Homeउत्तर प्रदेशचित्रकूट पुलिस ने किया बलवा ड्रिल का अभ्यास, एसपी अरुण कुमार सिंह...

चित्रकूट पुलिस ने किया बलवा ड्रिल का अभ्यास, एसपी अरुण कुमार सिंह ने परखी तैयारियां

रिपोर्ट – ओमप्रकाश

चित्रकूट। चित्रकूट में आगामी त्योहारों और कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है। इसी क्रम में पुलिस लाइन चित्रकूट में साप्ताहिक परेड के दौरान बलवा ड्रिल का अभ्यास कराया गया। पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने परेड की सलामी लेकर पुलिस बल की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान पुलिसकर्मियों को दंगा नियंत्रण और भीड़ को नियंत्रित करने का प्रशिक्षण दिया गया।

शुक्रवार को पुलिस लाइन चित्रकूट में आयोजित साप्ताहिक परेड में पुलिसकर्मियों ने शारीरिक दक्षता, अनुशासन का प्रदर्शन किया। एसपी अरुण कुमार सिंह ने परेड का निरीक्षण कर पुलिसकर्मियों को फिट रहने के लिए दौड़ लगवाई और टोलीवार ड्रिल कराई।

बलवा ड्रिल के दौरान पुलिसकर्मियों ने अश्रु गैस, लाठीचार्ज, केन शील्ड, बॉडी प्रोटेक्टर और हेलमेट सहित दंगा नियंत्रण उपकरणों के इस्तेमाल का अभ्यास किया। अलग-अलग टोलियां बनाकर भीड़ को नियंत्रित करने और उसे तितर-बितर करने की कार्रवाई का भी रिहर्सल किया गया।

एसपी ने सभी थाना प्रभारियों और पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए कि दंगा नियंत्रण उपकरणों को हमेशा कार्यशील स्थिति में रखा जाए, ताकि किसी भी आपात स्थिति में पुलिस प्रभावी कार्रवाई कर सके और कानून-व्यवस्था बनाए रखी जा सके।

परेड के बाद पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन स्थित क्वार्टर गार्द, बैरक, भोजनालय, स्टोर, एमटी शाखा और आरओ प्लांट का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के आवश्यक निर्देश दिए।

इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक पीयूषकांत राय, क्षेत्राधिकारी नगर सत्येंद्र सिंह, प्रतिसार निरीक्षक रामाशीष यादव सहित अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments