Homeराष्ट्रीयखूंखार भेड़िया पिंजरे में हुआ कैद ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

खूंखार भेड़िया पिंजरे में हुआ कैद ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

TNI 24 ब्यूरो चीफ मेराज अहमद

बहराइच। हरदी थाना क्षेत्र में भेड़िये के आतंक के बीच बृहस्पतिवार को एक भेड़िया पिंजरे में कैद हो गया। जिसके बाद वन विभाग समेत ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। हालांकि पकड़ा गया भेड़िया ही हमले कर रहा था, डीएफओ अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि भेड़िया को पकड़ने के लिए सिसैया चूड़ामणि गांव के कछार में पिंजरा लगाया गया था। साथ ही वन टीम जाल लगाकर कॉम्बिंग कर रही थी। जिसके चलते भेड़िया पिंजरे में कैद हो गया। उन्होंने बताया कि पकड़े गए भेड़िये को स्वास्थ्य परीक्षण के लिए वन रेंज लगाया गया है। भेड़िया नर है और उसकी उम्र लगभग चार से पांच साल के बीच है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए भेड़िये को उच्चाधिकारियों के निर्देशन में चिड़िया घर में भेजा जाएगा। बताया कि जिस इलाके से पकड़ा गया वहां अभी तीन भेड़िया और सक्रिय हैं। एक भेड़िया पिछले सप्ताह पकड़ा गया था, जिसकी मौत हो चुकी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments