Homeराष्ट्रीयलघु उद्योग में चमका मुज़फ्फरनगर, मोरवेल ट्यूब्स को प्रादेशिक पुरस्कार

लघु उद्योग में चमका मुज़फ्फरनगर, मोरवेल ट्यूब्स को प्रादेशिक पुरस्कार

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। जनपद के लिए गर्व का क्षण सामने आया है, जब लघु उद्योग श्रेणी में मुज़फ्फरनगर की कंपनी मोरवेल ट्यूब्स प्राइवेट लिमिटेड को प्रादेशिक स्तर पर सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार कानपुर में आयोजित समारोह में प्रदेश के एमएसएमई मंत्री राकेश सचान द्वारा वितरित किए गए।
सहायक आयुक्त उद्योग आशीष कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष प्रदेशभर से चयनित उद्योगों में मुज़फ्फरनगर की मोरवेल ट्यूब्स प्राइवेट लिमिटेड ने अपनी गुणवत्ता, उत्पादन क्षमता और औद्योगिक योगदान के दम पर यह प्रतिष्ठित स्थान हासिल किया है।
कंपनी के निदेशक फकीर चंद मोघा ने समारोह में यह सम्मान ग्रहण किया। इस उपलब्धि से न केवल कंपनी बल्कि पूरे जनपद के औद्योगिक क्षेत्र का नाम रोशन हुआ है।
स्थानीय उद्योग जगत में इस सम्मान को लेकर उत्साह का माहौल है। उद्योग विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह की उपलब्धियां जिले में निवेश और रोजगार के नए अवसरों को बढ़ावा देंगी। वहीं, प्रशासनिक अधिकारियों ने भी इसे मुज़फ्फरनगर के औद्योगिक विकास की दिशा में एक अहम उपलब्धि बताया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments