Home Blog Page 645

बेरहम बाप सीने लिपटकर चीखती रही ढाई साल की मासूम, नहीं पसीजा दिल, गंगनहर में फेंका

TNI 24/ ब्यूरो चीफ मेराज अहमद

उत्तर प्रदेश के मेरठ से रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई हैं, जहां एक बेरहम बाप ने अपनी ढाई साल की मासूम बच्ची को बेरहमी से गंग नहर फेंक दिया. बच्ची बाप के गले से लिपटकर चीखती-चिल्लाती रही लेकिन उसका कलेजा नहीं पसीजा।बाप ने उसे खुद से छुड़ाकर नहर में फेंक दिया और तब तक वहां खड़ा रहा जब तक उसे बच्ची की मौत की तसल्ली नहीं हो गई।ये दर्दनाक घटना मेरठ देहात इलाके के मढ़ियाई गांव की है, जहां पेशे से मजदूर सुलेमान ने अपनी ही बेटी को गंगनहर में फेंककर उसकी हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी बाप सुलेमान उर्फ सल्लू को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के मुताबिक आरोपी ढाई साल की मासूम बेटी इकरा को उंगली पकड़ाकर साथ घुमाने के बहाने ले गया था. सीसीटीवी कैमरे में बच्ची को ले जाने की तस्वीरें भी सामने आई हैं. जहां बच्ची पिता का हाथ पकड़कर जाते दिख रही है.

बेरहम बाप ने बच्ची को गंग नहर में फेंका पुलिस के मुताबिक आरोपी सुलेमान शुरू से ही शक के घेरे में था. पुलिस ने जब बच्ची के लापता होने के मामले की जांच शुरू की तो आसपास के लोगों से पता चला कि उसकी दो बेटियां भी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी, जिसके बाद पुलिस का शक यकीन में बदल गया. पुलिस ने जब उससे सख्ती से पूछताछ की तो उसने सारी बात क़ुबूल कर ली. पूछताछ में उसने जो बताया उसे सुनकर पुलिस के पैरों के नीचे से जमीन निकल गई।सुलेमान ने बताया कि वो ढाई साल की बेटी इकरा को घुमाने का बहाना बनाकर साथ लाया था. जब वो बच्ची को गंगनहर में फेंकने जा रहा था बच्ची डर गई और कसकर पिता से लिपट गई, लेकिन फिर भी उसकी दिल नहीं पसीजा. मौत को सामने देख बच्ची चीखने-चिल्ली लगी लेकिन, बेरहम बाप के हाथ एक पल के लिए भी नहीं कांपे. उसने बड़ी मुश्किल से बच्ची को सीने से अलग किया और नहर में फेंक दिया।सीसीटीवी में बच्ची को ले जाते दिखा आरोपी आरोपी ने जब कत्ल की ये घिनोनी वारदात बताई को पुलिस वालों की आंखों में भी आंसू आ गए. सुलेमान ने बताया कि वो काफी देर खड़ा रहा लेकिन उसकी बेटी पानी में ऐसी डूबी कि ऊपर नहीं आई और जब उसे यकीन हो गया कि बेटी डूब गई है, उसके बाद वो वापस घर आ गया और शोर मचा दिया कि उसकी बेटी लापता हो गई. पुलिस ने जब मामले की जांच की तो सीसीटीवी में आरोपी बच्ची का हाथ पकड़कर ले जाता हुआ दिखाई दे रहा है।आरोपी को बच्ची को मारने का कोई अफ़सोस नहीं हैं. जब पुलिस ने उससे हत्या की वजह पूछी तो उसने कहा कि वो मेरे बेटे से लड़ती थी उसे परेशान करती थी. इसलिए उसने इस वारदात को अंजाम दिया. पुलिस उसकी दो लापता बेटियों के बारे में भी उससे पूछताछ कर रही है. गोताखोरों की मदद से बच्ची के शव की तलाश की जा रही है.

अवैध मिट्टी खनन पर नहीं लग पा रहा लगाम विभागीय कार्यवाही के अभाव में खनन माफियाओ के हौसले बुलंद

TNI 24/ ब्यूरो चीफ मेराज अहमद

बहराइच: थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के धरसवा में जेसीबी लगाकर खनन किया जा रहा है जबकि खनन करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने का आदेश जिलाधिकारी ने दे रखा है फिर भी खनन है रुकने का नाम नहीं ले रहा है।धरसवा के पास हो रहे खनन पर जब जेसीबी ड्राइवर से पूछा गया तो उसने बताया कि मिट्टी को भट्टे पर भेजा जा रहा है यहां पर दिन और रात के अंधरे में धरती का सीना चीरा जा रहा है सूत्रों की माने तो इसके बदले थाने पर मोटी रकम भी दी जा रहीं है जब इस सम्बंध में कोतवाली देहात पुलिस के हल्का दीवान नागेंद्र यादव को सूचना दी गई तो वो बोले इसमें पुलिस क्या कर सकती है एसडीम को बताओ आप हल्का इंचार्ज विपिन सिंह का फोन ही नहीं उठा जब जिम्मेदार इस तरह से अपनी जिम्मेदारी नहीं निभाने में असमर्थता जाहिर करेगें तो फिर कैसे रुकेगा खनन

करोड़ों के लागत से बना पानी टंकी में नहीं आ रहा पानी भीषण तपती गर्मी में पानी के संकट से जूझ रहे ग्रामीण

TNI 24/ ब्यूरो चीफ मेराज अहमद

बहराइच सिंह पुर गांव में पानी टंकी का निर्माण होने के बाद भी 4 वर्ष से ग्रामीणों को नहीं मिल पा रहा पीने के लिए शुद्ध पानी की व्यवस्था।उत्तर प्रदेश सरकार जल जीवन मिशन योजना अंतर्गत लाखों करोड़ों रुपया खर्च कर ग्रामीणों को योजना का लाभ देने की बात कर रही है वही जल निगम के अधिकारियों की मनमानी और लापरवाही की वजह से भीषण तपती गर्मी में लोगों को बूंद बूंद पानी के लिए तरसना पड़ रहा है हुजूरपुर ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सिंहपुर फखरपुर ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत बौंडी बुक्कापुर निवासी ग्रामीणों ने बताया 7 साल से पानी टंकी निर्माण पूरा होने के बाद भी भीषण तपती गर्मी में लोगों को पानी पीने को नहीं मिल रहा है और पानी टंकी योजना के नाम पर जमकर सरकारी धन का बंदरबांट किया जा रहा है ऐसे में योगी सरकार की मंशा पर फिर रहा पानी इस मामले में अधिशासी अभियंता कमला शंकर से बात कर मामला अवगत कराया जिन्होंने बताया मौके की जांच कर जो दोषी पाए जाएंगे उनके विरुद्ध करवाई किया जाएगा और ग्रामीणों की समस्या का निस्तारण किया जाएगा

3 दिन बाद भी नहीं मिला पैर फिसलने से नदी में डूबे बालक का शव

घाघरा नदी में बालक के शव को ढूंढने के लिए एनडीआरएफ ने चलाया अभियान

TNI 24/ ब्यूरो चीफ मेराज अहमद

बहराइच: जिले के तहसील मोतीपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत चहलवा में घाघरा नदी के किनारे पर पालतू मवेशियों को नहलाने गया धीरज उम्र 15 वर्ष पुत्र छम्मो यादव निवासी चहलवा शनिवार को नदी में पैर फिसलने से डूब गया था मौके पर मौजूद काफी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा नदी में बालक को ढूंढने के भरकश प्रयास किए गए वहीं मामले की सूचना तत्काल राजस्व विभाग और थाना सुजौली प्रभारी निरीक्षक सौरभ सिंह को दी गई थी।मौके पर तहसीलदार अंबिका चौधरी,उप निरीक्षक सुरेंद्र बौद्ध, उप निरीक्षक अरविंद यादव, उप निरीक्षक ओम प्रकाश यादव, उप निरीक्षक अभिमन्यु मिश्र, कांस्टेबल मनीष यादव, लेखपाल रवि वर्मा स्थानीय ग्रामीण प्रदीप चौहान ब्रह्मा यादव रामचंद्र यादव और राजेंद्र भगत मौके पर पहुंचे थे लेखपाल रवि वर्मा ने बताया कि बालक के शव को नदी में ढूंढने के लिए एनडीआरएफ टीम को सूचना दी गई थी मौके पर एनडीआरफ की टीम ने आकर तीसरे दिन काफी समय तक नदी में बालक के शव को ढूंढने का प्रयत्न किया लेकिन अभी तक बालक के शव को ढूंढने में सफलता नहीं प्राप्त हो पाई है वहीं बालक के परिजनों का इस दौरान रो-रोकर बुरा हाल है

उद्यमी से 49 लाख की ऑनलाइन की ठगी, सात खातों मे डलवाई रकम

TNI 24/ ब्यूरो चीफ मेराज अहमद

बरेली। जनपद मे छोटे-छोटे टास्क पूरा करके अलग कमाई का लालच देकर साइबर ठगों ने परसाखेड़ा के उद्यमी से 49 लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। माह भर पहले परसाखेड़ा मे फैक्टरी संचालित करने वाले शख्स को ठगों ने एक व्हाट्सएप ग्रुप मे जोड़ा। इसी ग्रुप मे उनको अतिरिक्त कमाई का ऑफर दिया। उनके पास ऑनलाइन ही वेबसाइट व चैनल को लाइक करने का प्रस्ताव आया। ऐसा करने पर ठगों ने उन्हें कमाई भी कराई। भरोसे मे लेकर निवेश की स्कीम समझाई गई। शुरुआत मे उनको 30 हजार रुपये वापस भी मिले। इसके बाद ज्यादा निवेश के लिए उकसाया गया। धीरे-धीरे करके उनसे 48.90 लाख रुपये ठग लिए गए। काफी समय तक रकम वापस न मिलने पर उद्यमी ने एसएसपी से शिकायत की। एसएसपी ने साइबर थाना पुलिस को जांच सौंपी है। साइबर ठगों ने उद्यमी से सात बैंक खातों मे रकम डलवाई थी। पुलिस ने इनकी जानकारी की तो केवल दो खातों मे क्रमवार पांच व दस लाख रुपये बचे थे। जिसे फ्रीज कराया गया। बाकी पांच खातों से रकम नही बची है। माना जा रहा है कि बाकी धन विदेशी खातों में ट्रांसफर कर निकाल लिया गया। शहर के लोगों से ठगी के बाद रकम की निकासी दुबई और वियतनाम से हो रही है। साल भर मे दर्ज साइबर ठगी के मुकदमों की जांच में पता लगा है कि शातिरों के आईपी एड्रेस दुबई, फिलीपीन, म्यांमार, वियतनाम व कंबोडिया के हैं। भारतीयों को फंसाने के लिए भारतीय खाते ही इस्तेमाल होते है। आईजी डॉ. राकेश सिंह ने बताया कि सावधान रहना ही इससे बचाव का सर्वोत्तम उपाय है। किसी को अपनी निजी जानकारी बिल्कुल न दे।।

मजदूरों की थाली से निवाला छीन रहे जिम्मेदार रात के अंधेरे में जेसीबी से कराया जा रहा मनरेगा का काम , ग्रामीणों में आक्रोश

TNI 24/ ब्यूरो चीफ मेराज अहमद

बहराइच ऐसा सनसनी खेज मामला बहराइच जिले के विकासखंड नवाबगंज के अंतर्गत ग्राम पंचायत सतीजोर का है जहां पर ग्राम प्रधान और सचिव द्वारा जेसीबी से काम करवा कर डकार रहे मनरेगा मजदूरों का हक ग्राम प्रधान सती जोर में मनरेगा मजदूरों से कम न लेकर जेसीबी द्वारा तालाब का कराया जा रहा खुदाई योगी सरकार के मंसा पर पानी फेर रहे ग्राम प्रधान और कर रहे मनमानी मनरेगा के मजदूर के हक को मार रहे। ग्राम प्रधान बहराइच जिले के विकासखंड नवाबगंज अंतर्गत ग्राम पंचायत सतीजोर में ग्राम प्रधान द्वारा तालाब की खुदाई कराई जा रही है जिसमें मनरेगा के मजदूर को न लगाकर रातों-रात जेसीबी से तालाब की खुदाई कराई जा रही है जिससे मजदूर को काम नहीं मिल पा रहा है मजदूरों ने इसकी शिकायत विकासखंड अधिकारी नवाबगंज से किया है की दबंग प्रधान द्वारा मजदूरों के हक पर जेसीबी से खुदाई तालाब की करके मजदूरों को काम नहीं दे रहे हैं इस संबंध में जिला अधिकारी बहराइच से मांग किया है की जांच करके कार्यवाही किया जाए इस संबंध में खंड विकास अधिकारी नवाबगंज से जानकारी लेने पर बताया गया कि तालाब यदि जेसीबी द्वारा खुदाई की जा रही है तो जांच कर करके कर्यवाही की जाएगी और भुगतान पर रोक लगाया जाएगा ।

मध्य प्रदेश में बड़ा हादसा, ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, अबतक 10 लोगों की मौत

TNI 24/ ब्यूरो चीफ मेराज अहमद

मध्य प्रदेश में बड़े सड़क हादसे की खबर है। बारातियों से भरी ट्रैक्टर के ट्रॉली में टकराने से अबतक 10 लोगों की मौत हो गई वहीं 15 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।मध्य प्रदेश के राजगढ़ में ट्रैक्टर-ट्रॉली के पलट जाने से अबतक 11 लोगों की मौत हो गई है और 25 लोग घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार राजस्थान के छीपाबड़ौद थाना क्षेत्र के मोतीपुरा गांव से राजगढ़ के पीपलोदी के समय कुलामपुरा गांव में बारात आ रही थी। इसी दौरान पीपलोदी जोड़ के समीप ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दौरान ट्रैक्टर ट्राली में करीब 25 लोग सवार थे। जिनमें से 11 से अधिक लोगों की मौत हो गई। वहीं 20 से 25 लोग घायल बताए जा रहे हैं, जिन्हें उपचार के लिए राजगढ़ जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।घटना की जानकारी लगने के बाद राजगढ़ कलेक्टर हर्ष दीक्षित, एसपी आदित्य मिश्रा सहित कालीपीठ व राजगढ़ कोतवाली थाना और राजस्थान पुलिस मौके पर पहुंची। घटना के बाद एंबुलेंस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज किया जा रहा है। जानकारी लगने के बाद राजगढ़ मंत्री नारायण सिंह पंवार भी जिला अस्पताल पहुंचे। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। जानकारी के मुताबिक यह भीषण सड़क हादसा राजगढ़ जिले के पीपलोदी रोड पर हुआ। हादसे में सभी मृतक राजस्थान के रहने वाले बताए जा रहे हैं। रात के अंधेरे में जैसे ही ट्रैक्टर-ट्राली मध्य प्रदेश की सीमा में पहुंची तो सड़क किनारे साइड में अनियंत्रित होकर पलट गई। ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से उसपर सवार बारात में आ रहे महिलाएं, बच्चे व पुरुष उसके नीचे दब गए। घटना की जानकारी मिलते ही चीख-पुकार मच गई है।

युवक को घर से बुला ले गए दोस्त फिर पीट-पीट कर कर दी हत्या

TNI 24/ ब्यूरो चीफ मेराज अहमद

बहराइच। दोस्ती में रंजिश रखने वाले एक युवक ने गांव मे रह रहे अपने हमजोली युवक को टहलने के बहाने घर से बुलाया फिर गांव के रास्ते में लाठियों से पीट कर बे दम कर दिया। अस्पताल में इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला दोस्ती की रंजिश का बताया जा रहा है। आपको बताते चलें कि मटेरा थाना अंतर्गत निहाल पुरवा गांव निवासी 18 वर्षीय गुरमीत सिंह पुत्र जिलाजीत सिंह का गांव निवासी शक्ति सिंह से आपसी विवाद चल रहा था। पिता जिला जीत का कहना है कि सुबह शक्ति सिंह अपने कुछ दोस्तों के साथ उसके घर आया और पुत्र गुरमीत सिंह को बहाने से घर से बुला ले गया। कुछ देर बाद शक्ति ने घर आकर कहा कि गुरमीत बेदम हालत में गौरा धनौली गांव के रास्ते में पड़ा है, जाकर उठा लो।पिता जिला जीत ने बताया कि जब वह मौके पर गांव के लोगों के साथ पहुंचे तो गुरमीत बेहोशी की हालत में पड़ा था, गांव के लोगों की सहायता से तत्काल गुरमीत को अस्पताल पहुंचाया गया वहां पर इलाज के दौरान होश आया तो उसने शक्ति सिंह द्वारा पिटाई करने की बात बताई, लेकिन सिर पर चोट अधिक होने से फिर से बेहोश हो गया। इलाज के दौरान गुरमीत की अस्पताल में ही मौत हो गई।गुरमीत की मौत के बाद परिवार के लोग बिलख उठे, सूचना पाकर मटेरा थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि आरोपी फरार है उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है।

बाबा का बुल्डोजर खनन माफियाओं का बन रहा सबसे बड़ा हथियार

जानकारी होने पर भी खनन अधिकारी नहीं करते कार्यवाही

TNI 24/ ब्यूरो चीफ मेराज अहमद

बहराइच।बात अगर हम खनन की करें तो पिछले काफी अर्से से तराई का यह जनपद अधिकारियों द्वारा दी जा रही खुली छूट के कारण खनन माफियाओं की शरण स्थली बनी हुई है।जिसे उपजाऊ भूमि प्रभावित होने के साथ साथ जनहानि के खतरे के रूप में भी देखा जाता है।खनन को लेकर खनन अधिकारी सहित बड़े अधिकारियों की निष्क्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अब यह कारोबार जनपद के लगभग सभी क्षेत्रों में फैल चुका है।और अधिकारी कुछ मामलों में खाना पूर्ति कर शासन द्वारा अपनी अपनी पीठ थपथपाए जाने का लगातार इंतजार किया करते हैं।उक्त मामले को लेकर जब खनन अधिकारी से बात की गई तो वे अपने द्वारा किए गए कुछ मामलों और वसूली की जानकारी देते हुवे कहने लगे कि माह अप्रैल और मई में मेरे द्वारा कुछ गाड़ियों को बंद करवाकर लाखों की वसूली करवाई गई है।उनके द्वारा की गई कार्यवाहियों की व्हाट्सएप पर कुछ जानकारियां भी भेजी गई।लेकिन मोहमदा, बरई,रज्जब तुरई,लड्डन भट्ठा व हाजी बिलाइत की तरफ जेसीबी, ट्रैक्टर ट्राली व डमफर आदि के माध्यम से व्यापक पैमाने पर हो रहे खनन व खुलेआम उक्त क्षेत्रों में दौड़ रही अवैध गाड़ियों के बारे में बरगलाते हुवे अनजान बनने की कोशिश करते रहे।और तो और हो रहे खनन की मौके से जानकारी प्राप्त होने के बाद भी वे मूकबधिर दर्शकों की भूमिका में ही नजर आए।एक विश्वसनीय सूत्र का यहां तक कहना था कि मार्च माह में दिन के उजाले से लेकर रात के अंधेरे में एसडीएम व लेखपाल के अथक प्रयासों से दो डंफर सहित जो बीस गाडियां पकड़ी गई उसमे खनन अधिकारी की कोई भूमिका ही नहीं थी।तहसील स्तर पर भी कई मामलों में इनके द्वारा की जा रही निष्क्रियता की ही बात बताई जा रही है।परिणाम स्वरूप जनपद में बेखौफ खनन माफियाओं द्वारा किए जा रहे खनन के मामले बढ़ते जा रहे हैं।और बाबा के जिस बुल्डोजर से प्रदेश के तमाल अवैध बिल्डिंगों को धाराशाई कर प्रदेश सहित पूरे विश्व में तहलका मच गया अब बाबा के उसी बुल्डोजर से बैखौफ, बेलगाम खनन माफियाओं द्वारा एकदोतीन चार नहीं बल्कि 12 20 फीट खनन किए जाने के बाद भी मानों खनन अधिकारी का होंठ फेविक्विक के मजबूर जोड़ से चिपका दिया गया हो। मालूम हो कि खनन को लेकर जहां गोंडा व बलरामपुर के जिलाधिकारियों द्वारा खनन माफियाओं पर प्रहार करते हुवे इतिहास रचा जा रहा है वहीं बहराइच की आवाम भी उक्त पुनरावृत्त की अर्से से एक आस लगाए कार्यवाही की बाट जोह रही है।आखिर खुलेआम हो रहे उक्त भ्रष्टाचार का जिम्मेदार कौन है?क्या क्षेत्रीय लेखपाल को टर्नमेट कर देना चाहिए जो संबंधित अधिकारियों को सही जानकारी भी उपलब्ध नहीं करवा पाता।या फिर खनन अधिकारी को जो जानकारी होने के बाद भी संदेह की दृष्टि से देखे जाते हैं।जबकि सभी विभागीय जानकारियां अंतोगत्वा उन्हीं के संज्ञान में लाई जाती है।एस डी एम भी खनन संबंधी जानकारी के लिए खनन अधिकारी से ही बात करने की बात कहते हैं।जबकि जानकारी होने पर वे स्वयं ही कार्यवाही पर निकल पड़ते हैं।आखिर उक्त खेल कब तक चलता रहेगा?सत्ताधारी नेताओं से लेकर सड़क छाप नेताओं व ठेकेदारों का खनन कार्य सुचारू रूप से चलते रहने के बावजूद बहराइच का खनन विभाग सिर्फ कागजी खाना पूर्ति और छुटभैये खनन कर्मियों को परेशान करके अपनी पीठ थपथपाने में क्यूं लगा हुआ है तमाम वाहनों के पकड़े जाने के बाद भी खनन विभाग तथ्यात्मक जानकारी देने में आखिर क्यूं पूरी तरह आनाकानी करते देखा जाता है।तराई बेल्ट में हो रहे अथाह खनन के चलते तमाम ऐसे बड़ेबड़े गड्ढे बन चुके हैं जो आने वाली बरसात में जल भराव के बाद तमाम दुर्घटनाओं को अंजाम देते नजर आएंगे।आखिर इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा जहां भी खनन के लाइसेंस है वहां पर भी देखा जा रहा है कि उनके निर्धारित मापदंड से कई गुना अधिक तक खनन किए जाने के बावजूद उस पर खनन विभाग या किसी अधिकारी का कोई अंकुश लगता नहीं दिखाई दे रहा है। जिससे समस्याएं दिनों दिन बद से बदतर होती जा रही है।जानकारी होने के बाद भी आखिर खनन अधिकारी किसके दबाव में कार्यवाही नहीं करते आखिर खनन के खिलाफ आवाज उठाने वाले पत्रकारों को क्यूं धमकाया जाता है संदर्भित प्रकरण के संदर्भ में शासन या प्रशासन द्वारा कोई ठोस कार्यवाही की जाती है या प्रशासनिक अधिकारियों के संरक्षण में ही उक्त गोरख धंधा ऐसे ही फलता फूलता रहेगा इसके लिए जवाब का इंतजार करना होगा।

सुजौली क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद,तीन लाख रुपये व डेढ़ लाख के जेवरात लेकर चोर फरार

TNI 24/ ब्यूरो चीफ मेराज अहमद

बहराइच जिले के सुजौली क्षेत्र के विशुनटांडा गांव में बीती रात ग्रामीण के घर मे घुसकर चोरों ने किया हाथ साफ बता दें विशुन टांडा गाँव निवासी निर्मल पुत्र महादेव ने घर बनवाने हेतु अपनी जमीन बेंचकर तीन लाख रुपये नकद घर के बक्से में जुटाकर रखे थे रात में अत्यधिक गर्मी के कारण घर के सदस्य आँगन मे सो गए रात में लगभग 1 बजे के आसपास चोरों ने घर मे घुसकर रुपये वाला बक्सा व जेवरात उठा लिए बक्से को घर से 50 मीटर की दूरी पर रखकर उसमें रक्खे तीन लाख रुपये व जेवरात निकाल कर चोर भाग निकले इस चोरी की घटना के बारे में निर्मल को पता तब चला जब रात्रि 2 बजे के करीब बिजली चली गयी जब उसने घर मे जाकर देखा तो बक्सा गायब था उसने अपने भाई को जगाया बाहर जाकर देखा कि आम के पेड़ पास बक्सा पड़ा है परंतु उसमें कुछ नही है इन्ही पैसों से ग्रामीण बिल्डिंग मैटेरियल का सामान लाकर घर बनवाना चाहता था रात में सूचना पर पहुंची सुजौली पुलिस ने मौके की जांच की तथा तहरीर मिलने के पश्चात कार्यवाही का भरोसा दिलाया