Homeउत्तर प्रदेश01 नवंबर को लगेगा मेगा शिविर, तैयारियों को लेकर अफसरों को दिए...

01 नवंबर को लगेगा मेगा शिविर, तैयारियों को लेकर अफसरों को दिए निर्देश

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर जिले में एक नवंबर को मेगा शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर को लेकर मंगलवार को अधिकारियों की बैठक हुई, जिसमें तैयारियों और व्यवस्थाओं को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए।

अपर जिला जज एवं एससी-एसटी एक्ट के नोडल अधिकारी डॉ. विजय कुमार के विश्राम कक्ष में हुई बैठक में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव डॉ. सत्येंद्र कुमार चौधरी, सिटी मजिस्ट्रेट दीपक कुमार पाल, एसपी क्राइम इंदु सिद्धार्थ और जिला विकास अधिकारी केएन पांडेय मौजूद रहे।

बैठक में नोडल अधिकारी डॉ. विजय कुमार ने मेगा शिविर को सफल बनाने के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपते हुए आपसी समन्वय से तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिविर के आयोजन में किसी स्तर पर लापरवाही न हो और निर्धारित व्यवस्थाएं समय से पूरी कर ली जाएं।

राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ की ओर से जारी निर्देशों के अनुपालन में एक नवंबर, रविवार को जनपद में मेगा शिविर आयोजित किया जाना है। इसकी तैयारियों को लेकर विभागीय स्तर पर प्रक्रिया तेज कर दी गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments