Homeराष्ट्रीयएमएलसी प्रज्ञा त्रिपाठी के हाथों 48 आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिले नियुक्ति पत्र

एमएलसी प्रज्ञा त्रिपाठी के हाथों 48 आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिले नियुक्ति पत्र

20 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को मिली स्मार्ट फोन की सौगात

रिपोर्ट – प्रदीप श्रीवास्तव

बहराइच। जनपद के विकास भवन सभागार में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एम.एल.सी. डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी ने मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता के साथ जनपद अन्तर्गत बाल विकास परियोजना नगर में आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त 83 पदों के सापेक्ष नव चयनित 48 आंगनबाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र एवं 20 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को स्मार्ट फोन का वितरण किया गया

नियुक्ति पत्र पाकर महिलाओं के चेहरे खिल उठे और उन्होंने सरकार का धन्यवाद किया,इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी निहारिका विश्वकर्मा, बाल विकास परियोजना अधिकारी नगर अनुज कुमार, बाल विकास परियोजना अधिकारी हुजूरपुर विमल कुमार सिंह व बाल विकास परियोजना अधिकारी, फखरपुर सुश्री अंजली गुप्ता सहित चयनित अभ्यर्थी व अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments