Home Blog Page 644

कन्नौज एसपी ने चलाई तबादला एक्सप्रेस जिले के कई थाना कोतवाली में तैनात पुलिसकर्मियों के बदले गये पटल राजेन्द्र सिंह धुआँधार

कन्नौज। जिले के पुलिस कप्तान अमित कुमार आनंद ने पिछले काफी समय से थानों और कोतवाली में तैनात पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण कर दिया।
एसपी द्वारा चलाई गई तबादला एक्सप्रेस के चलते कन्नौज कोतवाली प्रभारी दिग्विजय सिंह को थाना सौंरिख भेजा गया है। वहीं तिर्वा कोतवाली प्रभारी के पद पर कार्यरत जयंती प्रसाद गंगवार को अपराध शाखा की कमान सौंपी गई है।
अन्य पुलिस कर्मियों के स्थानांतरण में अपराध शाखा में तैनात वीरेंद्र विक्रम सिंह को अपराध शाखा का प्रभारी नियुक्त किया गया है। रजनीश बाबू कटियार को पुलिस लाइन से और रणजीत सिंह को प्रभारी साइवर थाना से अपराध शाखा भेजा गया है।
इसी प्रकार आलोक कुमार दुबे को प्रभारी चुनाव प्रकोष्ठ से गुरसहायगंज कोतवाली भेजा गया है। जय प्रकाश शर्मा को गुरसहायगंज से कन्नौज कोतवाली प्रभारी का पदभार सौंपा गया है।
सचिन कुमार सिंह को थाना सौंरिख से
छिबरामऊ,
छिबरामऊ से जितेंद्र प्रताप सिंह को तिर्वा कोतवाली,
विनीता सारथी को पुलिस लाइन और अनिल मणि त्रिपाठी को अपराध शाखा से कन्नौज कोतवाली का अतरिक्त निरीक्षक बनाया गया है। इसी प्रकार विजय सिंह को पुलिस लाइन से प्रभारी सम्मन सेल और देवेश शुक्ला को पुलिस लाइन से प्रभारी डी सी आर वी नियुक्त किया गया है। मनोज कुमार सिंह को प्रभारी डी सी आर वी और हरी शंकर वर्मा को अतरिक्त निरीक्षक थाना सौंरिख से तिर्वा कोतवाली का अतरिक्त निरीक्षक बनाया गया है।
मदन गोपाल गुप्ता को प्रभारी अपराध शाखा से वाचक पुलिस अधीक्षक कन्नौज, अजय कुमार अवस्थी को अपराध शाखा से प्रभारी साइवर थाना, विश्वनाथ मिश्रा को अपराध शाखा, सियाराम गौतम को अतरिक्त निरीक्षक थाना सौंरिख और संजय कुमार शुक्ल को अतरिक्त निरीक्षक कोतवाली तिर्वा से साइबर थाना में तैनाती दी गई है।
इस प्रकार कुल 20 पुलिस कर्मियों के पटल कन्नौज एसपी अमित कुमार आनंद ने अपनी तबादला एक्सप्रेस चलाकर बदल दिये हैं।
जनपद में शांति और कानून व्यवस्था बनाये रखने को उपरोक्त पुलिस कर्मियों को तत्काल प्रभाव से उनको नई तैनाती स्थल पर भेजने के आदेश भी जारी किये गये हैं।
उपरोक्त संधर्व में सूचना अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन, पुलिस महानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र, जिलाधिकारी कन्नौज, को भी भेजी गई है।

डीएम ने मनरेगा योजना से हुए कार्यों का किया निरीक्षण*मनरेगा के अंतर्गत कार्यों में ना हो कोई लापरवाही

रिपोर्ट वीरेंद्र तोमर।

बागपत।
-जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने शासन की मनरेगा योजना के अंतर्गत आज ग्राम डौला में खेल के मैदान में 2022-23 में यह परियोजना वृक्षारोपण के लिये विकासखंड की तरफ से बनाई गई थी जिसके क्रम में आज वृक्षारोपण का सत्यापन किया जिसमें करीब 200 पौधे लगाए गए थे जिसमें से सौ सवा सौ पौधे नष्ट पाए गए जिन्हें जिलाधिकारी ने उन्हें गड्ढे खोदकर पुनः पौधे लगाए जाने के निर्देश दिए जिसके लिए शासन द्वारा तीन वर्षों के लिए 55हजार रुपए गड्ढे खोदने व पौधों के रखरखाव लिए दिए गए थे जो पौधे नष्ट हो गए हैं उन्हें बरसात के समय पुन लगाया जाएगा जिलाधिकारी ने कहा श्रम से जो रोजगार मिल सकता है यह बहुत महत्वपूर्ण है जो प्रतिदिन 237 रुपए मनरेगा मजदूरी मनरेगा के श्रमिक को मिल जाती है श्रमिकों के लिए योजना के प्रति ध्यान देने के लिए संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया।
जनपद का वर्ष 2023 -24 का लक्ष्य 63000 का था जिसमें 43000 का ही सदुपयोग किया गया 20000 का मंडेज का मनरेगा का सदुपयोग नहीं किया गया जिस पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की, 2024 -25 में जो शासन से लक्ष्य मिले उससे कम कार्य नहीं होना चाहिए जिससे लोगों को रोजगार मिल जाए और जो क्षेत्र में अब स्थापना सुविधा के कार्य जैसे वृक्षारोपण ,नाली, चक रोड है उनका भी लोगों को कार्य मिलेगा जिससे उन्हें रोजगार मिलेगा और उन्हें एक धनराशि भी प्राप्त होगी।
जिलाधिकारी ने कहा मनरेगा योजना के कार्यों में किसी भी तरह की कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी जो भी क्षेत्र में कार्य किए गए हैं वे सभी कार्य व्यवस्थित तरीके से होने चाहिए मनरेगा के कार्यों में कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।

इस अवसर पर उपायुक्त मनरेगा डॉक्टर अजीत सिंह ,खंड विकास अधिकारी पिलाना अनुज मिश्रा उपस्थित रहे।

एसडीएम साहब! दबंगो ने बंद कर दी नाली, सड़क पर भरा है गंदा पानी

पानी की निकासी न होने पर गंदे पानी के भराव से सता रहा बीमारियों का भय

रिपोर्ट ऋषिकांत दुबे।

करहल,मैनपुरी।
करहल में दबंगो ने नाली के पानी को रोक देने से ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पीड़ित ग्रामीणों ने करहल तहसील मुख्यालय पर पहुचकर उपजिलाधिकारी से मुलाकात करके न्याय की गुहार लगाई है।
करहल तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत बासँक के ग्राम नगला डूंड के एक दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने करहल तहसील मुख्यालय पर पहुचकर प्रदर्शन करते हुए न्याय की गुहार लगाई है। ग्रामीणों ने बताया है कि गंदे पानी के निकास के लिए जा रही नाली को दबंग ग्रामीणों ने बंद कर दी है। जिस कारण पूरे रास्ते मे गंदा पानी भरने से काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। और बिमारिओ का भय भी सता रहा है।
ग्रामीणों ने बताया कि दबंगो द्वारा पानी रोकने से मकानों की दीवाल गिरने की स्थिति में है। उपजिलाधिकारी ने पत्र लेकर ग्रामीणों को मदद का आश्वासन दिया है।
इस दौरान जमादार सिंह, नरेंद्र सिंह, अजय, गौरीशंकर, संदीप, सुधीर, बादशाह, ब्रह्मादेवी, ओमप्रकाश, जसराम, शिवेंद्र, मुंशीलाल, अहिवरन सिंह, रानू, राजेन्द्र, पन्नालाल समेत आदि तमाम लोग रहे मौजूद।

इनबॉक्स
क्या बोले प्रधान प्रतिनिधि समरपाल यादव

करहल के ग्राम पंचायत बाँसक के मजरा डूड में गन्दे पानी के जलभराव को देखते हुए प्रधान समरपाल यादव ने बताया है कि काफी समय से नाली वह रही थी। अब दबंगो ने नाली को बंद कर दिया है। जिससे कई प्रकार की बीमारी का भय व लोगो को आने जाने में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। दबंग मनाने को तैयार नही है।

सपा सरकार जितना विकास कार्य किसी सरकार में नही हुआ- तेज प्रताप यादव

ईद की बधाई व शोक सम्बेदना व्यक्त करने पहुचे पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव

रिपोर्ट ऋषिकांत दुबे।

करहल,मैनपुरी।
करहल में उपचुनाब को देखते हुए पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव ने अपनी सक्रियता बड़ा दी। जिसको देखते हुए पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव ने करहल कस्वे में कई जगहो पर पहुचकर लोगो से मुलाकात करते हुए उपचुनाब में हर घर को मजबूत करने की अपील की है।
करहल कस्वे में विभिन्न जगहों पर पहुचकर ईद मुबारक की बधाई दी। और कई जगहो पर शोक व्यक्त किया है। इस दौरान पूर्व सांसद तेज प्रताप सिंह यादव ने अपने शुभचिंतकों के यहां पहुचकर उनसे आशीर्वाद लेते हुए करहल उपचुनाव की विशेष चर्चा की है।
इस दौरान पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव ने पत्रकारों से खास बातचीत करते हुए बताया है कि जितना विकास कार्य सपा ने अपने कार्यकाल में किया है। उतना किसी सरकार ने नही किया है। सपा ने हर वर्ग को ध्यान में रखते हुए अपना विकास कार्य किया है।
इस दौरान पूर्व सांसद तेज प्रताप सिंह यादव ईद की बधाई देने के लिए करहल के मु काजी स्थिति फुरकान अली, अफराज अली, मु उवैश, मु बाग वृंदावन जियाउद्दीन लेखपाल, मुशीर खान, मु कमर आर के टेलर, ताहिर चांद, मु नासिर, मु आसिफ, जब्बार वारसी, नफीस अहमद, सभासद मु सईद, पूर्व प्रधान शब्बीर व प्रधान सज्जाद के आवास पर एक दूसरे से गले मिलकर ईद की बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी। इस दौरान करहल के मु भटेला निवासी पूर्व सभासद हरिओम तिवारी के चचेरे भाई के निधन पर और करहल भाजपा के पूर्व मण्डल अध्यक्ष डॉ रवी यादव के निधन पर उनके आवास पर पहुचकर शोक व्यक्त करते हुए परिवारीजनों को ढांढस बंधाया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक मानिकचंद्र यादव के आवास पर पहुचकर पूर्व सांसद तेज प्रताप सिंह यादव ने पहुचकर उनसे आशीर्वाद लेते हुए चुनावी चर्चा की। इस दौरान करहल पहुचने पर पूर्व सांसद का पूर्व विधायक, पूर्व ब्लॉक प्रमुख, करहल चेयरमैन, प्रधान, पूर्व प्रधान ने फूल मालाओं से लादकर जमकर स्वागत सत्कार किया है।
इस मौके पर पूर्व विधायक मानिकचंद्र यादव, करहल चेयरमैन चौधरी अब्दुल नईम, पूर्व सभासद आजम खां, प्रधान सुरेश यादव, प्रधान अवधेश यादव, पूर्व प्रधान संजीव यादव संजू, पूर्व ब्लॉक प्रमुख उदय प्रताप यादव, पूर्व सभासद सनी यादव, जिला सचिव ब्रजकुमार यादव, सनी यादव, एड सत्यप्रकाश यादव, पूर्व प्रधान रणवीर यादव, उदयवीर सिंह यादव, फूल सिंह यादव, दिनेश यादव, इंद्रपाल यादव, जितेंद्र यादव डिम्पल, सभासद बब्लू भाई, सभासद बॉबी भाई, पीआरओ आशू, मु राशिद, बंटू शाक्य समेत आदि तमामं लोग रहे मौजूद।

भाजपा नेता रमाकान्त दुबे ने करहल विधानसभा से ठौकी दावेदारी

भाजपा नेता रमाकान्त दुबे ने फुल फ्लैश में मैनपुरी भाजपा कार्यालय पर पहुचकर किया आवेदन

रिपोर्ट ऋषीकान्त दुबे

करहल,मैनपुरी।
करहल विधानसभा चुनाव हेतु भाजपा के दावेदार दिनों दिन सक्रीय होते दिख रहे है। जैसे जैसे चुनाव नजदीक आता जा रहा है वैसे वैसे भाजपा के दावेदार अपनी दावेदारी ठोकते हुए दिखाई दे रहे है।
भाजपा के वरिष्ठ नेता व प्रमुख समाजसेवी रमाकांत दुबे ने बुधबार को भाजपा जिला कार्यालय पहुचकर भाजपा जिलाध्यक्ष राहुल चतुर्वेदी को करहल विधानसभा से उपचुनाव हेतु भाजपा की टिकट के लिए अपना आवेदन पत्र सौंपा है।
बताते चलें कि भाजपा की टिकट के लिए दावेदार व प्रमुख समाजसेवी रमाकांत दुबे काफी लंबे समय से निश्वार्थ भाव से पार्टी की सेवा करते हुए सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनजन तक पहुचाकर सरकार की योजनाओं का लाभ लाभार्थियो तक पहुचाने का काम करते चले आ रहे है।
रमाकांत दुबे करहल के सबसे पुराने व वरिष्ठ नेताओं में शामिल होकर पार्टी पर व पार्टि रमाकान्त दुबे पर अपना विश्वास प्राप्त है। जिसको लेकर रमाकान्त दुबे पर पार्टी अपना विश्वास जताकर उम्मीदवार बना सकती है। अचानक से रमाकान्त दुबे का नाम चर्चाओं में आने से राजनैतिक हलचल काफी तेज हो गई है। जिसको लेकर पूरे क्षेत्र में तरह तरह की चर्चाएं काफी तेज है।
भाजपा से दावेदार व वरिष्ठ भाजपा नेता व प्रमुख समाजसेवी रमाकान्त दुबे से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया है कि टिकट मांगने का अधिकार हर किसी को है। पार्टी अगर मुझ पर अपना विश्वास जताती है तो निश्चित ही पूरे जोश व उत्शाह के साथ चुनाव लड़ा जाएगा। और निश्चित ही पार्टी की उम्मीदो पर खरा उतरकर करहल सीट भाजपा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की झोली में डालकर उन्हें मजबूत करने का काम करेंगे।
इस मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष ब्रह्मानंद तिवारी, वीरेंद्र पाण्डेय, मनोज यादव, राकेश चंदेल, साधन सहकारी बैंक मनोंना के अध्यक्ष रामसेवक यादव, बीजेपी ओबीसी मोर्चा ब्लॉक अध्यक्ष मनोज यादव, गौरव दुबे समेत आदि तमाम लोग मौजूद रहे।

इनबॉक्स
पूरी निष्ठा व ईमानदारी से लड़ेंगे करहल विधानसभा का चुनाव

भाजपा नेता व प्रमुख समाजसेवी रमाकान्त दुबे ने पत्रकारों से खास बातचीत करते हुए कहा कि बफादारी करना हमारे खून में है। जहां रहो पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ रहकर पूरे जोश व नई उमंग के साथ करहल विधानसभा का चुनाव लड़कर फतह हासिल करेंगे। पार्टी के साथ पूरे तन, मन व धन के साथ खड़े होकर पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे।

इनबॉक्स
क्या बोले भाजपा जिलाध्यक्ष राहुल चतुर्वेदी

भाजपा जिलाध्यक्ष राहुल चतुर्वेदी ने बताया है की करहल विधानसभा की सीट खाली होने पर दावेदार अपनी दावेदारी पेश कर रहे है। जल्दी ही मजबूत व सक्रिय दावेदार को अपना प्रत्याशी बनाकर उसे सदन में भेजने का काम करेंगे।

बेटी के निकाह के लिये रखे दहेज के समान को शातिर चोरों ने लाखों की नकदी सहित घर में रखी ज्वैलरी कर दी पार राजेन्द्र सिंह धुआँधार

कन्नौज। नगर क्षेत्र में चोरी की वारदातें घटित होने की बाढ़ सी आई हुई है। हर दूसरे चौथे दिन कन्नौज जिले का गांव हो या शहर नगर हो या कोई मोहल्ला, शातिर चोर किसी ना किसी वारदात को अंजाम दे ही देते हैं। जिले की पुलिस के लिये ये शातिर बबालेजान बन चुके हैं।
बीती रात भी कन्नौज वाया तिर्वा बेला मार्ग पर स्थित अहेर गांव शातिर चोरों के निशाने पर रहा। यहां एक मकान में पीछे के हिस्से से प्रवेश होने के बाद चोरों ने घर पर ताले काटने के बाद रखी लाखों की नकदी और ज्वैलरी पार कर दी। घटना की सूचना सोकर उठे परिजनों ने सुबह पुलिस को दी है।
जानकारी के मुताबिक उपरोक्त गांव में अहमद अली के तीन पुत्र हसरत अली, मोहब्बत अली, उवैश अली के अलावा पत्नी और बेटियां हैं।
उबैश अली अलग रहते हैं, जबकि शेष दो भाइयों के परिवार व अन्य सदस्य एक ही मकान में रहते हैं।
बीती रात परिजन जब गर्मी और बिजली ना आने के कारण घर की छत और कुछ परिवार के सदस्य घर के बाहर सोये हुये थे, तभी देर रात शातिर चोरों ने उपरोक्त मकान को अपना निशाना बनाया। घर के पीछे की हिस्से से मकान में प्रवेश करने के बाद घर का पिछला गेट खोला गया, और इसके बाद अलमारी, बक्से आदि के ताले काटने के बाद लाखों रुपए की नकदी और ज्वैलरी को पार कर दिया।
सुबह सोकर उठे परिजनों ने जब घर के ताले टूटे देखे तो हड़कंप मच गया।
परिजनों ने बताया कि कुछ समय बाद ही घर की एक बेटी तरन्नुम की शादी होनी थी। जिसकी शादी के लिये बनवाया गया दहेज का सामान भी चोरी कर लिया गया। इसके अलावा घर में रखी अन्य लाखों की ज्वैलरी के अलावा समूह का पैसा भी शातिर चोरों ने पार कर दिया।
परिजनों ने बताया कि, चोरी गए समान में सोने के तीन जोड़ी टीका, तीन जोड़ी झूमर, तीन जोडी नथनी, टीन जोड़ी झुमकी, दो जोडी कुंदा, दे जोड़ी झाले, चार सोने की हाय, तीन मंजली, दो हार, एक अंगूठी, तीन जोड़ी हथफूल, तीन जोडी छन्नी चूड़ी चांदी की, तीन जोड़ी तोड़ा,6 जोड़ी तोड़ियां, आधा किलो का खडुआ, चांद के अलावा ढाई लाख रुपए की नकदी पार कर दी गई। चोरी ने समूह के लिये रखा रुपया और करीब 6 माह बाद होने वाली बेटी के शादी का दहेज का सामान भी पार कर दिया।
परिजनों ने पड़ोस के ही रहने वाले वीरभान पुत्र रामबाबू, लाला पुत्र रामबाबू, रामवीर पुत्र प्रमोद, श्यामबीर पुत्र प्रमोद, पर घटना को अंजाम दिये जाने का संदेह जताते हुये नामदर्ज तहरीर पुलिस को दिये जाने पर जान से मार देने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है।
फिलहाल मामले की लिखित शिकायत मिलने के बाद कोतवाली प्रभारी जयंती प्रसाद ने चोरी की वारदात में संदेह जताते हुये जांच शुरू करवा दी है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जायेगा।

भारतीय किसान यूनियन ने युवती पारुल दागी को दिया भारतीय किसान यूनियन प्रधान का प्रतीक चिन्ह भेंट कर किया समानित

रिपोर्ट सुदेश वर्मा ।

बागपत,बडौत।
भारतीय किसान यूनियन प्रधान ने गांव लुहारी जिला बागपत मास्टर गुलबीर सिंह की युवती पारुल दांगी जो वायु सेवा में फ्लाइंग ऑफिसर के पद पर चयनित हुई है उसको भारतीय किसान यूनियन प्रधान का प्रतीक चिन्ह देकर राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी राजेश प्रधान जी राष्ट्रीय प्रभारी चौधरी ईश्वर सिंह चहल राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी चंद्रवीर जी राष्ट्रीय महासचिव संजीव दांगी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र कुमार पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अमित मलिक प्रवीण कुमार जिला अध्यक्ष बागपत विक्की बालियान जिला अध्यक्ष मेरठ महिला जिला अध्यक्ष मंजू देवी मोहित ढाका जी विशाल बालियान रवि तालियान विधानसभा अध्यक्ष शामली साकिब मलिक सनी राठौर चौधरी करण सिंह सुदेश राठी आदि लोगों ने सम्मानित किया
एवंम प्रदीप फौजी के मकान पर भारतीय किसान यूनियन प्रधान कि एक सभा जिसकी अध्यक्षता चौधरी सुखबीर सिंह वह संचालन संजीव दांगी ने किया जिसमें यूनियन के पदाधिकारीयो ने किसान व मजदूर की समस्या को लेकर एक गहन चर्चा की गई और आगे की रणनीति बनाई गई
इस मौके पर राजीव दांगी को प्रतिनिधि राष्ट्रीय महासचिव प्रदीप फौजी को जिला महासचिव बागपत के पद पर मनोनीत किया
चौधरी सत्येंद्र अंकित कुमार अक्षय कुमार चौधरी बिजेंद्र आदेश कुमार प्रमोद जितेंद्र रामवीर फौजी कल्लू खान सुरेश बाबा विकेश कुमार प्रवीण शेरपुर सुनील नरेंद्र कुमार कुलदीप मुकेश आदि लोगों को यूनियन की सदस्यता ग्रहण कराई गई इस मौके पर सुधीर प्रधान डॉक्टर श्यामपाल अनिल तूगाना मास्टर संजीव मास्टर नरेंद्र सिंह नरेश कुमार किरण सिंह चौधरी चौधरी मुकेश कुमार व सैकड़ो ग्रामीण मौजूद रहे

छेड़छाड़ को लेकर दो पक्षों में चले जमकर लाठी डंडे दोनों पक्षों के छह लोग घायल

चीफ: आमिर हुसैन

उत्तराखंड
बाजपुर/ उधमसिंह नगर: घर में घुसकर लड़की के साथ छेड़छाड़ करने के मामले को लेकर दो पक्षों में चले जमकर लाठी डंडे दोनों पक्ष के लोगों ने कोतवाली में आकर जमकर किया हंगामा। कोतवाली में भी दोनों पक्ष एक दूसरे से भिड़ गए पुलिस ने दोनों पक्षों के घायलों को मेडिकल के लिए भेज दिया।ग्राम चकरपुर में नाबालिक लड़की के छेड़छाड़ के मामले को लेकर दो पक्षों में चले जमकर लाठी डंडे दोनों पक्षों के छह लोग गंभीर रूप से घायल जिन्हें उप जिला चिकित्सालय बाजपुर में भर्ती कराया गया।एसएसआई विनोद फर्त्याल ने बताया दोनों पक्षों में विवाद हुआ था जिसमें 6 लोग घायल हुए हैं अभी दोनों पक्षों की शरीर प्राप्त नहीं हुई है निष्पक्ष जांच कर दोस्तों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

बाइक की टक्कर से युवक की मौत

ब्यूरो चीफ:आमिर हुसैन

उत्तराखंड
बाजपुर/ उधमसिंह नगर: बाइक सवार ने पैदल जा रहे युवक को रौंदा जिसमें युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
समय लगभग 11 बजे ग्राम पोपपुरी बरहैनी निवासी शंकर सिंह पुत्र जीत सिंह ग्राम बरहैनी में स्थित एक दुकान से समान लेकर वापस अपने घर की ओर पैदल जा रहा था कि इसी बीच बरहैनी नई सड़क के समीप तेज रफ्तार बाइक चालक ने गलत लापरवाही के चलते शंकर सिंह को अपनी चपेट में ले लिया। जिसमें शंकर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए काशीपुर भेज दिया। पुलिस घटना स्थल की सीसीटीवी फुटेज खागंल कर कार्यवाही की जाएगी।

खबर का दिखा बड़ा असर 4 वर्ष से टूटे पुल का निर्माण शुरू ग्रामीणों के चेहरे पर दिखी मुस्कान

TNI 24/ ब्यूरो चीफ मेराज अहमद

बहराइच फखरपुर ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत कनेरा बाजार स्थित नहर का पुल बीते 4 वर्ष से टूटा होने की वजह से दर्जनों गांव के राहगीर परेशान थे पुल का निर्माण कार्य शुरू होने से ग्रामीणों में खुशी देखी जा रही है। समाजसेवी पत्रकार मेराज अहमद ने खबर को प्रमुखता से TNI -24 न्यूज़ पर प्रकाशित किया था सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने मामले को संज्ञान में लेकर पुल का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है।आपको बताते चलें सड़क पर बना पुल क्षतिग्रस्त हो जाने से वाहन चालक को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था, साथ ही ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी झेलनी पड़ रही थी। लेकिन अब उस पुल के बाउंड्री वालों को तोड़कर नया पुल निर्माण किया जा रहा है। TNI -24 न्यूज़ का दिखा बड़ा असर ग्रामीणों ने समाजसेवी पत्रकार मेराज अहमद के सराहनीय कार्य पर खुशी जताते हुए प्रशंसा की