास कुमार समेत अन्य नेताओं ने पुलिस कार्रवाई पर नाराजगी जताई। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक कार्यक्रम में शामिल होने से रोकना लोकतांत्रिक अधिकारों में हस्तक्षेप है।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र, संविधान और मतदाता अधिकारों के सवाल पर कांग्रेस की आवाज को पुलिस कार्रवाई से नहीं दबाया जा सकता। पार्टी कार्यकर्ता इन मुद्दों को लेकर अपना विरोध दर्ज कराते रहेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments