Homeराष्ट्रीयश्री बूढ़ेनाथ स्वामी क्रिकेट टूर्नामेंट मुसाफा: दूसरे दिन ककरहिया व भैंसाली ने...

श्री बूढ़ेनाथ स्वामी क्रिकेट टूर्नामेंट मुसाफा: दूसरे दिन ककरहिया व भैंसाली ने दर्ज की शानदार जीत

रिपोर्ट – अनिल कुमार

फतेहपुर। देवमई ब्लॉक के ग्राम मुसाफा में आयोजित श्री बूढ़ेनाथ स्वामी क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन सोमवार को दो रोमांचक मुकाबले खेले गए। दोनों मैचों में खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया, वहीं ग्राउंड पर दर्शकों की भारी भीड़ मौजूद रही।
उद्घाटन
सोमवार को सुबह खेले गए पहले मुकाबले का उद्घाटन नवाब ने फीता काटकर किया, जबकि दिन के दूसरे मैच का शुभारंभ नवाबाऔर अरविंद शुक्ला ने फीता काटकर किया।
पहला मैच
ककरहिया बनाम नवाब वॉरियर कुटिया खेड़ा
टॉस जीतकर ककरहिया की टीम ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए नवाब वॉरियर कुटिया खेड़ा की टीम 12 ओवर में 79 रन ही बना सकी।
बल्लेबाजी में मोनू ने 27 रन बनाए। अरुण खाता नहीं खोल सके। नवाब ने 5 रन, रियाज ने 3 रन, आरिफ ने 1 रन और अंकित ने 3 रन बनाए।
ककरहिया की ओर से गेंदबाजी में हर्षित ने घातक गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट लिए। इसके अलावा मलखान, प्रियांशु, शिवम और अभिषेक ने एक-एक विकेट झटका।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी ककरहिया की टीम ने शानदार शुरुआत करते हुए छठे ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया।
बल्लेबाजी में हर्षित ने तूफानी अर्धशतकीय पारी खेली, जबकि प्रियांशु ने 21 रन का योगदान दिया।
ककरहिया की टीम ने यह मुकाबला 6 विकेट से जीत लिया।
इस मैच में हर्षित को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
दूसरा मैच
भैंसाली बनाम फैजाबाद (जहानाबाद)
दूसरे मुकाबले में भैंसाली की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। भैंसाली के बल्लेबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 140 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया।
बल्लेबाजी में स्वामी ने 39 रन, प्रताप ने 29 रन, बड़े ने 23 रन और समसुद्दीन ने 12 रन बनाए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी फैजाबाद (जहानाबाद) की टीम भैंसाली की कसी हुई गेंदबाजी के सामने महज 41 रन पर सिमट गई।
गेंदबाजी में गोपी ने 3 विकेट, अंकुश ने 2 विकेट और स्वामी ने 1 विकेट लिया।
इस तरह भैंसाली की टीम ने यह मुकाबला 99 रन से जीत लिया।
ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए बड़े को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया, जिन्होंने 23 रन बनाने के साथ 2 विकेट भी लिए।
दूसरे दिन भी टूर्नामेंट में दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी। खिलाड़ियों का उत्साह और खेल भावना देखने लायक रही। जिस तरह से मुकाबले खेले जा रहे हैं, उससे साफ है कि टूर्नामेंट आने वाले दिनों में और भी रोमांचक मोड़ लेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments