रिपोर्ट: शुभम सिंह
स्थान: बांदा
बांदा में कथित रूप से जुआ खेलते लोगों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो शहर कोतवाली क्षेत्र का है, हालांकि इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
वायरल वीडियो में कुछ लोग हार-जीत का दांव लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं। स्थानीय स्तर पर दावा किया जा रहा है कि खुलेआम जुआ संचालित किया जा रहा है और इसको लेकर लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है।
वीडियो सामने आने के बाद यह सवाल उठ रहे हैं कि यदि यह मामला सही है तो संबंधित क्षेत्र में इस तरह की गतिविधियां किसके संरक्षण में संचालित हो रही हैं। वहीं, जनपद में पुलिस की सख्ती के दावों के बीच इस वायरल वीडियो ने कानून व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े किए हैं।
फिलहाल पुलिस की ओर से इस वायरल वीडियो पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। वीडियो की सत्यता और पूरे मामले की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
