Homeउत्तर प्रदेशट्रक की टंकी से डीजल निकालकर बेच रहे थे चालक और गोदाम...

ट्रक की टंकी से डीजल निकालकर बेच रहे थे चालक और गोदाम मालिक, दोनों गिरफ्तार

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। मंसूरपुर थाना क्षेत्र में ट्रक की टंकी से डीजल निकालकर बेचने का मामला सामने आया है। ट्रक मालिक की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चालक और गोदाम मालिक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से करीब 20 लीटर डीजल बरामद हुआ है।

पुलिस के अनुसार, 16 सितंबर को ट्रक मालिक मनीष गुप्ता पुत्र जितेंद्र कुमार गुप्ता निवासी कम्बल वाला बाग, थाना नई मंडी ने मंसूरपुर पुलिस को तहरीर दी थी। आरोप था कि ट्रक संख्या यूपी-12 बीटी-3090 का चालक ओमपाल ट्रक की टंकी से डीजल निकालकर सीएनजी पेट्रोल पंप के निकट पूजा होटल के पास स्थित गोदाम मालिक तेजपाल को बेच रहा था।

शिकायत मिलते ही मंसूरपुर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ट्रक चालक ओमपाल पुत्र चंद्र किरण निवासी 1597 जनकपुरी, थाना सिविल लाइन और गोदाम मालिक तेजपाल पुत्र बारू सिंह निवासी संधावली, थाना मंसूरपुर को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से करीब 20 लीटर डीजल तेल बरामद किया गया।

मामले में थाना मंसूरपुर पर मु0अ0सं0 271/26, धारा 303(2)/317(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया।

कार्रवाई थाना प्रभारी विपिन कुमार त्यागी के नेतृत्व में उपनिरीक्षक तेजवीर सिंह, कांस्टेबल राहुल कुमार और कांस्टेबल पुष्पेंद्र सिंह की टीम ने की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments