Homeराष्ट्रीयपॉपलर के पेड़ तोड़े, गेहूं की फसल रौंदी—किसान ने अज्ञात पर लगाया...

पॉपलर के पेड़ तोड़े, गेहूं की फसल रौंदी—किसान ने अज्ञात पर लगाया नुकसान का आरोप

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र में एक किसान की खड़ी फसल और सैकड़ों पॉपलर के पेड़ों को नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया है। पीड़ित किसान ने थाना नई मंडी में तहरीर देकर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। घटना से किसान और उसके परिवार में दहशत का माहौल है।
नई मंडी थाना क्षेत्र से जुड़ा यह मामला सरवट इलाके का बताया जा रहा है, जहां रहने वाले मोहम्मद मूसा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी जमीन नई मंडी क्षेत्र में स्थित है, जिस पर उन्होंने गेहूं व अन्य अनाज की फसल के साथ-साथ हजारों की संख्या में पॉपलर के पेड़ लगा रखे हैं।
पीड़ित के अनुसार, 25 मार्च की सुबह करीब 11 बजे जब वह अपने पिता के साथ खेत पर पहुंचे तो वहां का नजारा देख दंग रह गए। खेत में खड़ी गेहूं की फसल को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा रौंद दिया गया था, वहीं सैकड़ों हरे-भरे पॉपलर के पेड़ों को तोड़कर भारी नुकसान पहुंचाया गया।
किसान का कहना है कि इस घटना से उसे आर्थिक रूप से भारी क्षति हुई है। उसने यह भी बताया कि इससे पहले भी उसके साथ इस तरह की घटना हो चुकी है, लेकिन तब उसने इसे नजरअंदाज कर दिया था। अब दोबारा हुई घटना के बाद वह और उसका परिवार डरा हुआ है और किसी अनहोनी की आशंका जता रहा है।
पीड़ित ने थाना नई मंडी पुलिस से मामले में तत्काल रिपोर्ट दर्ज कर अज्ञात आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments