Home Blog Page 633

लटेरी में अलग-अलग स्थानो से वन विभाग की टीम ने जब्त की 13 मोटरसाइकिल, कार्रवाई के दौरान करीब 85000 की अवैध सागौन की बरामद।

लटेरी क्षेत्र में वन माफियाओं द्वारा अवैध लकड़ी कटाई और अवैध लकड़ी परिवहन सहित वन विभाग की भूमि पर अवैध अतिक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं इन्हें रोकने में वन विभाग का पूरा सिस्टम नाकाम साबित हो रहा है हाल ही में वन विभाग की टीम ने लटेरी के अलग-अलग स्थान से 13 मोटरसाइकिल सहित करीब 85000 की अवैध सागौन बरामद की है वन विभाग की टीम ने इस कार्रवाई में करीब 60 नग अवैध सागौन के बरामद किए हैं जिनकी कीमत करीब 85000 बताई जा रही है पिछले कुछ महीनो से लटेरी उत्तर वन परिक्षेत्र और दक्षिण वन परिक्षेत्र में अवैध कटाई और अवैध परिवहन सहित वन विभाग की भूमि पर अवैध रूप से अतिक्रमण करने के मामले बड़े हैं वन माफिया पूरे सिस्टम के लिए नासूर बने हुए हैं जानकारी के अनुसार दोनों वन परिक्षेत्र में करीब 40 से 50 वन विभाग के कर्मचारी मौजूद हैं लेकिन वन माफियो को रोकने में वन विभाग के कर्मचारी नाकाम साबित हो रहे हैं।

बाइट। मुकेश केन वन परिक्षेत्र अधिकारी।

ब्रेकिंग न्यूज़ हरदोई

अहिरोरी से दिल्ली के लिए हुई रवाना बस डबल डेकर गोपामऊ से पहले टडियावां के पास हुआ बड़ा हादसा कई लोगों की हुई मौत एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल जिनको जिला अस्पताल भेजा गया बताया जा रहा है कि आरिफ चौधरी की बस थी जिसका गाड़ी नंबर 9155 है

यूपी सरकार की बिना परमिशन के चल रही अवैध गाड़ियां जिन पर आए दिन हो रहे हादसे यूपी पुलिस की मिली भगत से चल रही अवैध गाड़ियां

Report Rajnish Sharma Hardoi

फर्रुखाबाद/कायमगंज।देश के प्रथम मुस्लिम देहदानी एवं भाजपा कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के नेता डॉ अरशद मंसूरी ने हज़रत ईमाम हुसैन की शहादत को यादकर भावुक हो गये

रिपोर्ट मनोज जौहरी

और कहा कि आज का दिन अत्याचार के विरुद्ध खड़े होने और जुल्म के खिलाफ आवाज़ बुलंद करने की प्रेरणा देता हैं।
कायमगंज नगर में काफी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ताज़िए उठाकर कर्बला तक इमाम हसन,इमाम हुसैन की सदाएं बुलंद करते रहे।

बहराइच: खैरीघाट में गमगीन माहौल में मातम के साथ ताजिया दफन

रिपोर्ट:-TNI – 24 जिला संवाददाता शिवम सिंह बहराइच

हजरत इमाम हुसैन की सहादत की याद को ताजा करने वाला मोहर्रम बहराइच जिले के खैरीघाट इलाके में बुधवार को शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। ताजियेदारों द्वारा गमगीन माहौल में मातम के साथ ताजिये को कर्बला में ले जाकर दफन किया गया। हजरत इमाम हसन व हुसैन की याद में मनाया जाने वाला मोहर्रम बुधवार को कर्बला पर ताजिये के दफन के साथ संपन्न हुआ।

मोहर्रम के दिन जहां ताजियेदारों ने अपने अपने घरों से ताजिये ले जाकर ईदगाह में दफन किया। वहीं हिंदू समुदाय के लोग भी किसी से पीछे नहीं रहे। एक तरफ जहां मन्नतें पूरी होने पर जिले में हिंदू समुदाय के लोगों ने मातम के साथ परंपरागत ढंग से ताजिया रखा और मुस्लिम समुदाय के लोगों के साथ सम्मिलित हो अपने अपने ताजिये चौक से ईदगाह ले जाकर दफन किया। वहीं तमाम लोग जिनकी मन्नते पूरी हुई वह भी पायक बन कर मासिया गाते हुए ताजिये के साथ साथ लाठियां भांजते देखे गए। वहीं हिंदू मुस्लिम सिख इसाई की तरफ से जगह-जगह लंगर व पानी की भी व्यवस्था की गई। वही खैरीघाट पुलिस चप्पे चप्पे पर रही।

आपदा मित्रों के द्वारा किया गया जागरूकता कार्यक्रम

TNI 24 जिला संवाददाता शिवम सिंह बहराइच

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के तत्वाधान में जिलाधिकारी बहराइच मोनिका रानी के आदेश अनुसार जिला आपदा विशेषज्ञ सुनील कुमार कनौजिया के निर्देश में आपदा में कमांडर अनिल कुमार वर्मा के नेतृत्व में गुजर घाट नदी के तटीय क्षेत्र में मोहर्रम मेला में बाढ़ से बचने के बारे में आकाशीय बिजली से बचाने के बारे में तथा सभी लोगों को दामिनी अप के बारे में सचेत सचेत एफ डाउनलोड कराया गया तथा अन्य आपदाओं के बारे में पूर्ण रूप जागरूकता अभियान चलाया गया जिसमें उपस्थित आपदा मित्र योगेश प्रताप ,दूधनाथ, मुकेश कुमार,राजू बाल जी त्रिवेदी, बिंदु देवी, मोहिनी देवी अन्य आपदा मित्र उपस्थित रहे।

लटेरी में छात्रों को बैठने के लिए नहीं है स्कूल और मवेशियों को बांधने के लिए उपयोग किए जाते हैं सरकारी स्कूलों के भवन।

लटेरी से बड़ा ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है लटेरी के झुकर जोगी संकुल केंद्र के अंतर्गत आने वाली प्राथमिक शाला ग्राम दामखेड़ा में सरकारी स्कूल के भवन में मवेशियों को बांधा जाता है जानकारी के मुताबिक सरकारी भवन के आसपास ग्रामीणों ने अतिक्रमण कर टपरा बना लिए हैं साथी स्कूल भवन के आसपास मवेशियों को बांधा जा रहा है गौरतलब है कि लटेरी क्षेत्र में स्कूल भवन नहीं होने के चलते छात्रों को बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है यहां छात्रों को बैठने के लिए छत नहीं मिल पा रही है वहीं ग्राम दामखेड़ा में सरकारी स्कूल के भवन के पास मवेशियों को बांधा जा रहा है उक्त मामले को लेकर बीआरसी ने बताया है कि मामले से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा शाला मे पढने वाले छात्र ने बताया है कि शिक्षक भी 6 महिने मे 1 या 2 बार ही आते है शनिवार को भी ग्राम दामखेड़ा की प्राथमिक शाला और माध्यमिक शाला समय से पहले बंद पाई गई थी।

वाइट। अंशुल छात्र, प्राथमिक शाला दामखेडा।

लटेरी से जितेन्द्र प्रजापति की रिपोर्ट

बागपत के पिछोकरा में निकाला गया मोहर्रम का जुलूस,दिया इंसानियत का पैगाम:हक पर कायम रहने का पैगाम देने वाले इमाम हुसैन को नम आंखों से दी विदाई

मोहर्रम के जुलूस में नन्हें बच्चों ने भी मनाया मातम

मोहरम की दसवी तारीख को सोगवारो ने मातम कर ताजिये को करबला मे दफन किया। मोहरम की दसवी तारीख को मोहम्द इमाम हुसैन और उनके 72 अनुयाइयों की करबला मे शाहदत की याद मे बागपत के पिछोकरा गाँव मे सोगवारो ने मातम किया।पिछोकरा के इमामबाड़ा से चल कर करबला तक सोगवारो ने मोहमद इमाम हुसैन की याद मे -हा हुसैन हम ना हुए की बुलन्द आवाज़ के साथ छुरीयो से मातम किया। दरअसल, बागपत के पिछोकरा गांव में मुहर्रम की 10 तारीख यानी यौमे आशूरा का एहतेमाम बड़ी ही अकीदत और एहतराम के साथ किया गया। दुनियाभर को मोहब्बत, इंसानियत और हक पर कायम रहने का पैगाम देने वाले इमाम हुसैन को गमगीन आंखों से याद कर खिराजे अकीदत पेश की गई। इमाम हुसैन और मैदान-ए-करबला के शहीदों की याद में आलीशान ताजियों और अलम का जुलूस निकाला गया।अकीदतमंद अजादारों ने शहर के अलग-अलग हिस्सों में मातम किया और मरसिए पढ़े। साथ ही शाहिदाने करबला को खिराजे अकीदत पेश गई। इसमें स्थानीय संगठनों और निवासियों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया।जुलूस के दौरान पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा के खास इंतजाम किए। मुहर्रम की 10 तारीख को रोज-ए-आशूरा कहा जाता है। इस दिन पैगम्बर मोहम्मद सल्लाहो अलेहेवसल्लम के नाती इमाम हुसैन की शहादत हुई थी।इमाम हुसैन ने यजीद के झूठ को मानने से किया इंकार मुहर्रम का महीना गम और दुख का है। साथ ही दुनियाभर के लोगों को इंसानियत का पैगाम देता है। देश की तरक्की और सच्चाई पर मर मिटने वालों को हौसला देता है। मुहर्रम का चांद याद दिलाता है कि नवासा-ए-रसूल इमाम हुसैन ने यजीद की झूठ की हामी से इंकार कर दिया था। नवासा-ए-रसूल इमान हुन न पणाद का झू० फा हामी से इंकार कर दिया था। इंसानियत और मुहब्बत का दिया पैगाम,उन्होंने हक की राह में ऐसी कुर्बानी पेश की, जो आज तक इंसानियत और मोहब्बत का पैगाम देती है। इमाम हुसैन की शहादत ने गुलामी की जंजीरों को तोड़कर आजादी पर कायम रहने का हौसला और पैगाम दिया।हजरत अली का घर इमाम हुसैन से हुआ गुलजार पांच शाबान चार हिजरी को हजरत अली का घर हजरत इमाम हुसैन अलै. की पैदाइश से गुलजार हुआ। हजरत इमाम हुसैन अलै. की शहादत दस मुहर्रम यानी 680 ईसवी को करबला में हुई। 14 सौ साल गुजरने के बाद भी दुनिया इस अजीम शहादत को याद करती है।

3 महीनों से गायब चल रहे हैं सफाईकर्मी, सफाई ना होने से ग्रामीणों में आक्रोश, जिम्मेदार मौन

TNI 24 ब्यूरो चीफ मेराज अहमद

बहराइच: तीन महीने से ग्राम सभा में सफाई कर्मी गायब है जिससे गांव की हालत बदतर हो गई है सफाई कर्मी नहीं आने से मोहर्रम में ग्रामीणों को खुद ही सफाई करनी पड़ी है।एक तरफ सरकार जहां स्वच्छ भारत और स्वस्थ भारत का नारा दे रहीं हैं वही दूसरी तरफ जिम्मेदार अपनी जिम्मेदारी से मुंह फेरे बैठे है। चित्तौरा विकास खंड के ग्राम पंचायत कुसौर में तीन महीने से सफाई कर्मी नहीं आया है जिस सम्बंध में कई बार ग्रामीणों ने इसकी शिकायत बी डी ओ ,ऐ डी ओ पंचायत और प्रधान से की है पर कोई सुनने वाला नहीं है ग्रामीण विनोद, मनोज कुमार, मिजजन, पप्पू यादव, जगदेव, पेशकार का कहना है कि जब मोहर्रम का त्योहार होने पर हम लोगों ने ग्राम प्रधान शीतल प्रसाद से इसकी शिकायत की तो उन्होंने कहा कि सफाई कर्मी नहीं आ रहा तो मैं क्या करूं मैंने ठेका थोड़े ही लिया है ग्रामीण फिरोज ने बताया मोहर्रम का त्योहार होने के नाते हम लोगों को खुद ही सफाई करनी पड़ रही है हम लोग इसकी शिकायत जिला अधिकारी से करेगे ग्रामीण शकील बताते है कि सफाई कर्मी नहीं आने से नाली मे कीड़े और मच्छर पैदा हो गए है और बरसात होने के नाते बीमारियां बढ़ गई है लोग गंदगी से बीमार हो रहे है इस सम्बंध में एडीओ पंचायत अशोक श्रीवास्तव से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मेरे पास 90 गांव है मैं हर गांव कैसे देख पाउंगा और जब सफाई कर्मी नहीं जा रहा तीन महीने से तो प्रधान उपस्थिति क्यूँ दे रहे है

कासगंज सांप्रदायिकता बिगड़ने के लिए शरारती तत्वों ने शिव परिवार की मूर्ति को तोड़ मंदिर मैं फोड़े अंडे

रिपोर्ट, मो कामरान अहमद

कासगंज जनपद फिर एक बार सांप्रदायिकता फैलाने के लिए मूर्तियों को तोड़ा

राधा कृष्ण मंदिर मैं शिव पार्वती के परिवार सहित नंदी बाबा की मूर्ति को किया खंडित तथा उस पर फोड़े अंडे

स्थानी लोगों को सूचना मिलते ही हिंदूवादी संगठन के लोग पहुंचे मंदिर पर

हिंदूवादी संगठन में आक्रोश दो दिन में दो बड़ी घटना होने से पुलिस की सक्रियता पर उठे सवाल

आज अमापुर में निकलेगा ताजिया का जुलूस

पूर्व में भी त्योहार पर हो चुकी है गोली कांड की घटना है

अमापुर कोतवाली के शहर कस्बे का है मामला थाना अमांपुर पुलिस मौके पर जाँच में जुटी

चार सहेलियां तालाब में डूबी, तीन को बचाया, एक की मौत

TNI 24 जिला संवाददाता शिवम सिंह बहराइच

धान रोपाई के लिए जाते समय हुआ हादसा

(खैरीघाट पुलिस ने पूर्ण की विधिक कार्यवाही)

खैरीघाट/बहराइच- जनपद मुख्यालय से दूरस्थ व सरयू तथा घाघरा नदियों के दोआब में बसे थाना खैरीघाट क्षेत्र के दर्जनों गांव बरसात में बाढ़ से आच्छादित रहते हैं। नदियों में लगातार उफान आने से बाढ प्रभावित ग्रामीणों का जनजीवन अस्त व्यस्त होता है तो वहीं आए दिन ग्रामीणों के डूबने की भी खबरें आती रहती है। थाना क्षेत्र में अभी तक कई बच्चों व किशोरों के डूबने से मौतें हुई है। खबर के मुताबिक थाना खैरीघाट क्षेत्र अंतर्गत बेला मकन गांव निवासी महेश्वर की 14 वर्षीय पुत्री अर्चना मंगलवार को अपनी सहेलियों संग नदी किनारे खेत में धान रोपाई करने के लिए गई हुई थी। अचानक पैर फिसल जाने से वह नदी के गहरे पानी में गिर कर समाहित हो गई। सहेलियों द्वारा सूचना परिजनों तक पहुंचाई गई तो रोते बिलखते परिजन नदी तट पर पहुंचे साथ ही इस खबर से ग्रामीणों की काफी भीड़ लग गई। सूचना इलाकाई पुलिस को दी गई जिस पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों व आपदा मित्रों की सहायता से शव की खोज करवाया गया। स्थानीय गोताखोरो के सहयोग से किशोरी के शव को बुधवार की प्रातः ढूंढ लिया गया और खैरीघाट पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनाक्रम में थाना प्रभारी एसके सिंह से जानकारी जुटाई गई तो उनके द्वारा बताया गया कि किशोरी डूबी हुई है संवैधानिक कार्यवाही कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।