Homeराष्ट्रीयसिविल लाइन पुलिस का ऑपरेशन क्लीन: 6 वारंटी दबोचे, हथियार व गंभीर...

सिविल लाइन पुलिस का ऑपरेशन क्लीन: 6 वारंटी दबोचे, हथियार व गंभीर मामलों में थे वांछित

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सिविल लाइन थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छह वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक ये सभी आरोपी लंबे समय से न्यायालय में विचाराधीन मामलों में फरार चल रहे थे और इनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी थे।
प्रभारी निरीक्षक सिविल लाइन के नेतृत्व में गठित टीम ने सुनियोजित ढंग से दबिश देकर अलग-अलग स्थानों से आरोपियों को पकड़ा। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में गुलबहार, शानू, राशिद (दो अलग-अलग), प्रमोद कुमार और मसूर सैफी शामिल हैं। पुलिस के अनुसार इन पर आर्म्स एक्ट, लूट, चोरी, गैंगस्टर एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।
कार्रवाई के दौरान सामने आया कि कुछ अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास काफी लंबा है। खासतौर पर गुलबहार और शानू पर कई संगीन धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें अवैध हथियार, धोखाधड़ी, चोरी और अन्य आपराधिक गतिविधियां शामिल हैं। वहीं राशिद पुत्र साहिद त्यागी पर लूट, हत्या के प्रयास और गैंगस्टर एक्ट जैसे गंभीर आरोप भी दर्ज हैं।
पुलिस टीम ने 22/23 मार्च की रात इन सभी को उनके ठिकानों से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद सभी आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है और उन्हें न्यायालय में पेश करने की तैयारी की जा रही है।
इस पूरी कार्रवाई में उपनिरीक्षक रेशमपाल सिंह, कृष्णकपूर, खुशीलाल, उधम सिंह, पुष्पेंद्र सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मियों की अहम भूमिका रही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments