Home Blog Page 635

Baghpat News

बागपत में धड़ल्ले से हो रहा अवैध मिट्टी खनन —— दिन-रात अवैध खनन में जुटे मिट्टी माफिया ——- अधिकारियों की आंखों में धूल झोंककर हो रहा मिट्टी खनन ——- एनजीटी के आदेशों को ताक पर रखकर हो रहा मिट्टी खनन ——- बिनौली थाना क्षेत्र में दिन रात हो रहा अवैध मिट्टी खनन

लटेरी में 34 हिंदू मुस्लिम जोड़ों के मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के अंतर्गत विवाह हुई संपन्न।

सोमवार को लटेरी में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के अंतर्गत विवाह सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस आयोजन में हिंदू और मुस्लिम 34 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया है जानकारी के मुताबिक 14 मुस्लिम जोड़ो का विवाह संपन्न कराया गया है वहीं 20 हिंदू जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया है इनमें नगर परिषद और ग्रामीण क्षेत्र के जोड़े शामिल हैं कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष और एसडीएम अनुभा जैन सहित प्रशासन के समस्त अधिकारी कर्मचारी और भारतीय जनता पार्टी के अन्य जनप्रतिनिधि गण और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Baghpat News

बागपत पुलिस ने चैकिंग के दौरान 4 अंतर राज्य वाहन चोर किए गिरफ़्तार ——- अलग – अलग स्थानों से चोरी की हुई 10 बाइक बरामद ——- गिरफ़्तार अभियुक्तों के अन्य साथियों की तलाश में जुटी पुलिस ——- गिरफ़्तार अभियुक्त बागपत और गाज़ियाबाद के रहने वाले ——- खेकड़ा कोतवाली पुलिस ने पाठशाला चौकी के समीप से की गिरफ़्तारी

Baghpat News

डीजे पर हाथ में तमंचा लहराकर डांस करते युवक का वीडियो वायरल —— रोब गालिब करने के लिए तमंचा हवा में लहरा रहा युवक —— पुलिस की सख्ती के बाद भी नही रुक रहा अवैध हथियारों के साथ वीडियो फोटो का खेल ——- वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो के बाद जांच में जुटी पुलिस ——- थाना चांदीनगर क्षेत्र के फुलेरा गांव का मामला

बागपत :: पैसे के लेनदेन को लेकर एक दर्जन से अधिक दबंगों ने भाजपा नेता पर बोला हमला

रिपोर्ट::- वीरेंद्र तोमर

हमले में वरिष्ठ भाजपा नेता चेयरमेन धूम सिंह हुए घायल जानलेवा हमले में भाजपा नेता का मुनीम अमन त्यागी भी हुआ घायल ——– भाजपा नेता द्वारा दबंगो को दिए गए 23 लाख रुपये वापस मागने पर हुआ हमला ——- हमले का लाइव वीडियो हुआ सीसीटीवी में कैद भाजपा नेता द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी ——- बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास का मामला*

*

करंट लगने से महिला समेत दो घायल , अधेड़ की मौत

TNI 24 जिला संवाददाता शिवम सिंह बहराइच

खैरीघाट/बहराइच। बहराइच जनपद के अली नगर गांव में करंट लगने से एक ग्रामीण की मौत हो गई। जबकि महिला समेत दो घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। खैरीघाट थाना क्षेत्र के ग्राम अली नगर प्रेम चंद मौर्य (50) पुत्र ज्वाला प्रसाद ने रविवार शाम को स्नान करने के बाद पंखा चलाने के लिए प्लग लगाने लगे। तभी वह करंट की चपेट में आने से झुलस गए। परिजनों ने उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरी तरफ इसी गांव के निवासी बबलू और जलील की बहू फ्रिज में उतरे करंट की चपेट में आ गई। दोनों घायल हो गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि उपचार के कुछ देर बाद दोनों को घर भेज दिया गया है।

ब्रेकिंग- कुशीनगर

रिपोर्ट- मणिन्द्र कुमार

मो0- 6392684466

सड़क के किनारे हुए जलभराव में डूबने से दो बालकों की हुई मौत

दो बालकों के डूबने की सूचना से मचा हड़कंप

10 वर्षीय राजन व 11 वर्षीय नितेश की डूबने से हुई मौत

बीते दिन शाम से ही लापता थे दोनों बालक

मौके पर गोताखोर की टीम ने दोनों बालकों के शवों को किया बरामद

पुलिस दोनों बालकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

कप्तानगंज थाना क्षेत्र के अमडीहा गाँव की घटना।

परिवार परामर्श केंद्र ने 5 बिछडे दम्पतियो को मिलाया.

मिर्जापुर। प्रोजेक्ट मिलन के तहत परिवार परामर्श केन्द्र मीरजापुर को मिली बड़ी सफलता, काउंसिलिंग के माध्यम से 05 बिछड़े दम्पत्तियों को मिलाया गया।
पुलिस अधीक्षक मीरजापुर “अभिनन्दन” के निर्देशन में जनपद में चलायें जा रहे प्रोजेक्ट मिलन में महिला परिवार परामर्श केन्द्र मीरजापुर को बड़ी सफलता मिली है । आज दिनांकः14.07.2024 को जनपद मीरजापुर के विभिन्न थाना क्षेत्रों के 05 बिछड़े दम्पत्तियों को परिवार परामर्श केन्द्र में हुई काउन्सिलिंग के माध्यम से एक साथ रहने हेतु राजी कर लिया गया । उक्त विवाहित दम्पत्ति विभिन्न कारणों से अलग-अलग रह रहे थे ।
परिवार परामर्श केन्द्र, मीरजापुर में प्रोजेक्ट मिलन काउंसिलिंग में होने वाली समस्त कार्यवाही के दौरान महिला निरीक्षक- सीमा सिंह, महिला उप-निरीक्षक शशि तिवारी, महिला मुख्य आरक्षी-सावित्री यादव, महिला आरक्षी सपना व पिंकी जायसवाल, परिवार परामर्श केन्द्र सदस्यगण डा0 कृष्णा सिंह व निर्मला राय मौजूद रहीं ।

न्यायाधीश व जिलाधिकारी ने ग्राम नेगुरा में शंकर जी के ऐतिहासिक मन्दिर व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन का भूमि पूजन कर किया शिलान्यास..

मीरजापुर। विकास खण्ड छानबे के अन्तर्गत ग्राम नेगुरा (रिबई सिंह) में आज न्यायाधीश मा0 उच्च न्यायालय इलाहाबाद श्रीमती मंजू रानी सिंह, विधायक छानबे श्रीमती रिंकी कोल एवं जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने गांव में स्थित पौराणिक एवं ऐतिहासिक भगवान शंकर जी के मन्दिर एवं नवचयनित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के भवन का भूमि पूजन कर शिलान्यास किया। इस अवसर पर लोक सेवा आयोग के मा0 सदस्य कल्पराज सिंह भी उपस्थित रहें।
जनपद सदर तहसील अन्तर्गत विकास खण्ड छानबे के ग्राम पंचायत नेगुरा (रिबई सिंह) में स्थित ऐतिहासिक शंकर जी के मन्दिर का सुन्दरीकरण, रैन बसेरा व अन्य कार्य हेतु पर्यटन विकास से 251.29 लाख की लागत से किये जाने वाले कार्य का आज उपरोक्त अधिकारियों व जन प्रतिनिधियों के द्वारा विधिवत पूजन अर्चन के साथ शिलान्यास किया गया तथा मन्दिर परिसर भाग में चन्दन, रूद्राक्ष आदि वृक्षों का पौधरोपण भी किया गया। तत्पश्चात जिलाधिकारी द्वारा गांव में ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा नवचयनित 268.53 की लागत से निर्मित होने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का भी विधिवत मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन किया गया। उपरोक्त दोनो कार्य उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कार्पोरेशन लिमिटेड ईकाई मीरजापुर द्वारा कराया जाना हैं। जिलाधिकारी ने उपरोक्त कार्यो के निर्माण एजेंसी को निर्देशित करते हुये कहा कि कार्य को प्रारम्भ करते हुये गुणवत्तापूर्ण व निर्धारित समयान्तर्गत पूर्ण कराना सुनिश्चित कराए। इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी छानबे मुनीश सिंह, जिला पंचायत शरद पार्थ सिंह, भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष स्वामी नाथ सिंह के अलावा सुजीत मोदनवाल, रत्नाकर मिश्रा आदि लोेग उपस्थित रहें।

त्रिपुरा के गंडाचेरा में आदिवासी युवक की मौत पर बवाल, उपद्रवियों ने दुकानों में लगाई आग, धारा 144 लागू

TNI 24 ब्यूरो चीफ मेराज अहमद

त्रिपुरा के गंडाचेरा इलाके में शुक्रवार रात को दो समूहों के बीच झड़प हो गई. इसके बाद दूसरे समूह ने दुकानों में तोड़फोड़ करते हुए आगजनी कर दी. झड़प के बाद स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने पूरे इलाके में धारा 144 लागू कर दी है और सीआरपीएफ के साथ-साथ टीएसआर के जवानों को तैनात कर दिया है.स्थानीय सूत्रों के अनुसार, शुक्रवार को एक युवक की मौत के बाद तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई. कुछ दिन पहले मेले में दूसरे गुट ने युवक की पिटाई कर दी थी. घायल युवक की कल अगरतला के एक अस्पताल में मौत हो गई और जब उसका शव गंडाचेरा ले जाया गया तो इलाके में तनाव फैल गया. इसके बाद दूसरे समूहों की कुछ दुकानों में तोड़फोड़ और आगजनी कर दी. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है.’चार लोग गिरफ्तार’धलाई के जिला मजिस्ट्रेट सजु वाहिद ने कहा, “सभी चार लोग जो मौत के लिए जिम्मेदार हैं. उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है और न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. जिस व्यक्ति पर हमला किया गया था उसकी शुक्रवार को मौत हो गई. शव को वापस लाया गया. कानून और व्यवस्था की स्थिति को ध्यान में रखते हुए, हमने शुक्रवार सुबह से निषेधाज्ञा 144 लागू कर दी है.” उन्होंने आगे कहा कि सीआरपीएफ और टीएसआर (त्रिपुरा स्टेट राइफल्स) के जवान तैनात हैं और स्थिति अब नियंत्रण में है.

बंगाली समुदाय ने जंगल में ली शरण

सूत्रों के अनुसार, बवाल के बाद बंगाली समुदाय के लोगों ने अपना घर-बार छोड़कर जंगल में शरण ले ली है. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए बड़ी संख्या मे पुलिस बल तैनात किया गया है. इस कांड की असली वजह दो गुटों में 9 जुलाई को हुई झड़प बताई जा रही है, जहां एक युवक को बचाने के लिए आगे आए आदिवासी लड़के की बंगाली गुट ने बुरी पिटाई कर दी. घायल हुए जीबी अस्पातल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था. इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया.वहीं, शुक्रवार दोपहर में परमेश्वर रियांग के शव को घर ले जाने को लेकर इलाके में तनाव फैल गया. इस दौरान उत्तेजित आदिवासियों ने शाम बांग्ला भाषी आवासीय इलाकों पर हमला और तोड़फोड़ शुरू कर दी. कांच की बोतलों पर ईंट लगने से कई पुलिसकर्मी और बीएसएफ जवान भी घायल हो गए. एक लड़के की बंगाली गुटों ने पिटाई कर दी थी जिससे उसकी मौत हो गई. इसके बाद परमेश्वर रियांग के शव को लाने के दौरान ही बवाल मचा था, जिसमें आदिवासी समुदाय के गुटों ने बंगाली दुकानों में तोड़फोड़ की थी ,जिसमें कुछ पुलिसकर्मी और बीएसएफ जवान भी घायल हो गए थे.