Homeराष्ट्रीयबेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए डीएम ने दिए सख्त निर्देश, 10 फरवरी...

बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए डीएम ने दिए सख्त निर्देश, 10 फरवरी को होगा राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस

आभा आईडी रजिस्ट्रेशन में तेजी लाने के हुए आदेश

रिपोर्ट – अनिल कुमार

फतेहपुर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत जिला स्वास्थ्य समिति (शासी निकाय) की समीक्षा बैठक सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित महात्मा गांधी सभागार में जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित योजनाओं, कार्यक्रमों की प्रगति तथा प्राप्त बजट के सापेक्ष किए गए भुगतान की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने पूर्व बैठकों में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की भी आख्या ली और लापरवाही पर कड़ा रुख अपनाया।
जिलाधिकारी ने समस्त स्वास्थ्य केन्द्र प्रभारियों को निर्देशित किया कि स्वास्थ्य केन्द्रों पर आने वाले मरीजों को बेहतर, संवेदनशील और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। साथ ही आभा आईडी रजिस्ट्रेशन की गति तेज करने के स्पष्ट निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस अभियान 10 फरवरी 2026 को बहुआ ब्लॉक को छोड़कर जनपद के सभी ब्लॉकों में चलाया जाएगा, जबकि मापक दिवस 13 फरवरी 2026 को होगा। इस अभियान के अंतर्गत 01 से 19 वर्ष तक के बच्चों को कृमि नाशक दवा दी जाएगी। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि अभियान की सफलता के लिए सरकारी व निजी स्कूलों में नोडल शिक्षक नामित किए जाएं और समय से रिपोर्टिंग सुनिश्चित की जाए। साथ ही सभी तैयारियां, प्रशिक्षण एवं ब्लॉकवार मेडिकल रैपिड रिस्पॉन्स टीम का गठन मानकों के अनुसार कराया जाए। व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश भी दिए गए ताकि कोई भी बच्चा अभियान से वंचित न रहे। समीक्षा के दौरान नियमित टीकाकरण से छूटे बच्चों की रिपोर्ट प्रस्तुत

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments