Homeराष्ट्रीयसपा विधायक जै किशुन साहू के भतीजे की दबंगई आयी सामने

सपा विधायक जै किशुन साहू के भतीजे की दबंगई आयी सामने

रिपोर्ट – एकरार खान

सपा विधायक के दबंग भतीजे मनीष साहू ने युवक को सरेआम पीटा।
युवक को जूते से पीटते विधायक भतीजे का वीडियो वायरल।
सपा विधायक जै किशुन साहू के भतीजे मनीष की गुंडई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।
पीड़ित की तहरीर पर पुलिस कार्यवाही।में जुटे।
दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के नीलकंठ गैस एजेंसी पर युवक की पिटाई।
सपा विधायक जै किशुन साहू के भतीजे मनीष की है नीलकंठ गैस एजेंसी।


गाजीपुर। सुभासपा विधायक बेदी राम ने बताया पार्टी का है कार्यकर्ता पीड़ित युवक के साथ है। पार्टी होगी कठोर कार्यवाही गाजीपुर में सपा विधायक जै किशुन साहू के भतीजे की दबंगई सामने आयी है।गाजीपुर की सदर सीट से सपा विधायक जै किशुन साहू के दबंग भतीजे मनीष साहू ने एक युवक को सरेआम जमकर पीटा है।युवक को जूते से पीटते विधायक के भतीजे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।सपा विधायक जै किशुन साहू के भतीजे मनीष साहू की खुलेआम गुंडई का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।जबकि पीड़ित की तहरीर पर पुलिस कार्यवाही में जुटी है।गाजीपुर के दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के नीलकंठ गैस एजेंसी पर सपा विधायक जै किशुन साहू के भतीजे मनीष साहू ने युवक की जूतों से पिटाई की है।दुल्लहपुर के जलालाबाद में सपा विधायक जै किशुन साहू के भतीजे मनीष की नीलकंठ गैस एजेंसी है।जहाँ का ये मामला सामने आया है।बताया जा रहा है कि पीड़ित युवक अपने साथी के साथ गैस एजेंसी पर सिलेंडर लेने पहुंचा था।जहाँ पर एजेंसी के कर्मचारियों से पीड़ित की कहासुनी हो गयी।जिसके बाद सपा विधायक के भतीजे ने पीड़ित युवक को जूतों से पिटाई कर दी।विधायक के भतीजे की इस गुंडई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वहीं इस मामले में जखनियां सुभासपा विधायक बेदी राम का ब्यान सामने आया है। उन्होंने कहा कि हमारे पार्टी का कार्यकर्ता हैं। उन्होंने बताया कि इस मामले में पुलिस अधीक्षक ईरज राजा से बात हुई है। कड़ी कार्यवाही कि जाएगी।जबकि पीड़ित की शिकायत पर पुलिज़ केस दर्ज कर कार्यवाही में जुटी हुई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments