Home Blog Page 631

एक पेड़ मां के नाम के साथ अब्दुल्लागंज रेंन्ज तथा रुपईडीहा रेंन्ज में बृक्षा रोपड़ जन अभियान का हुआ शुभारम्भ

वृक्षारोपण जन अभियान 2024-25 अन्तर्गत 20 जुलाई 2024 से प्रारम्भ होने वाले पौधरोपण अभियान को सफल बनाये जाने के उद्देश्य से विकासखंड नवाबगंज के ग्राम पंचायत निधिनगर संकल्पा, बन्जरिया, खैरहनिया, सिसैया, रामपुर हुसैनबक्श, में पौधा रोपण कर पर्यावरण का संदेश दिया।उप क्षेत्रीय वनाधिकारी ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि कि आप सभी के सक्रिय सहयोग से हरित उत्तर प्रदेश का यह लक्ष्य अवश्य पूरा होगा। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से अपेक्षा कि आमजन व विभाग अन्तर्गत संचालित योजनाओं के लाभार्थियों को पौधरोपण के लिए प्रेरित कर पौधरोपण अभियान को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करें। मेरी माँ अमृत वन उत्सव के उपलक्ष्य में दो हजार से अधिक पौधों का रोपण किया गया जिसमें भिन्न भिन्न प्रकार पौधे रोपित किये गए। इस क्षेत्र के लिए यह अमृत वन पर्यावरण की दृष्टि से भी एक अहम भूमिका निभाएगा। इसमें फलदार वृक्ष भी लगाए गए हैं जिससे इस वन की सुंदरता देखते ही बनेगी। एक पौधा मां के नाम से मुख्य अतिथि शुभम कुमार त्रिपाठी से पाकड़ का पौध रोपण कर शुभारंभ किया। वन क्षेत्राधिकारी ने ग्रामीणों से पौधे लगाकर उसकी रक्षा करने का आह्वान किया। रेंन्ज के सेक्शन अधिकारी द्वारा बताया कि एक पौधा मां के नाम के तहत कार्यक्रम की शुरुआत कर अमृत वन लगाया गया है। पौधों की सुरक्षा के लिए वायर फेंसिंग लगाई गई है, इसके साथ पौधों की सिंचाई के लिए बोरिंग की व्यवस्था की गई है। भाजपा के बूथ अध्यक्ष अनिल तिवारी ने कहा कि जीवन के लिए पर्यावरण का शुद्ध रहना आवश्यक है। पर्यावरण तभी स्वच्छ रहेगी जब धारा हरी भरी रहेगी। वहीं दूसरी और शुभम कुमार त्रिपाठी ने भी पौधों का रोपण कर पर्यावरण का संदेश दिया। इस अवसर पर इस कार्यक्रम में शामिल डिप्टी रेंन्जर शम्भू नाथ यादव, सुरेश कुमार (वन दरोगा) मनोज तिवारी (फारेस्ट गार्ड) देव वर्मा, सुरेश कुमार वर्मा, अनिल कुमार तिवारी, कलामुद्दीन, केशव राम, स्वामीदीन, अर्जुन, शोभाराम शुक्ला, ओम प्रकाश वर्मा, कमलेश कुमार, सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

मंडला मप्र वैध कॉलोनी के नाम पर हो रही अवैध प्लॉटिंग एसडीएम कर रहे सुनवाई

संवाददाता -भूनेश्वर केवट

मण्डला – बिनैका तिराहा स्थित अक्षरधाम कॉलोनी के रहवासी इन दिनों अपने कॉलोनाईजर सत्यप्रकाश जायसवाल से परेशान चल रहे हैं। यहॉ वहॉ शिकायतों का सिलसिला जारी है। आपको बता दें कि इस कॉलोनी का भव्य शुभारंभ 29 मार्च 2018 को हुआ था। इस दौरान कॉलोनाईजर द्वारा आकर्षक लोभ लुभानी सुविधाओं का वायदा कर मनचाही कीमत पर प्लॉट बेंचे गये थे। अब इस कॉलोनी में 50 से अधिक मकान में लोग रह रहे हैं और अन्य मकान निर्माणाधीन हैं। कॉलोनी में जो सुविधा देने का वायदा किया गया था वो सुविधा तो दिखाई नहीं दे रही हैं। पोल खडे हैं और स्ट्रीट लाईट का पता नहीं फिर भी यहॉ के रहवासी शान्ति से रह रहे हैं। जिसके चलते दिनांक 17.03.2020 को तत्कालीन एसडीएम द्वारा उक्त कॉलोनी को पूर्णता प्रमाण पत्र दे दिया गया। नियमानुसार इसके उपरांत कॉलोनाईजर को उक्त कॉलोनी स्थानीय निकाय के हेण्डओवर कर दिया जाना चाहिए था लेकिन अभी तक ऐंसा नहीं किया गया है जिससे यहॉ के रहवासी अन्य अनेकों सुविधाओं से वंचित हैं। और अब कॉलोनाईजर द्वारा इस कॉलोनी के पीछे अन्य जमीन खरीदी गई है जिसमें अक्षरधाम वैध कॉलोनी का हिस्सा बताकर अवैध प्लॉटिंग की जा रही है और यहॉ पर बनी बाउण्ड्री वॉल को तोड दिया गया है। जिससे यहॉ के लोग अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं अनाधिकृत वाहन एवं लोगों का आना जाना कॉलोनी के अंदर हो रहा है इससे पीडित होकर कॉलोनी वासियों द्वारा दिनांक 25.06.2024 को कलेक्टर की जनसुनवाई में शिकायत की गई है

सिद्धार्थनगर

एडीओ पंचायत पर धन उगाही और शोषण का गंभीर आरोप

सिद्धार्थनगर (ब्यूरो) /बांसी। उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ द्वारा जिला पंचायत राज अधिकारी को विकासखंड मिठवल के अशोक कुमार श्रीवास्तव सहायक विकास अधिकारी पं द्वारा सफाई कर्मचारी का शोषण और उत्पीड़न करने का आरोप लगाया गया। संगठन के कर्मचारियों द्वारा बताया गया कि सफाई कर्मचारियों से बदतमीजी करते हैं अनैतिक रूप से धन वसूली करते हैं और जो सफाई कर्मचारी इनके खिलाफ आवाज उठाता है तो उनका तबादला करवा देते हैं इससे सफाई कर्मचारियों में काफी रोष है। ब्लॉक अध्यक्ष अजीत कुमार, संगठन मंत्री विनोद कुमार, ब्लॉक कोषाध्यक्ष राजेश कुमार, राम किशोर, राजकपूर चौधरी ब्लॉक मंत्री आदि लोगों ने पत्र के माध्यम से उच्च अधिकारियों को अवगत कराया है और न्याय की गुहार लगाई है। जहां शिकायती पत्र की प्रतिलिपि पंचायती राज निदेशक उत्तर प्रदेश लखनऊ, जिला अधिकारी सिद्धार्थ नगर, मुख्य विकास अधिकारी सिद्धार्थ नगर एवं खंड विकास अधिकारी मिठवल को दे दिया है। साथ ही कार्यवाही की मांग की है।

ब्यूरो रिपोर्ट सिद्धार्थनगर

तलाब में डूबकर दो किशोरों की मौत से मचा कोहराम

TNI 24 ब्यूरो चीफ मेराज अहमद

बहराइच बौंडी थाना क्षेत्र के ढकेरवा गांव निवासी दो किशोर शनिवार को गर्मी अधिक होने पर गांव में स्थित तालाब में स्नान कर रहे थे। स्नान करते समय दोनों डूब गए। दोनों की मौत हो गई। बौंडी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत ढकेरवा के मजरा नत्थूपुर निवासी आयुष वर्मा (14) पुत्र कृष्णानंद वर्मा और पड़ोसी प्रतीक वर्मा (13) पुत्र गिरीश वर्मा शनिवार शाम पांच बजे रमकुंडा तालाब के पास पहुंचे। गर्मी अधिक होने पर सभी तालाब में स्नान करने लगे। तालाब में स्नान करते समय दोनों किशोर डूब गए शोर होने पर परिवार के लोग पहुंचे सभी ने दोनों को बाहर निकाला इसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। यहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में रात 10 बजे दोनों किशोर को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जिस पर अस्पताल में दोनों बच्चों के परिवार के लोग रोने लगे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष ज्ञान सिंह ने बताया कि तालाब में स्नान करते समय डूबकर किशोरों की मौत हुई है। मालूम हो कि रिश्ते में दोनों चाचा भतीजे हैं।

🅱️AGHPAT BREAKING::-

BAGHPAT@::- जनपद में हॉरर किलिंग का मामला—– समाज ने मारा ताना तो लव मैरिज करने वाली भतीजी की चाचा ने कर दी हत्या—– 2 दिन बाद हत्यारे चाचा ने कबूला गुनाह——– मृतक रश्मि के पिता की तहरीर पर पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज—– पुलिस ने हत्यारे चाचा को किया गिरफ्तार–‐- बागपत जनपद के थाना चांदीनगर नगर पांची गांव का मामला

रिपोर्ट::- वीरेंद्र तोमर

हत्या के मामलें में 08 साल से फरार स्थायी वारंटी को चौकी टाटरी पुलिस ने किया गिरफ्तार

चौकी टाटरी पुलिस पुलिस ने 8 साल से हत्या कर साक्ष्य छुपाने के मामले में फरार स्थाई वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। वहां से उसे जेल भेजा है। चौकी टाटरी थाना खटिया अंतर्गत हत्या के मामले में विवेचना पूर्ण कर माननीय न्यायालय में चालान पेश किया गया था। माननीय न्यायालय के प्रकरण क्रमांक एसटी 157/2016 धारा 302, 201, 34 भादवि में माननीय न्यायालय प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश मंडला द्वारा आरोपी दल्लू उर्फ दिलीप पिता लवकुश नंदा उम्र 25 वर्ष, ग्राम सुरखी चौकी टाटरी थाना खटिया के विरूद्ध स्थायी वारंट सन 2019 में जारी किया गया था। मंडला पुलिस द्वारा स्थायी वारंटी की तलाश लगातार की जा रहीं थी। स्थायी वारंटी रात में चुपके से घर आया था। जिसकी सूचना चौकी टाटरी पुलिस को मुखबिर द्वारा मिली थी। जिसे आज दिनांक को 08 साल से फरार स्थायी वारंटी को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया।

वृक्षारोपण जन अभियान के तहत एक पेड़ मां के नाम लगाने के लिए श्रम एवंसेवायोजन मंत्री ने लोगो को किया प्रेरित ..

रिपोर्ट..वसीम


मीरजापुर। प्रदेश में चलाये जा रहे वृक्षारोपण जन अभियान कार्यक्रम के तहत.आज जनपद के नगर से लेकर ग्रामीण अंचलो तक विविध कार्यक्रम आयोजित कर पौधरोपण किया गया। मुख्य कार्यक्रम बी0एच0यू0 बरकछा के पहले पहाड़ी क्षेत्रो में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर एवं प्रमुख सचिव समाज कल्याण/नोडल अधिकारी डाॅ हरिओम व सदस्य विधान परिषद श्याम नरायण सिंह उर्फ विनीत सिंह, विधायक नगर रत्नाकर मिश्र, विधायक छानबे रिंकी कोल, जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन, अध्यक्ष सहकारिता जगदीश पटेल, अध्यक्ष नगर पालिका श्याम सुन्दर केसरी, मुख्य पन संरक्षक मनीष मित्तल, मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार, के अलावा अन्य जन प्रतिनिधियों व अधिकारियों की उपस्थिति में पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर विभिन्न स्वंय संगठनो के सदस्यो, स्कूलो के छात्र-छात्राओं, एन0सी0सी0 कैडेट व अन्य अधिकारियांे व नागरिको के द्वारा भी पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर परियोजना निदेशक डी0आर0डी0ए0, उप जिलाधिकारी सदर आसाराम वर्मा के अलावा अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये मुख्य अतिथि/श्रम एवं सेवायोजन मंत्री ने कहा कि धरती पर पर्यावरण को ठीक करने के लिये दुनिया के मंच पर अनेक देशो के द्वारा इस संकट से निपटने के लिये जब चर्चा की गयी तो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जी ने कहा कि वृक्षारोपण जन अभियान प्रारम्भ कर भारत देश इसकी अगुवाई करेगा। विगत 2018 से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश वृहद वृक्षारोपण करते हुये एक रिकार्ड बना रहा हैं। जिससे ग्रीन बेल्ट में काफी सुधार आया। उत्तर प्रदेश सबसे अधिक वृक्षारोपण कर देश में उदाहरण प्रस्तुत किया हैं। उन्होने कहा कि जो भी वृक्ष लगाए जाए उसका संरक्षण लगाने से भी अधिक महत्वपूर्ण हैं। उन्होेने डेनमार्क व जापान की चर्चा करते हुये कहा कि उन देशो के द्वारा पर्यावरण के मानक का पूरा ध्यान रखा जा रहा है हम सभी को भी यह समझने की आवश्यकता हे जो वृक्ष मानव जीवन व जीव जन्तु के लिये फायदा पहुंचाए उसका रोपण करना चाहिए। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा देश के सभी नागरिको से अपील करते हुयेे कहा गया कि सभी के द्वारा एक पेड़ मां के नाम लगाकर उसका संरक्षण करे उन्होेने कहा कि मां कभी भी अपने बच्चों से कुछ लेती नही बल्कि उन्हें हमेशा अपना प्यार देती रहती है इसी तरह जब भी एक पेड़ मां के नाम लगाकर उसको संरक्षित कर बड़ा करेगें तो आजीवन आने वाले हमारी पीढ़ी को बिना कुछ लिये हमे लाभ पहुचंाता रहेगा। उन्होने कहा कि आज धरती मां की सेहत पेड़ो की बेहद कटान से खराब है तो हम सभी का कतव्र्य है उसकी सेहत को ठीक करने के लिये अधिक से अधिक पेड़ लगाकर हरियाली लाए। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री व विधायकगण के द्वारा एन0सी0सी0 कैडेट के छात्रो व अन्य स्कूल आए छात्र-छात्रो को पौध वितरित करते हुये उन्हे लगाने तथा देखभाल करने के लिये भी कहा गया।
विधायक नगर ने कहा कि विन्ध्य क्षेत्र धार्मिक पर्यटन व पर्यावरण के दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता रहा है यहां का वातावरण, हमेशा शुद्ध व स्वास्थ्य के लिये लाभदायक रहा हैं। विधायक ने कहा कि पूर्व में ओझला पुल के चारो तरफ बड़ा कूप हुआ करता था जो आज बारिश की कमी के कारण तथा जल स्तर नीचे जाने के कारण सूखा गये है, जल स्तर का नीचे होना तथा बारिश का न होना पुराने पेड़ का खत्म होने कारण पर्यावरण के असंतुलित होने से हो रहा है। उन्होेेने कहा कि पेड़ हमारे जीवन का मुख्य आधार है। अतएव सभी लोग पेड़ लगाने के साथ ही इसे संरक्षित करने का संकल्प अवश्य लें।
सदस्य विधान परिषद विनीत सिंह ने जन सामान्य से अपील करते हुये कहा कि एक पेड़ मां के नाम लगाकर प्रधानमंत्री जी के संकल्प को पूर्ण करे तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा प्रदेश में लगभग 36.50 करोड़ पौधरोपण के लक्ष्य को एक-एक पेड़ सभी लोग लगाकर पूर्ण करें। इस अवसर पर अध्यक्ष जगदीश सिंह पटेल, अध्यक्ष नगर पालिका श्याम सुन्दर केसरी ने भी सभी को पौधरोपण के लिये प्रेरित किया।
इस अवसर पर प्रमुख सचिव समाज कल्याण/नोडल अधिकारी डाॅ हरिओम ने कहा कि पेड़ को लगाने से अधिक उसके संरक्षित करना महत्वपूर्ण है। उन्होने कहा कि जो पेड़ जिसके द्वारा लगाया जाए कम से कम बरसात आने तक उसमें पानी डाले और ट्री गार्ड लगाकर सुरक्षित रखे तभी वृक्षारोपण का अभियान सफल माना जायेगा। उन्होने कहा कि धरती पर्यावरण का संतुलन बनाये रखने के लिये पालीथीन अथवा ऐसी उपयोग में आने वाली वस्तुओं का तिरस्कार किया जाए, जो प्रयोग में लाने के बाद काफी दिनो तक नष्ट नही होता ऐसे पालीथीन आदि मानव जीवन के लिये काफी नुकसानदेह हैं।
जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने कैबिनेट मंत्री सहित सभी जनप्रतिनिधियों को स्वागत करते हुये कहा कि पूरे जनपद में वृहद वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है पूरे जनपद में लगभग 94 लाख से अधिक वृक्षो को लगाया जाना है जिसके लक्ष्य को पूर्ण करने के लिये 26 विभागो को अलग-अलग लक्ष्य निर्धारित किया गया हैं। इस अभियान में विभिन्न श्रेणियों के पौधो को लगाया जायेगा। उन्होने कहा कि फलदार पौधो के साथ वन औषधियों के पौधो को बढ़ावा दिया जा रहा हैं। उन्होने बताया कि अहरौरा में वहां के लोगो के द्वारा खोरैया की लकड़ी की मांग की गयी थी। जिसके लिये प्रभागीय वनाधिकारी से वार्ता के पश्चात इस बीज की बुआई की गयी है अगले वर्ष यह पौधे तैयार हो जायेंगे। प्रभागीय वनाधिकारी ने बताया कि जनपद में प्राप्त लक्ष्य 9386816 के सापेक्ष 9406318 पौधो का पौधरोपण किया गया।

डीएम ने श्री परमहंस आश्रम सक्तेशगढ का किया निरीक्षण..

रिपोर्ट..वसीम

मिर्जापुर। गुरु पूर्णिमा के दिन आश्रम मे भक्तो के होने वाले भारी भीड़ के देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट।
मिर्जापुर जनपद के चुनार स्थित श्री परमहंस आश्रम शक्तेषगढ़ में गुरु पूर्णिमा के दिन लाखो भक्तो के भीड को देखते हुए सक्तेशगढ़ आश्रम पर जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी प्रियंका रंजन ने बताया कि यहां गुरु पूर्णिमा पर लाखों श्रद्धालुओं संत महात्माओं का जमावड़ा होता है जिसके दृष्टिगत प्रशासनिक व्यवस्था चाक-चौबंद है। जिलाधिकारी ने आश्रम में हर जगह निरीक्षण किया। श्रद्धालुओं के लिए मुफ्त चिकित्सा की व्यवस्था की गई है।

मथुरा वृंदावन ई-रिक्शा टेंपो में बैठ सांसद हेमा मालिनी ने परिक्रमा रोड का क्या निरीक्षण-रोड पर गड्ढे और गंदगी देख जताई नाराजगी

गुरु पूर्णिमा से एक दिन पहले मथुरा वृंदावन में भक्तों की उम्र पड़ी है। गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा करने वाले श्रद्धालुओं को कोई दिक्कत ना हो इसे देखते हुए मथुरा सांसद हेमा मालिनी परिक्रमा मार्ग का किया निरीक्षण- शुक्रवार को उन्होंने ई-रिक्शा से परिक्रमा करने वाले श्रद्धालुओं से बातचीत की उनका हाल जाना और किसी भी तरह की परिक्रमा मार्ग पर आने वाली समस्या के बारे में पूछा- परिक्रमा मार्ग पर गंदगी और सड़क के गद्दे देखकर अधिकारियों से नाराजगी जताई।

रिपोर्ट- ताहिर कुरैशी
जिला- मथुरा

बांग्लादेश में राष्ट्रव्यापी कर्फ्यू और भयंकर हिंसा के बीच 778 भारतीय छात्र लौटे स्वदेशः विदेश मंत्रालय

TNI 24 ब्यूरो चीफ मेराज अहमद

बांग्लादेश में राष्ट्रव्यापी कर्फ्यू और भयंकर हिंसा के बीच 778 भारतीय छात्र स्वदेश लौट आए हैं। अभी कई हजार छात्र भारतीय विदेश मंत्रालय के संपर्क में हैं। बता दें कि बांग्लादेश हिंसा में 105 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं।एसके बाद प्रधानमंत्री हसीना ने राष्ट्रव्यापी कर्फ्यू लागू कर दिया है। भारतीय विदेश मंत्रालय और ढाका स्थित दूतावास स्वदेशी छात्रों की वापसी और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए 24 घंटे पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हैं और उनकी मदद कर रहे हैं।अब तक, 778 भारतीय छात्र विभिन्न भूमि बंदरगाहों के माध्यम से भारत लौट आए हैं। इसके अलावा, लगभग 200 छात्र ढाका और चटगांव हवाई अड्डों के माध्यम से नियमित उड़ान सेवाओं द्वारा घर लौट आए हैं। ढाका में भारतीय उच्चायोग और हमारे सहायक उच्चायोग बांग्लादेश के विभिन्न विश्वविद्यालयों में बचे 4000 से अधिक छात्रों के साथ नियमित संपर्क में हैं। उनकी वापसी के लिए भी इंतजाम किया जा रहा है। साथ ही उन्हें सभी तरह की आवश्यक सहायता प्रदान कर रहे हैं।नेपाल और भूटान की भी मदद।भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा कि बांग्लादेश में हिंसा के चलते नेपाल और भूटान के छात्रों की भी भारत की ओर से मदद की जा रही है। दोनों देशों की सरकारों के अनुरोध पर इन दोनों देशों के छात्रों को भी वहां से निकालने में भारत की ओर से हरसंभव सहायता दी जा रही है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि इन दोनों देशों के छात्रों को भारत में प्रवेश करने की इजाजत दी गई है। साथ ही उनकी पूरी मदद की जा रही है। (इनपुट-एएनआई)