Homeउत्तर प्रदेशचित्रकूट में यातायात माह का भव्य शुभारंभ, डीएम-एसपी ने जागरूकता रैली को...

चित्रकूट में यातायात माह का भव्य शुभारंभ, डीएम-एसपी ने जागरूकता रैली को दिखाई हरी झंडी

रिपोर्ट – ओमप्रकाश

चित्रकूट। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से यातायात माह नवंबर 2026 का शुभारंभ किया गया। पुरानी बस स्टैंड कर्वी से जिलाधिकारी पुलकित गर्ग और पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में छात्र-छात्राओं के साथ एनसीसी कैडेट्स ने भी हिस्सा लिया और लोगों को यातायात नियमों का पालन करने का संदेश दिया।

दरअसल, सोमवार 2 नवंबर को पुरानी बस स्टैंड कर्वी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान यातायात माह का विधिवत शुभारंभ हुआ। इस मौके पर पूर्व सांसद आरके पटेल, पूर्व सांसद भैरों प्रसाद मिश्रा, पूर्व मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष पंकज अग्रवाल सहित पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।

जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अधिकारियों ने लोगों से दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट लगाने, चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट का इस्तेमाल करने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने और नशे की हालत में ड्राइविंग नहीं करने की अपील की।

यातायात माह के दौरान जिलेभर में जागरूकता अभियान चलाकर विद्यार्थियों, वाहन चालकों और आम नागरिकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जाएगा। वहीं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।

प्रशासन का संदेश साफ है—यातायात नियमों का पालन केवल चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि अपनी और दूसरों की जिंदगी सुरक्षित रखने के लिए जरूरी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments