Homeराष्ट्रीयप्लांट पर पत्थर की चपेट में आने से मजदूर की मौत…रिपोर्ट..वसीम

प्लांट पर पत्थर की चपेट में आने से मजदूर की मौत…रिपोर्ट..वसीम

मिर्जापुर। कटर प्लांट पर पत्थर के चपेट में आने से मजदूर की हुई मौत।
घटना रात्रि अहरौरा थाना क्षेत्र के बाराडीह गांव के कटर प्लांट का है।
मिर्जापुर जनपद के अहरौरा थाना क्षेत्र के बाराडीह गांव मे स्थित कटर प्लांट में काम कर रहे मजदूर पत्थर के चपेट मे आने से गम्भीर रुप से घायल हो गया। कटर प्लांट पर मौजूद कर्मचारियों ने पत्थर के नीचे दबे मजदूर को बाहर निकाल कर इलाज हेतु ट्रामा सेंटर वाराणसी ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
शिव कुमार पटेल निवासी ग्राम कन्हईपुर मोहनपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर रात्रि में मशीन चला रहा था। इसी बीच पत्थर के चपेट मे आ गया और चोट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्लांट के सहकर्मियों द्वारा घायल शिव कुमार को इलाज हेतु ट्रामा सेन्टर वाराणसी एडमिट कराया गया।
जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी।
वही एडिशनल एसपी ने बताया की
ट्रामा सेन्टर वाराणसी में मृतक का पंचनामा का कार्यवाही करायी जा रही है।
थाना अहरौरा पुलिस द्वारा परिजनों से तहरीर लेकर कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments