कदवा फिरोजपुर गांव में सड़क पर बने गड्डे को भक्सा, गिट्टी व जसाबो की मदद से कराया गया दुरुस्त, ग्रामीणों ने की सराहना
रिपोर्ट – वसीम
मीरजापुर। मड़िहान विधानसभा क्षेत्र के कदवा फिरोजपुर गांव अधवार के पास सडक पर बने गड्डे ग्रामीणों को हो रही परेशानी
को देखते हुए पूर्व नगर पालिकाअध्यक्ष एवं समाजसेवी गुलाब मौर्या ने पहल करते हुए सड़क की मरम्मत कराई। ग्रामीणों की मांग पर उन्होंने तत्काल सड़क के गड्डे को भरवाने के लिए भक्सी, गिट्टी एवं जेसीबी की व्यवस्था कराकर सड़क को दुरुस्त कराया गया। सड़क पर गड्ढा होने के कारण ग्रामीणों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीणों की समस्या की जानकारी मिलने’ पर समाजसेवी गुलाब मौर्यां ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सड़क मे बने गड्ढे के मरम्मत का कार्य शुूरू करायाया।जेसीबी की मदद से गड्डे में भक्सी और गिट्टी डलवाकर सड़क को आवागमन के लिए सुगम बनाने का प्रयास किया गया। वहीं ग्रामीणों ने इस कार्य के लिए समाजसेवी गुलाब मौर्या का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें बधाईं एवं शुभकामनाएं दीं। ग्रामीणों ने कहा कि सड़क की समस्या को गंभीरता से लेते हुए गुलाब मौया द्वारा तत्काल सड़क दुरुस्त कराने से लोगों को राहत मिली है। स्थानीय लोगों ने जनसुविधा से जुड़े कायों में सहयोग के लिए समाजसेवी गुलाब मौर्या की सराहना की।
