Homeराष्ट्रीयमेडिकल कॉलेज में देरी पर भड़का व्यापार मंडल, सीएमओ से की मुलाकात

मेडिकल कॉलेज में देरी पर भड़का व्यापार मंडल, सीएमओ से की मुलाकात

रिपोर्ट – शारिक खान

रामपुर। आज 25 मार्च को उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के कार्यालय तिलक नगर कॉलोनी से एक प्रतिनिधि मंडल मिलने के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी दीपा सिंह से जिला अस्पताल गया वहां पहुंचकर प्रतिनिधि मंडल ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी से बात की और मेडिकल कॉलेज की स्थापना ना हो पाने के कारण अपना नाराजगी व्यक्त की इस अवसर पर संगठन के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश अग्रवाल ने कहा कि रामपुर की जनता को स्वास्थ्य हित को ध्यान में रखते हुए मेडिकल कॉलेज की शुरुआत होना अति शीघ्र आवश्यक है पिछले लंबे समय से बेनजीर व जगतपुर गांव की लगभग 100 बीघा जमीन उद्यान विभाग की हस्तानांतरित मेडिकल कॉलेज को होनी थी जिसके लिए प्रस्ताव पूर्व में जा चुका है लेकिन आज दिवस तक भी लापरवाही के चलते भूमि मेडिकल कॉलेज के नाम दर्ज नहीं हुई है साथी पी पी ई मॉडल पर स्वीकृत कराए गए मेडिकल कॉलेज को संचालन व इन्वेस्टमेंट करने वाली फर्म को भी प्रदर्शित और निर्देशित किया जाना अति आवश्यक है ताकि गरीब जनता पर स्वास्थ्य प्रकरण में हो रहा उत्पीड़न रूक सके व आम जनता व व्यापारी समाज को बेहतर व समय से इलाज मिल सके व प्रतिदिन इलाज के अभाव में हो रही मृत्यु रूक सकें जनता समय से बेहतर इलाज सुविधा न मिल पाने के कारण तड़प तड़प कर रो रही है मजबूरी में घर मकान बेचकर व बच्चों की शादियों के लिए रखी ज्वेलरी बेचकर माता-पिता का इलाज कराया जा रहा है प्रदेश के उपमुख्यमंत्री से व्यापार मंडल तीन बार मिलकर मेडिकल कॉलेज शुरू करने को शीघ्र अति शीघ्र प्रयास कर रहा है लेकिन स्वास्थ्य विभाग जनता की तड़प व व्यापार मंडल के प्रयास को गंभीरता पूर्वक विधिवत तरीके से कार्यवाही नहीं कर रहा है जिसकी वजह से मेडिकल कॉलेज की स्थापना प्रगति सुस्त बनी हुई है इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अब्दुल बासिक ,जिला अध्यक्ष राजीव शर्मा, प्रदेश मंत्री पप्पू खां ,संरक्षक शाहिद मामू ,संगठन मंत्री गोपाल शर्मा, राहुल सैनी, जमीर साहब ,शाहिद अली, राजीव शर्मा ,अरविंद गुप्ता ,सरदार मंजीत सिंह सिंपल, नूर अहमद, पप्पू एमपी ,नासिर खान घोसियान लाला,मुन्नेखा, यासीन भाई ,रफी, अंकित सक्सेना अभिषेक सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments