Homeउत्तर प्रदेशएक्सल टूटते ही पलटा ट्रैक्टर, चार गंभीर

एक्सल टूटते ही पलटा ट्रैक्टर, चार गंभीर

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर/भोपा। थाना क्षेत्र में गंग नहर पटरी पर शुक्रवार दोपहर अचानक ट्रैक्टर का अगला एक्सल टूटने से बड़ा हादसा हो गया। एक्सल टूटते ही ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर पर सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास से गुजर रहे राहगीरों ने तत्काल घायलों को संभाला और 108 एंबुलेंस की मदद से भोपा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने सभी घायलों को जिला अस्पताल मुजफ्फरनगर रेफर कर दिया।

जानकारी के अनुसार ग्राम ककराला निवासी महबूब (60), शहजादी (35), आयशा (20) और हाफीजा (55) शुक्रवार दोपहर ट्रैक्टर पर सवार होकर ककराला से बेलड़ा गांव जा रहे थे। चारों लोग ट्रैक्टर से गंग नहर पटरी के रास्ते आगे बढ़ रहे थे। जैसे ही ट्रैक्टर भोपा नहर पुल से आगे पटरी पर पहुंचा, अचानक उसके अगले हिस्से का एक्सल टूट गया। चालक कुछ समझ पाता, इससे पहले ही ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया।

ट्रैक्टर पलटने से उस पर सवार चारों लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग मौके की ओर दौड़े। राहगीरों और स्थानीय लोगों ने घायलों को सड़क से उठाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। हादसे की सूचना 108 एंबुलेंस को दी गई। कुछ ही देर में एंबुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को उपचार के लिए भोपा सीएचसी ले जाया गया।

सीएचसी में चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों ने घायलों का प्राथमिक उपचार शुरू किया। हादसे में चारों लोगों को गंभीर चोटें आने के कारण चिकित्सकों ने उनकी हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। एंबुलेंस से घायलों को मुजफ्फरनगर जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उनका उपचार कराया जा रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा अचानक हुआ। ट्रैक्टर का अगला एक्सल टूटने के बाद वाहन चालक के नियंत्रण से बाहर हो गया और देखते ही देखते सड़क पर पलट गया। गनीमत रही कि हादसे के दौरान नहर पटरी पर आसपास से गुजर रहे अन्य वाहन ट्रैक्टर की चपेट में नहीं आए, वरना दुर्घटना और भी गंभीर हो सकती थी।

हादसे के बाद काफी देर तक मौके पर लोगों की भीड़ जमा रही। स्थानीय लोगों ने घायलों की मदद करने के साथ ही क्षतिग्रस्त ट्रैक्टर को सड़क किनारे कराने में भी सहयोग किया। दुर्घटना के चलते कुछ समय के लिए नहर पटरी पर आवागमन भी प्रभावित रहा। बाद में ट्रैक्टर को हटाए जाने के बाद रास्ता सुचारु हुआ।

परिजनों को हादसे की जानकारी मिलने के बाद वह भी अस्पताल की ओर रवाना हो गए। जिला अस्पताल में घायलों की हालत पर चिकित्सकों की निगरानी बनी हुई है। हादसे की वजह ट्रैक्टर के अगले एक्सल का अचानक टूटना बताई जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments