Homeराष्ट्रीयअपहरण और लूटकांड का खुलासा करने पर पीड़ित परिजनों ने , डीएसपी...

अपहरण और लूटकांड का खुलासा करने पर पीड़ित परिजनों ने , डीएसपी ऋषिका सिंह को किया सम्मानित

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। रामराज थाना क्षेत्र में युवक के अपहरण, लूट और मारपीट के सनसनीखेज मामले का खुलासा होने के बाद पीड़ित परिवार गुरुवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचा, जहां परिवार के लोगों ने डीएसपी ऋषिका सिंह को सम्मानित कर पुलिस का आभार जताया।
पीड़ित परिजनों ने कहा कि जिस तेजी और गंभीरता से पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया, उससे उन्हें न्याय मिलने का भरोसा मजबूत हुआ है। परिवार के लोगों ने डीएसपी ऋषिका सिंह को फूल-माला पहनाकर सम्मानित किया और पूरी पुलिस टीम की सराहना की।
गौरतलब है कि रामराज थाना क्षेत्र में बदमाशों ने सोशल मीडिया के जरिए युवक को प्रेमजाल में फंसाकर मिलने के बहाने बुलाया था। इसके बाद रास्ते में स्कूटी में टक्कर मारकर उसे जबरन कार में बैठाया गया और बाग में ले जाकर मारपीट व लूटपाट की गई थी। बदमाशों ने एटीएम कार्ड से रकम निकालने के साथ युवक को धमकाने का भी प्रयास किया था।
मामले को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना रामराज पुलिस और एसओजी देहात टीम का गठन किया गया था। पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया।
एसएसपी कार्यालय पहुंचे परिजनों ने कहा कि यदि पुलिस इसी तरह तत्परता से कार्रवाई करती रहे तो अपराधियों में कानून का भय बना रहेगा। वहीं डीएसपी ऋषिका सिंह ने कहा कि जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा किसी भी पीड़ित के साथ न्याय करने में पुलिस पीछे नहीं हटेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments