Homeराष्ट्रीय28 लाख के 144 मोबाइल बरामद, नवरात्रि में पुलिस ने लौटाई मुस्कान

28 लाख के 144 मोबाइल बरामद, नवरात्रि में पुलिस ने लौटाई मुस्कान

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। जनपद पुलिस ने मिशन शक्ति 5.0 के तहत ऐसा सराहनीय कार्य किया है, जिसने आमजन के चेहरे पर खोई हुई मुस्कान वापस ला दी। सर्विलांस सेल की सक्रियता और तकनीकी दक्षता के चलते करीब 28 लाख रुपये कीमत के 144 खोए मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को सौंप दिए गए। नवरात्रि सप्ताह के शुभ अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने स्वयं मोबाइल स्वामियों को उनके फोन सुपुर्द किए।
दरअसल, पिछले तीन महीनों से जनपद में गुम हुए मोबाइल फोन की तलाश के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा था। प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार के नेतृत्व में सर्विलांस सेल और थाना पुलिस की टीम ने आधुनिक तकनीक और भारत सरकार के CEIR पोर्टल की मदद से बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, दिल्ली समेत विभिन्न राज्यों से मोबाइल ट्रेस कर बरामद किए।
इस पूरे अभियान की निगरानी पुलिस अधीक्षक अपराध इन्दु सिद्धार्थ द्वारा की जा रही थी। टीम ने अथक प्रयास करते हुए 144 मोबाइल फोन बरामद कर एक बड़ी सफलता हासिल की। जब ये मोबाइल उनके असली मालिकों को लौटाए गए तो लोगों की खुशी देखने लायक थी।
खासतौर पर महिला मोबाइल स्वामियों ने पुलिस के इस प्रयास की खुलकर सराहना की। उनका कहना था कि इस पहल से उनके मन में सुरक्षा और भरोसे की भावना और मजबूत हुई है। मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य भी महिलाओं में इसी विश्वास को बढ़ाना है, जिसे मुजफ्फरनगर पुलिस ने सार्थक कर दिखाया है।
इस कार्यवाही से न केवल लोगों को राहत मिली है, बल्कि पुलिस और जनता के बीच विश्वास भी और गहरा हुआ है। जनपद में पुलिस की इस जनसेवा की चारों ओर प्रशंसा हो रही है।
इस सफलता में सर्विलांस सेल की टीम—प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार, हेड कांस्टेबल कालूराम, मनीष त्यागी, राहुल सिरोही, विकास सिरोही और कांस्टेबल नितिन कुमार की अहम भूमिका रही, जिनकी मेहनत रंग लाई और लोगों की खोई हुई संपत्ति उन्हें वापस मिल सकी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments