Homeउत्तर प्रदेशकेबल काटे जाने से कई घरों की बिजली गुल, ग्रामीणों ने चौकी...

केबल काटे जाने से कई घरों की बिजली गुल, ग्रामीणों ने चौकी में दी तहरीर

रिपोर्ट – निखिल

चरखारी (महोबा)। ग्राम सलट में कई ग्रामीणों की विद्युत सप्लाई बाधित होने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि उनके घरों तक विद्युत केबल की व्यवस्था नहीं होने के कारण वे सरकारी ट्रांसफार्मर से अलग-अलग केबल के माध्यम से घरेलू बिजली कनेक्शन चला रहे थे।

ग्रामीणों के अनुसार उनकी केबल कालीचरन मिस्त्री के मकान से होकर गुजर रही थी, जिसे शनिवार सुबह काट दिया गया। केबल कटने के बाद कई ग्रामीणों के घरों की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई।

मामले को लेकर ग्याप्रसाद, सतीश, हरगोविंद, सचिन, रागविंद्र, उदयभान, रवि किशन, पुष्पेंद्र एवं अजय सहित ग्रामीणों ने पुलिस चौकी सूपा में प्रार्थना पत्र देकर मामले में उचित कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों ने विद्युत सप्लाई बहाल कराने तथा केबल काटे जाने की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments