Homeराष्ट्रीयभाजपा मंडल अध्यक्ष के साथ स्वास्थ्य कर्मियों ने की मारपीट। पुलिस जांच...

भाजपा मंडल अध्यक्ष के साथ स्वास्थ्य कर्मियों ने की मारपीट। पुलिस जांच में जुटी

बागपत/ तहसील बागपत/ बीजेपी के मंडल अध्यक्ष ने स्वास्थ्यकर्मियों पर मारपीट और महिलाओं से अभद्रता का आरोप लगाया है। मंडल अध्यक्ष अपने परिवार के लोगों का उपचार करने के लिए पिलाना सीएचसी में पहुंचा था। जहां स्वास्थ्य कर्मियों ने उनसे मारपीट कर महिलाओं से छेड़छाड़ की है।

पूरा मामला सिंघावली थाना क्षेत्र के पिलाना गांव स्थित स्वास्थ्य केंद्र का है। जहां मंडल अध्यक्ष संजय कश्यप उपचार करने के लिए स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचे थे वहां मौजूद एक महिला चिकित्सक और एक पुरुष चिकित्सक ने उनसे गली- ग्लोच शुरू कर दी विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई। इसकी सूचना मंडल अध्यक्ष ने जिला अध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय कार्यकर्ताओं के साथ थाने में पहुंचे और चिकित्सकों पर सख्त कार्रवाई की मांग की पुलिस पूरे मामले की पड़ताल में जुटी है। पीड़ित संजय कुमार ने बताया कि डिप्टी सीएमओ यशवीर सिंह के कहने पर उनके खिलाफ लगातार पड़यंत्र रचा जा रहा है और इससे पहले कई बार उनके साथ है अप्रिया घटनाएं हो चुकी है फिलहाल उन्होंने सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल सीएमओ ने मामले में जांच के आदेश दिए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments