Homeउत्तर प्रदेशगाजीपुर में सपा ने शाहिद सिद्दीकी को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, मुलायम सिंह...

गाजीपुर में सपा ने शाहिद सिद्दीकी को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड का जिलाध्यक्ष नियुक्त

अखिलेश यादव की अनुमति और प्रदेश अध्यक्ष की संस्तुति पर हुई नियुक्ति, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

रिपोर्ट – एकरार खान

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी ने संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए जनपद गाजीपुर में मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष पद पर शाहिद सिद्दीकी को मनोनीत किया है। उनकी नियुक्ति का आधिकारिक पत्र प्रदेश अध्यक्ष अनीस राजा द्वारा जारी किया गया है।

जारी मनोनयन पत्र के अनुसार, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की अनुमति तथा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल की संस्तुति से शाहिद सिद्दीकी निवासी ग्राम कस्बा दयालपुर, पोस्ट शादियाबाद, जनपद गाजीपुर को मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड का जिलाध्यक्ष नामित किया गया है।

प्रदेश अध्यक्ष अनीस राजा ने उम्मीद जताई है कि शाहिद सिद्दीकी अपनी कर्मठता और सक्रियता से जनपद में संगठन को मजबूत करेंगे तथा युवाओं को समाजवादी पार्टी से जोड़ने का कार्य करेंगे। उनकी नियुक्ति की खबर मिलते ही समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इस नियुक्ति से जिले में समाजवादी पार्टी के युवा संगठन को नई ऊर्जा मिल सकती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments