Homeराष्ट्रीयसंसद में डॉ. संगीता बलवंत ने उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण...

संसद में डॉ. संगीता बलवंत ने उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के अंतर्गत BIS और कस्टम्स के समन्वय का मुद्दा उठाया

रिपोर्ट – एकरार खान

नई दिल्ली। राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने आज सदन में प्रश्न काल के दौरान उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री श्री प्रहलाद जोशी से BIS और कस्टम्स अथॉरिटीज़ के बीच बेहतर समन्वय को लेकर महत्वपूर्ण प्रश्न उठाया। उन्होंने सरकार से यह जानना चाहा कि BIS सर्टिफाइड उत्पादों की कस्टम क्लियरेंस में देरी न हो तथा इम्पोर्ट में किसी प्रकार की बाधा न आए, इसके लिए क्या ठोस कदम उठाए जा रहे हैं?
डॉ. संगीता बलवंत ने यह भी पूछा कि उत्पादों की गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए कस्टम्स और BIS के बीच तालमेल को मजबूत करने तथा ‘Ease of Doing Business’ को बढ़ावा देने के लिए सरकार क्या प्रयास कर रही है।
इस पर उत्तर देते हुए मंत्री श्री प्रहलाद जोशी ने बताया कि BIS और कस्टम्स के बीच समन्वय के लिए ICGAT पोर्टल के माध्यम से लगातार जानकारी साझा की जा रही है। BIS द्वारा बाजार में उत्पादों की जांच और परीक्षण किया जाता है और यदि कोई उत्पाद मानकों पर खरा नहीं उतरता है तो उसकी पूरी जानकारी कस्टम्स को भेजी जाती है।
मंत्री ने बताया कि सरकार तकनीक आधारित जांच प्रणाली को बढ़ावा दे रही है और मानव हस्तक्षेप को कम करने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि उत्पादों की गुणवत्ता सुनिश्चित हो सके और व्यापार करने में सुगमता (Ease of Doing Business) को भी बढ़ावा मिले।
इस महत्वपूर्ण विषय पर सकारात्मक उत्तर के लिए डॉ. संगीता बलवंत ने मंत्री श्री प्रहलाद जोशी तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार को बधाई दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments