Home Blog Page 632

एक पेड़ मां के नाम अभियान में लगायें पौधे, पेड़ लगाना पुण्य का काम-पूर्व सांसद डॉ सत्यपाल सिंह

रिपोर्ट वीरेंद्र तोमर बागपत

बड़ौत|विकास खंड बड़ौत के ग्राम वाजिदपुर के खेल मैदान में पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ सत्यपाल सिंह ने एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम में पौधारोपण किया। पौधारोपण करने के बाद उन्होंने युवाओं और ग्रामीणों से पौधे लगाने की अपील की। कहा कि पौधे लगाने के साथ ही उनका संरक्षण भी जरूरी है। उन्होंने लोगों से पर्यावरण को सहेजने संवारने की अपील करते हुए पौधारोपण के लिए जागरूक किया।
उन्होंने कहा कि पेड़ ना होते तो पानी नहीं होता, हमारी धरती रेगिस्तान बन जाती है। पेड़ हमको ऑक्सीजन देते हैं। पानी देते हैं। उन्होंने कहा कि पेड़ लगाना पुण्य का काम है। पेड़ पौधों का लगाना हवन-यज्ञ करना है। इसलिए पेड़ सभी को लगाना चाहिए।
भाजपा जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय ने भी पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए ग्रामीणों से पौधारोपण करने की अपील की। मौके पर मौजूद खंड विकास अधिकारी ज्योति बाला ने ग्रामीणों से पांच पांच पौधे लगवाये। कार्यक्रम संयोजक प्रधान अश्वनी तोमर ने लोगों का आभार जताया।

इस दौरान समाजसेविका अलका तोमर, जिला समाज कल्याण अधिकारी रश्मि यादव, पूर्व सांसद प्रतिनिधि प्रमेन्द्र तोमर, सुभाष बैरागी, सुबोध राणा, पवन शर्मा, ग्राम सचिव विपिन चौहान प्रहलाद तोमर , सूभेपाल प्रधान, प्रकाश तोमर, जसवीर सिंह, धर्मपाल सिंह, इन्द्रपाल तोमर , सुरेन्द्र तोमर, राधेश्याम शर्मा, योगेन्द्र तोमर, मास्टर रणवीर तोमर, अंकुर जावला, विजयवती उपाध्याय, शामों देवी, रवि पहलवान, दीपक शर्मा, मनोज, ओमकार कश्यप, बिरजा कश्यप, पाल कश्यप, अक्षय तोमर, अभिषेक तोमर आदि मौजूद रहे।

सिस्टम से निराश अब बांके बिहारी से आशा, ग्राम पंचायत में विकास कार्यों के लिए बांके बिहारी से अर्जी,

लटेरी से बड़ा ही दिलचस्प और हैरान करने वाला मामला सामने आया है लटेरी जनपद के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत आनंदपुर के सरपंच ने सरकार और सिस्टम से हार थक कर अब बांके बिहारी को एक लिखित अर्जी देकर ग्राम पंचायत में विकास कार्यों की मांग की है ग्राम पंचायत के सरपंच ने बताया है कि स्थानीय अधिकारियों से लेकर मंत्रालय तक ग्राम पंचायत में विकास कार्यों की मांग को लेकर आवेदन दिए गए हैं लेकिन कई जगह घूम फिर कर परेशान हो गया हूं अब सिर्फ बांके बिहारी से ही उम्मीद और आशा है ग्राम पंचायत में विकास कार्य नहीं होने की वजह से लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है सरपंच ने बताया है कि ग्राम पंचायत में करीब 1 करोड रुपए की राशि से कई काम हो सकते हैं जो जरूरी ही नहीं अति जरूरी है इन विकास कार्यों में ग्रेवल रोड, बाउंड्री वॉल, सीसी रोड व पानी की मुख्य समस्या है जानकारी के अनुसार पिछले पंचवर्षीय कार्यकाल के दौरान ग्राम पंचायत में करोड़ों रुपए के विकास कार्य हुए हैं लेकिन कई कार्य मोके से गायब हैं पिछले पंचवर्षीय कार्यकाल के दौरान ग्राम पंचायत पर करोड़ों रुपए खर्च करने के बावजूद भी लोगों को सरकार की योजना और मूलभूत सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है।

एक पेड़ मां के नाम राज्य मंत्री कारागार सुरेश शाही ने पौधारोपण कर कार्यक्रम का किया शुरुआत

TNI 24 ब्यूरो चीफ मेराज अहमद

बहराइच विकासखंड तेजवापुर के ग्राम पंचायत कटहा में शनिवार को वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य मंत्री कारागार सुरेश शाही ने पौधारोपण कर कार्यक्रम की शुरुआत की।‌पौधारोपण कार्यक्रम में महसी विधायक सुरेश्वर सिंह, नानपारा विधायक रामनिवास वर्मा, जिलाधिकारी मोनिका रानी, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि रमाकर पांडेय समेत अन्य जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं स्कूली बच्चों ने पौधारोपण किया। राज्य मंत्री कारागार सुरेश शाही ने कहा कि इस अभियान से जुड़कर एक पेड मां के नाम अवश्य लगाएं और उसका उसी प्रकार देखभाल करें जिस प्रकार मां अपने बच्चे की करती है। संविलियन विद्यालय यादवपुर के बच्चों ने स्वागत गीत समेत विभिन्न प्रोग्राम प्रस्तुत किए। जिलाधिकारी मोनिका रानी ने मुख्य अतिथि राज्य मंत्री कारागार सुरेश राही को स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर डीएफओ अजीत प्रताप सिंह वन क्षेत्रा अधिकारी मोहम्मद साकिब वन सुरक्षा अधिकारी दीपक सिंह डिप्टी रेंजर अमित कुमार वर्मा वन दरोगा प्रशिक्षण वर्मा ग्राम प्रधान शिक्षक सहित ग्रामीण मौजूद रहे

🅱️AGHPAT BREAKING::-

बागपत जनपद के लहचौड़ा गांव में शौचालय के पाइप के नीचे निकले 100 से अधिक सांप—— चार दिन तक सांप पकड़ने का चला रेस्क्यू—— सांप पकडते वक्त सांप पकड़ने वाले के सांप ने काटा—– डिब्बे मे100 से अधिक सांपों को पकडकर जंगल में छोड़ा—- जनपद के खेकड़ा थाना क्षेत्र लहचौड़ा गांव का मामला

रिपोर्ट::- वीरेंद्र तोमर

🅱️AGHPAT BREAKING::-

BAGHPAT@::-पिटबुल ने 15 मिनट तक जबड़े में लॉक कर दिया बकरी का पैर——कड़ी मशक्कत के बाद भी नहीं खुल पाया पिटबुल के जबड़े का लॉक—–राहगीरों ने वायरल किया भयावह वीडियो—- सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल —–बागपत ब्लॉक का सामने आया पिटबुल अटैक का वीडियो

चिल्हाटी के ग्राम साल्हे के जंगल से किया गया जुआड़ियो को गिरफ्तार

राजनांदगांव जिला ब्यूरो- तुलसी गौतम

चिल्हाटी, अंबागढ़ चौकी

💥 जुआ खेलने में प्रयुक्त ताश की 52 पत्ती (2 गड्डी) व एक नग दरी

💥 5 जुआडियानों से जुआ खेलते नगदी रकम 25000 रुपए किया गया जप्त

मोहला मानपुर अंबागढ़ जिला के चिल्हाटी थाना क्षेत्र से मुखबीर की सुचना पर ग्राम साल्हे के जंगल से ताश के 52 पत्ती से रुपया पैसा का दाव लगाकर जुआ खेलते हुए 05 जुआड़ियां…. 1. शंकर निषाद पिता बरातु राम निषाद उम्र 30 साल ग्राम- पांडुतोला थाना चिल्हाटी, 2- पृथ्वीराज वाल्दे पिता नत्थूलाल उम्र 31 ग्राम- चिल्हाटी थाना चिल्हाटी, 3- हेमंत यादव पिता अशोक यादव उम्र 23 साल ग्राम- चिल्हाटी थाना चिल्हाटी, 4- विजय पटवा पिता पन्नालाल पटवा उम्र 31 साल ग्राम- चिल्हाटी थाना चिल्हाटी , 5- करण मानिकपुरी पिता अनुराग उम्र 21 ग्राम चिल्हाटी थाना चिल्हाटी को पकड़ा गया l जुआड़ियों के पास से व फड़ से नगदी रकम 25000 रुपए, 2 गड्डी ताश की 52 पत्ती, और एक दरी को विधिवत गवाहों के समक्ष जप्त कर पुलिस कब्जा लिया l आरोपियों का कृत्य धारा 3(2) छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत पाए जाने पर पृथक से थाना चिल्हाटी में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया l

बागपत 235 लीटर गंगाजल लेकर हरिद्वार से बागपत के लिए निकला हुआ शिवभक्त मोनू। दाहा गांव में हुआ जोरदार स्वागत

रिपोर्ट वीरेंद्र तोमर बागपत

सावन माह की कांवड़ यात्रा की तैयारियां जोरों पर हैं– वहीं हरिद्वार से शिवभक्तों के कांवड़ लेकर आना भी शुरू हो चुका है–वही जनपद बागपत के चौगामा क्षेत्र में एक शिभवक्त कावड़िया 235 लीटर गंगाजल की कांवड़ लेकर पहुंचा—तो उसे देखकर हर कोई दंग रह गया और उसका स्वागत बम बम भोले की जयकारों और उसका फूल मालाओं से से किया

देशभर में 2 जुलाई से शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा की तैयारियां जोरों पर है– वहीं हरिद्वार से जल लेकर आने का शिवभक्तों का सिलसिला अभी से शुरू हो गया है–वही जनपद बागपत के चौगामा क्षेत्र में एक शिवभक्त कावड़िया कांधे पर 235 लीटर गंगा जल भरकर कांवड़ उठाए हुए पहुंचा तो हर कोई दंग रह गया– शिवभक्त अपने गांव के शिव मंदिर में जलाभिषेक करेगा– जनपद बागपत के सिखेड़ा निवासी शिवभक्त कावडिया मोनू डागर हरिद्वार से जनपद के दाहा गांव तक पहुंच गया बताया कि उसने मोनू डागर ने बताया कि उसने 30 जून को हरिद्वार हर की पौड़ी से 235 लीटर जल भरकर कावड़ को उठाया था मोनू डागर का कहना है कि वह कांवड़ के साथ हरिद्वार से मुज्जफरनगर तक करीब 10 किलोमीटर प्रतिदिन का सफर तय करते हैं थे और जैसे ही गांव की दूरी कम होती जा रही है वैसे ही वह अपना रोज का सफर कम कर रहे है अपनी यात्रा को पूरी कर वह अपने गांव सिखेड़ा के शिव मंदिर में महाशिव रात्रि को जलाभिषेक करेंगे। और उसके बाद अपनी 91 वर्षीय बुजुर्ग दादी बिक्रमकोर को हरिद्वार से लाए गए जल से उन्हे भी स्नान कराएंगे उन्होंने बताया कि वह उनके मन में इच्छा थी और वह पहली बार कांवड़ ला रहे हैं। और हरिद्वार से लेकर यहां उनका लोग जगह जगह स्वागत भी कर रहे है जिससे वह बहुत खुश है

बागपत कावड़ यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से

आज मेरठ मंडला आयुक्त सेल्वा कुमारी जे० व आईजी निचिकेता झा ने पुरामहादेव मंदिर पहुंच कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ,पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय व अन्य अधिकारियों के साथ पुरा महादेव मंदिर गेस्ट हाउस में तैयारीयों के संबंध में बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा पानी सड़क सुरक्षा चिकित्सा आदि की पर्याप्त व्यवस्था रहे।

बागपत संविदा महिला विद्युत कर्मी का बेरहमी से कत्ल

चाकू से गोद कर उतारा मौत के घाट
ग्रामीणों ने किया हत्यारे को पकड़ने का प्रयास, लेकिन भागने मे कामयाब रहा हत्यारा
मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्ज़े मे लेकर भेजा पी एम के लिये
स्वयं साहयता समूह से भी जुड़ी थी मर्तका शोभा
छपरोली थाना के तिलवाड़ा गाँव का है मामला

लटेरी के पूरा में बिजली और सड़क की समस्या को लेकर लोगों ने किया नेशनल हाईवे जाम करीब 30 मिनट तक फंसे रहे यात्री।

लटेरी से गुजरने वाले नेशनल हाईवे 752 पर बिजली और सड़क की मांग को लेकर लोगों ने नेशनल हाईवे जाम कर दिया जाम की सूचना मिलते ही एसडीओपी अजय कुमार मिश्रा और विद्युत विभाग के कर्मचारियों सहित तहसीलदार मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाएइश दी जानकारी के अनुसार करीब 8 दिन से पूरा में ट्रांसफार्मर नहीं होने की वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है वही सड़क नहीं होने की वजह से लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है और इसी मांग को लेकर महिलाओं और पुरुषों ने नेशनल हाईवे 752 जाम कर दिया जिसके चलते यात्रियों को करीब आधा घंटे तक परेशान होना पड़ा।

बाइट। प्रदर्शनकारी।
बाइट। नीरज गुप्ता जे. ई

लटेरी से जितेंद्र प्रजापति की रिपोर्ट