रिपोर्ट: शारिक खान
स्थान: रामपुर
रामपुर जनपद के टांडा क्षेत्र में शनिवार सुबह करीब 5 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब तेज रफ्तार ईको कार सड़क किनारे खड़े एक कैंटर से टकरा गई।
हादसे में कार्तिक, नीरज, गुलबुद्दीन उर्फ सोनू और अभिषेक अग्निहोत्री की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं विशाल अग्निहोत्री, कमल प्रजापति और जतिन राठौर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सभी लोग दिल्ली-एनसीआर से जिम कॉर्बेट घूमने जा रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना और अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायलों का हालचाल जाना और अधिकारियों से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली।
पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
