Homeराष्ट्रीयअधिवक्ता एकता और उज्ज्वल भविष्य के लिए मतदान की हुई अपील

अधिवक्ता एकता और उज्ज्वल भविष्य के लिए मतदान की हुई अपील

आज अधिवक्ता करेंगे बार काउंसिल के सदस्य का मतदान

रिपोर्ट – अनिल कुमार

फतेहपुर। बार काउंसिल उत्तर प्रदेश चुनाव–2026 को लेकर अधिवक्ताओं से सक्रिय भागीदारी की अपील की गई है। वक्ताओं ने कहा कि यह चुनाव केवल प्रतिनिधि चुनने का नहीं, बल्कि प्रदेश के लाखों अधिवक्ताओं के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों को सशक्त बनाने का महत्वपूर्ण अवसर है।
जनसंपर्क के दौरान बताया गया कि अधिवक्ता इमरान उल्लाह अधिवक्ता हितों के लिए एक सशक्त विकल्प के रूप में चुनाव मैदान में हैं। वे वर्षों से अधिवक्ताओं की समस्याओं के समाधान, न्यायिक गरिमा की रक्षा और सुरक्षित कार्य-परिसर सुनिश्चित करने के लिए संघर्षरत रहे हैं। उनका उद्देश्य युवा अधिवक्ताओं को बेहतर अवसर उपलब्ध कराना और वरिष्ठ अधिवक्ताओं के सम्मान की रक्षा करना है। साथ ही अधिवक्ताओं से जुड़ी कल्याणकारी योजनाओं को जमीनी स्तर पर लागू करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। अधिवक्ताओं से अपील की गई कि वे क्रम संख्या–123 पर अपना प्रथम वरीयता का मत देकर इमरान उल्लाह को भारी मतों से विजयी बनाएं, ताकि अधिवक्ता हितों की लड़ाई और मजबूत हो सके।
इस मौके पर जालिम सिंह, बलिराज उमराव, सुनील उमराव, ममनून, अर्जुन सिंह, मुलायम सिंह, असद अली सहित कई अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments