Home Blog Page 634

एसपी ने माखर चौकी का किया निरीक्षण। पुलिसकर्मी को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

बागपत पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने बिनौली थाना क्षेत्र की माखर चौकी का ओचक निरीक्षण किया। और पुलिसकर्मियों को सुरक्षा के मद्देनजर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। एसपी ने पुलिस कर्मियों को निरंतर चेकिंग अभियान चलाने और अपराधियों की धर – पकड़ के लिए निर्देशित किया।

बागपत पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने देर रात करीब 2:00 बजे बिनौली थाना क्षेत्र माखर चौकी का औचक निरीक्षण किया। एसपी ने चौकी की सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायज लेते हुए पुलिसकर्मियों से बातचीत की और बेरी गेट्स पर निरंतर चेकिंग अभियान चलाने अपराधियों की धर पकड़ को लेकर पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया कहा कि कोई भी संदिग्ध वाहन बिना तलाशी के चौकी क्षेत्र से नहीं गुजरा चाहिए। पुलिस अधीक्षक ने चौकी पर लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किया और कैमरे उच्च क्वालिटी के लगाए जाने और उन्हें निरंतर चराने के लिए पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया वहीं चौकी क्षेत्र में डायल 112 पीआरबी को चेक किया और पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया। एसपी ने कहा कि कोई भी पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी में किसी तरह की लापरवाही ना करें। लापरवाही करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्थाओं का चौकी पर पहुंच कर जायज लिया गया है पुलिस कर्मियों को सुरक्षा हेतु निर्देशित किया गया है।

केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने किया भूमि पूजन..

मिर्जापुर। केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने आवास लाभार्थी के जमीन पर विधि विधान से किया भूमि पूजन।
अहरौरा नगर पालिका क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास शहरी के 9 वी वर्षगाठ के अवसर पर लाभार्थौ दुर्गा देवी पत्नी रामाश्रय के आवास निर्माण का भूमि पूजन मंगलवार को केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल द्वारा किया गया।
वही मंच से संबोधित करते हुए लाभार्थियों से कहा कि एनडीए सरकार की मंशा है कि प्रत्येक गरीब के पास अपना घर हो, और पक्के छत हो।
केंद्रीय मंत्री ने लाभार्थियों से कहा कि जिनके खाते में पैसा आ गया है वह अपना आवास निर्माण शुरू कर दे जिससे समय से पूर्ण हो सके।
इसी के तहत अहरौरा नगर पालिका क्षेत्र के मिश्र पोखरा स्थित कार्यक्रम मे केंद्रीय मंत्री ने प्रथम क़िस्त का चयन कर पांच लाभार्थीयों को प्रमाण पत्र भी वितरित किया।
उसी दौरान केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि अहरौरा नगर पालिका क्षेत्र में कुल 1068 में से 395 पात्र को आवास मिला है। और सभी पात्रों के खाते में जल्द ही प्रथम क़िस्त चला जायेगा।
कार्यक्रम का संचालन सभासद कुमार आनंद ने किया।
इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी, एडीएम शिवप्रसाद शुक्ला, एसडीएम चुनार राजेश वर्मा, अधिशासी अधिकारी अमिता सिंह, डूडा विभाग के अधिकारी के साथ सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

सिद्धार्थनगर तिलक इंटर कालेज में हुई अटेवा पदाधिकारियों की बैठक सदस्यता अभियान, एवं आनलाइन उपस्थिति को लेकर बनी रणनीति*

सिद्धार्थनगर (ब्यूरो) बांसी/आज तिलक इंटर कालेज में आयोजित अटेवा सिद्धार्थनगर के पदाधिकारियों की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें पुरानी पेंशन बहाली आन्दोलन को लेकर महत्वपूर्ण विषयों पर विचार विमर्श किया गया।
बैठक को प्रदेश संयुक्त मंत्री जनार्दन शुक्ल ने सभी को सक्रिय होकर पेंशन आंदोलन को आगे बढ़ाने का आह्वान किया और कहा कि आनलाइन उपस्थिति पूरी तरह अव्यवहारिक है जिसके लिए अटेवा हर संघर्ष करने के लिए तैयार है। मंडल अध्यक्ष बलवंत चौधरी ने सभी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए संगठित होकर पेंशन आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए कहा, जिला अध्यक्ष अटेवा सिद्धार्थनगर बृजेश द्विवेदी ने सभी पदाधिकारियों को सदस्यता अभियान को सफल बनाने के लिए जरूरी निर्देश प्रदान किया, और 29 जुलाई को आयोजित आनलाइन उपस्थिति के विरोध में लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
जिला संयोजिका कल्पना ने महिला विंग की मजबूती पर बल दिया। बैठक का संचालन जिला महामंत्री श्री संजय कर पाठक ने किया।
बैठक में जिला संरक्षक कृष्ण कुमार , मंडलीय सलाहकार वकील खान , जिला प्रवक्ता आनन्द कुमार शुक्ल, जिला मंत्री विनोद चौधरी सहित अंजना शर्मा, श्वेता श्रीवास्तव, श्रुति मिश्रा, अर्चना कुलश्रेष्ठ, संगीता श्रीवास्तव, मनीष दुबे,रघुवंश मणि पटेल,रवि प्रकाश राय, शशिकांत उपाध्याय, अनंत यादव, संजय पांडेय, जितेन्द्र त्रिपाठी, अनिल यादव, गोपाल सिंह, विपिन राठौर,संजू प्रसाद, गिरीश चंद्र राय सहित जिले के पदाधिकारी उपस्थित रहें।

सिद्धार्थ नगर से पंकज श्रीवास्तव की रिपोर्ट

बागपत पुलिस और सर्विलांस की टीम ने 20 लाख रुपए से अधिक कीमत के 51 मोबाइल किए बरामद

बागपत की सर्विलांस टीम को विभिन्न थानों की पुलिस के सहयोग से बड़ी कामयाबी मिली है। व्यापारियों, छात्रों और ग्रहणियों के गुम हुए मोबाइलो को बरामद कर उनके स्वामियों को सौंप दिया है। पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने सर्विलांस टीम द्वारा किए गए सराहनीय कार्य की प्रशंसा की है।

दरअसल आपको बता दें कि सर्विलेंस टीम में लोगों के गुम हुए 20 लाख रुपए से अधिक कीमत के मोबाइल बरामद कर बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय मे प्रेस वार्ता कर पूरे मामले की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि सर्विलांस टीम ने आंध्र प्रदेश और राजस्थान के साथ-साथ अनेकों प्रदेशों में चल रहे मोबाइल को बरामद किया है। जो लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व से गुम हो गए थे। मोबाइल प्राप्त करने वाले नागरिकों के चेहरे पर खुशी लौटी और उन्होंने भी सर्विलांस टीम के साथ-साथ पुलिस का धन्यवाद किया।

रिपोर्ट :—- वीरेन्द्र तोमर, बागपत

केन्द्रीय मंत्री ने मां विन्ध्यवासिनी देवी तीर्थ स्थल एवं जनपद के अन्य महत्वपूर्ण तीर्थ स्थलो पर पर्यटन विकास के तहत 1961.44 लाख की लागत से कराये जाने वाले 06 परियोजनाओं का किया शिलान्यास।

मीरजापुर। केन्द्रीय राज्यमंत्री स्वास्थ्य परिवार कल्याण तथा रासायनिक उर्वरक, भारत सरकार, श्रीमती अनुप्रिया पटेल ने आज जनपद मीरजापुर के पर्यटन विकास हेतु मां विन्ध्यवासिनी देवी तीर्थ स्थल एवं जनपद के अन्य महत्वपूर्ण स्थलों के विकास हेतु पर्यटन विकास के तहत कराये जाने वाले 1961.44 लाख की लागत से कुल 06 परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इस अवसर पर सदस्य विधान परिषद श्याम नरायण सिंह उर्फ विनीत सिंह, विधायक छानबे रिंकी कोल, अध्यक्ष जिला पंचायत राजू कनौजिया, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद श्याम सुन्दर केसरी, जिला अध्यक्ष अपना दल एस इंजीनियर राम लौटन बिन्द के अलावा मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।
उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कार्पोरेशन लिमिटेड निर्माण ईकाई के द्वारा कराए जा रहे कार्यो में 425.16 लाख की लागत से मां विन्ध्यवासिनी देवी तीर्थ स्थल से जुड़े पौराणिक कथानक इत्यादि का आर्ट वर्क गैलरी के निर्माण का कार्य, 494.54 लाख की लागत से अष्टभुजा स्थित कालीखोह रोपवे पर पर्यटन अस्थापना सुविधाओं के कार्य, 198.76 लाख की लागत से विन्ध्याचल में स्थित दीवान घाट पर शौचालय एवं सांस्कृतिक संध्या एवं आरती मंच का निर्माण कार्य, 407.79 लाख की लागत से विन्ध्याचल में शौचालय के निर्माण कार्य, 77.90 लाख की लागत से चिन्दलिख गहरवार में हनुमान मन्दिर के सुन्दरीकरण एवं पर्यटन विकास का कार्य तथा 330.29 लाख की लागत से नरायनपुर में बैकुण्ठ महादेव स्थल के पर्यटन विकास का कार्य शामिल हैं जिसका शिलान्यास आज इलेक्ट्रिक बटन दबाकर केन्द्रीय राज्यमंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल व उपस्थित अन्य जन प्रतिनिधि के द्वारा किया गया।
शिलान्यास समारोह में उपस्थित जन समूह को सम्बोधित करते हुये केन्द्रीय राज्यमंत्री ने सबसे पहले केन्द्र सरकार में तीसरी बार मा0 प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व वाले सरकार बनाने व जनपद मीरजापुर में तीसरी बार सांसद के रूप में उन्हे चुनकर मीरजापुर के इतिहास बदलने का कार्य जनता ने किया है, इसके लिये उन्होने जनपद के सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुये धन्यवाद ज्ञापित किया। जनपद मीरजापुर विगत दस वर्षो में कराए गये विकास योजनाओं की जानकारी देते हुये मा0 केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि उनके द्वारा जनपद मीरजापुर के विकास के लिये बड़ी-बड़ी परियोजनाए लाकर कार्य कराए गए है, जिसमें मेडिकल कालेज, शिक्षा, सड़क सहित अनेक दिशा में कार्य कराए गए हैं, आगे भी प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के नेतृत्व में उनके द्वारा जनपद के चर्तुमुखी विकास के लिये निरंतर प्रयास किया जाता रहेगा। उन्होने कहा कि उसी दिशा में आज उत्तर प्रदेश पर्यटन विकास के द्वारा हमारे जनपद को बड़ी सौगात प्राप्त हुई हैं। 1961.44 लाख की धनराशि से विन्ध्याचल क्षेत्र व जनपद के अन्य महत्वपूर्ण तीर्थ स्थलों में अनेक विकास कार्य व सुन्दरीकरण के कार्य कराए जाएगा।
उन्होने कहा कि विन्ध्याचल एक ऐसा प्रसिद्ध धार्मिक क्षेत्र है जहां पर देशभर श्रद्धालु बड़ी संख्या में विभिन्न त्यौहारो के अतिरिक्त अन्य दिनो में भी यहां पर आते है, भारी संख्या आने वाले श्रद्धालुओ की सुविधा के दृष्टिगत विन्ध्य क्षेत्र में पर्यटन से सम्बन्धित सुविधाए विकसित किया जा रहा है। उन्होने कहा कि केन्द्र एवं उत्तर प्रदेश सरकार की यह सोच है कि धार्मिक पर्यटन के माध्यम से इस क्षेत्र की जो अर्थव्यवस्था व आर्थिक शक्ति को भी बढ़ावा देना हैं। उन्होने कहा कि अगर क्षेत्र में पर्यटन सम्बन्धी सुविधाओं का विकास करेंगे तो आने वाले दर्शनार्थियों की संख्या भी बढ़ेगी तथा स्थानीय स्तर पर छोटे-छोटे अनेक रोजगार भी बढ़ने की प्रबल सम्भावनाए हैं। उन्होने कहा कि इस दृष्टि से पर्यटन मंत्रालय की सराहनीय कदम हैं। मा0 केन्द्रीय मंत्री ने कार्यदायी संस्था को निर्देशित करते हुये कहा कि सभी कार्यो को गुणवत्तापूर्ण एवं निर्धारित समय के अन्दर पूर्ण कराना सुनिश्चित कराए।
इस अवसर पर सदस्य विधान परिषद श्याम नरायण सिंह उर्फ विनीत सिंह ने विन्ध्य क्षेत्र व पर्वत की महिमा बखान करते हुये कहा कि क्षेत्र के सभी पर्यटन व धार्मिक स्थलो पर डबल इंजन की सरकार के द्वारा विशेष ध्यान देकर कार्य क राया गया है और आगे भी इस क्षेत्र को पर्यटन को बढ़ावा के दृष्टिगत कार्य कराए जाते रहेंगे। इस अवसर विधायक छानबे रिंकी कोल, अध्यक्ष जिला पंचायत व नगर पालिका अध्यक्ष ने भी उपस्थित लोगो को सम्बोधित किया। मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार ने पर्यटन विभाग से सम्बन्धित कराए जाने वाले कार्यो के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी तथा इसके पूर्व केन्द्रीय मंत्री अन्य जनप्रतिनिधियों का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत व अभिनन्दन किया। कार्यक्रम का सफल संचालन विनोद कुमार श्रीवास्तव क्वार्डिनेटर स्वच्छ भारत मिशन ने किया। कार्यक्रम में जिला विकास अधिकारी श्रवण कुमार राय, परियोजना निदेशक डी0आर0डी0ए0, उपायुक्त एन0आर0एल0एम0 सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।

बस्ती के ऐसे दरोगा जी जो हमेशा रहते है विवादों में नाम है राम भवन प्रजापति।

जहां-जहां साहब रहे तैनात वहां इनसे रहा विवादों का गहरा नाता।

साहब हर मामले में है निपुण आरोपी को निर्दोष और निर्दोष को बना देते हैं आरोपी।

मामला 1- सचिव ने बनाया था फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र दरोगा जी ने दे दिया क्लीन चिट्ट।

मामला 2 – शराब की दुकान में हुई थी मारपीट पीड़ित ने लगाया था लूटपाट का आरोप मामला हुआ रफा दफा ।

मामला 3 :- 2 युवको ने कट्टा सटाकर युवक को जान से मारने की दी गई थी धमकी एक आरोपी अभी भी है लालगंज पुलिस से कोसो दूर।

मामला 4 :- साहब रेप जैसी जघन्य अपराधों को भी साहब रफा दफा करने में नहीं छोड़ रहे कोई कसर।

ये सारी घटनाएं साहब के चौकी क्षेत्र की है लेकिन कार्यवाही है अभी भी आधी अधूरी उच्च अधिकारियों को दे रहे गलत सूचना।

बांदा जनपद के निवासी विवेक कुमार का हुआ यूपीएससी में चयन

यूपीएससी परीक्षा में air 20 रैंक प्राप्त कर जनपद का नाम किया रोशन

विवेक का असिस्टेंट कमिश्नर के पद पर हुआ चयन

बांदा जनपद के छोटी बाजार निवासी है विवेक

देखे उनके संघर्ष की दास्तां और खास बातचीत
सिर्फ और सिर्फ
TNI 24 news पर

संवाददाता शुभम सिंह के साथ।।

श्री भवानी काली देवी के प्राण प्रतिष्ठा और विशाल भंडारा के उपलक्ष्य में 500 महिलाओं को साड़ी का वितरण किया गया

TNI 24 ब्यूरो चीफ मेराज अहमद

बहराइच के बौंडी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत हेमनापुर कुटी पर जय भवानी काली देवी के प्राण प्रतिष्ठा और विशाल भंडारा के उपलक्ष्य में श्री माननीय नागेंद्र सिंह चौहान पार्षद हजरतगंज लखनऊ के द्वारा आयोजन किया गया जिसमें 500 महिलाओं को साड़ी का वितरण किया गया और और भंडारा का प्रसाद वितरण किया गया एवं साथ ही साथ सालिक राम मिश्र जी की समाधि स्थल का अनावरण किया गया जिसमें ग्राम प्रधान शुभम अवस्थी कन्हैयालाल मिश्र सत्य प्रकाश मिश्रा आशुतोष मिश्रा और गांव के सम्मानित लोग मौजूद रहे।

डोडा जिले में आतंकियों और सेना के बीच मुठभेड़, 4 जवान शहीद

TNI 24 ब्यूरो चीफ मेराज अहमद

जम्मू: डोडा जिले के एक जंगली क्षेत्र में सोमवार रात आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में 4 जवानों के शहीद होने की खबर है। अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय राइफल्स और जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह के जवानों ने रात करीब पौने आठ बजे देसा वन क्षेत्र के धारी गोटे उरबागी में संयुक्त घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया। इसके बाद मुठभेड़ शुरू हुई।चार जवान शहीद,आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में भारी हथियारों से लैस आतंकवादियों के साथ गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल हुए एक अधिकारी सहित चार जवानों ने मंगलवार तड़के दम तोड़ दिया। अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ तब हुई जब राष्ट्रीय राइफल्स और जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह के जवानों ने सोमवार देर शाम डोडा शहर से लगभग 55 किलोमीटर दूर देसा वन क्षेत्र में धारी गोटे उरारबागी में एक संयुक्त घेरा और तलाशी अभियान शुरू किया।आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़,उन्होंने कहा कि थोड़ी देर हुई गोलीबारी के बाद आतंकवादियों ने भागने की कोशिश की, लेकिन एक अधिकारी के नेतृत्व में बहादुर सैनिकों ने चुनौतीपूर्ण इलाके, घने पेड़ों के बावजूद उनका पीछा किया। इसके बाद रात 9 बजे के आसपास जंगल में एक और गोलीबारी हुई। अधिकारियों ने कहा कि मुठभेड़ में पांच सैनिक गंभीर रूप से घायल हो गए और अधिकारी सहित उनमें से चार ने बाद में दम तोड़ दिया।

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह मे 58 जोड़ो ने लिए सात फेरे.

रिपोर्ट वसीम

मीरजापुर- समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का वृहद कार्यक्रम (मेगा इवेन्ट के रूप में) रिद्धि वृद्धि बैंक्वेट हाल जंगी रोड मीरजापुर में आयोजित किया गया। जिसमें जनपद के समस्त विकास खण्ड/नगर निकाय के कुल 58 जोड़ों का सामूहिक विवाह सकुषल सम्पन्न कराया गया। कार्यक्रम के शुभ अवसर पर विधायक छानबे श्रीमती रिंकी कोल, अध्यक्ष जिला पंचायत राजू कन्नौजिया, चेयरमेैन जिला सहकारी बैंक मीरजापुर/सोनभद्र जगदीश सिंह पटेल, पूर्व विधायक मझवां श्रीमती सुचिस्मिता मौर्य, प्रतिनिधि विधायक नगर, मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार, जिला विकास अधिकारी श्रवण कुमार राय, परियोजना निदेशक जिला ग्राम्य विकास अभिकरण, उपनिदेशक समाज कल्याण विन्ध्याचल मण्डल, खाद्य सुरक्षा अधिकारी, समस्त खण्ड विकास अधिकारी एवं जिला समाज कल्याण अधिकारी राम विलास यादव उपस्थित रहकर नव दम्पतियों को अपना आषीर्वाद प्रदान कर उनके सुखद एवं मंगलमय जीवन की कामना की।
विधायक छानबे श्रीमती रिंकी कोल, अध्यक्ष जिला पंचायत राजू कन्नौजिया, चेयरमेैन जिला सहकारी बैंक मीरजापुर/सोनभद्र श्री जगदीश सिंह पटेल, मा0 पूर्व विधायक मझवां श्रीमती सुचिस्मिता मौर्य ने सामूहिक विवाह कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले सभी नव-वैवाहिक जोड़ों को उनके सुखद एवं सुखमय जीवन की कामना की, साथ ही प्रत्येक वर-वूध को उपहार हेतु दी जाने वाली सामग्रियों को एवं प्रमाण-पत्र वितरित किया। उन्होनें अपने सम्बोधन में कहा कि उत्तर प्रदेष सरकार आर्थिक रूप से गरीब परिवारों के उत्थान एवं विकास हेतु प्रतिबद्ध है एवं सरकार द्वारा आर्थिक रूप से गरीब परिवारों, बेसहरा व्यक्तियों के बहुत सी कल्याणकारी योजनायें चलायी जा रही है, जिसमें मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना मील का पत्थर साबित हो रही है। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत ऐसे माता-पिता जो आर्थिक रूप से अपनी पुत्री की शादी करने में सक्षम नहीं है, वह सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना का लाभ प्राप्त कर अपनी पुत्रियों की शादी करा पा रहे है। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत प्रति जोड़ो की शादी में कुल धनराषि रू0 51000/- के सापेक्ष कन्या के दाम्पत्य जीवन में खुषहाली एवं गृहस्थी की स्थापना हेतु सहायता राषि रू0 35000/- कन्या के बैंक खाते में अन्तरित की जायेगी। साथ ही विवाह संस्कार के लिये रू0 10000/- की धनराषि का आवष्यक सामग्री (कपड़े, बिछिया, पायल (चाॅदी की) तथा 07 बर्तन) दिया गया। इसके अतिरिक्त कार्यक्रम आयोजन हेतु भोजन, पण्डाल, फर्नीचर, पेयजल, विद्युत/प्रकाष व्यवस्था एवं अन्य आवष्यक व्यवस्थाओं हेतु रू0 6000/- प्रति शादी की दर से कार्यक्रम आयोजक को दिया जायेगा।