Home Blog Page 636

प्राइवेट स्कूल वसूल रहे पलकों से मोटी रकम

लटेरी से जितेंद्र प्रजापति की रिपोर्ट

काफी किताबों से लेकर घर से लाने और ले जाने की बसूली जा रही मोटी रकम

एक बेन में भेड़ बकरियों की तरह ठूस रहे बच्चों को

प्राइवेट लिटिल हेवन कान्वेंट स्कूल की एक बेन में बैठे थे 21 बच्चें

बच्चों के बैगों के साथ ऊपर रखी थी गैस सिलेंडर

प्रशासन कर रहा है बड़ी घटना का इंतजार

बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रहा लिटिल हेबन कॉन्वेंट स्कूल

आखिर कब जांच होगी स्कूल वेनो की क्या बड़ी घटना के इंताजर में है प्रशासन

हाईवे रोड पर दौड़ते हैं बच्चों से भारी वेन लिटिल हेवन स्कूल के ड्राइवर

कासगंज बिग ब्रेकिंग

कासगंज- दो बाइकों की आमने सामने से हुई जोरदार भिडंत,

बाइक सवार 02 लोगों की मौके पर हुई मौत, 03 लोग गंभीर रूप से हुए घायल,

घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में कराया गया भर्ती,

चिकित्सकों ने घायलों की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल किया रेफर,

पुलिस ने मृतकों के शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा,

मृतक के परिजनों का रो-रोकर हुआ बुरा हाल,

सहावर गंजडुंडवारा मार्ग पर मुलायम सिंह इंटर कॉलेज के समीप का मामला।

बाइट- राजेश भारती, एएसपी, कासगंज।

रिपोर्ट- मो कामरान अहमद, कासगंज।

कासगंज बिग ब्रेकिंग

कासगंज- दो बाइकों की आमने सामने से हुई जोरदार भिडंत,

बाइक सवार 02 लोगों की मौके पर हुई मौत, 03 लोग गंभीर रूप से हुए घायल,

घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में कराया गया भर्ती,

चिकित्सकों ने घायलों की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल किया रेफर,

पुलिस ने मृतकों के शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा,

मृतक के परिजनों का रो-रोकर हुआ बुरा हाल,

सहावर गंजडुंडवारा मार्ग पर मुलायम सिंह इंटर कॉलेज के समीप का मामला।

बाइट- राजेश भारती, एएसपी, कासगंज।

रिपोर्ट- मो कामरान अहमद, कासगंज।

खबर का हुआ असर, रंगदारी करने वाले चौकीदार पर दर्ज हुआ मुकदमा

TNI 24 ब्यूरो चीफ मेराज अहमद

बहराइच। TNI 24 न्यूज़ में प्रकाशित खबर का हुआ बड़ा असर, रंगदारी करने वाले चौकीदार पर दर्ज मुकदमा, भोपनी गांव का चौकीदार राम अवतार कर रहा थानेदारी, रंगदारी न मिलने पर लोगों को फर्जी मुकदमे में फसाने की देता है धमकी। पूरा मामला बहराइच जनपद के हुजूरपुर थाना क्षेत्र के भोपनी गांव का है जहा गांव के चौकीदार खुद को दरोगा की तरह ग्रामीणों को फटकार लगाते हुए रंगदारी मांग रहा था। पीड़ित मोमिना आहत होकर जिसकी शिकायत थाना हुजूरपुर सहित सीओ कैसरगंज व पुलिस अधीक्षक बहराइच के यहा की है परंतु अभी तक पीड़िता को कही से भी इंसाफ नहीं मिला TNI 24 न्यूज़ में खबर प्रकाशित होने के बाद हुजूरपुर थाना अध्यक्ष अनिल कुमार मिश्रा ने पीड़ित महिला की बकरी को वापस कराया वही चौकीदार राम अवतार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर 151 में भेजा चालान।वहीं पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला और पुलिस प्रशासन को धन्यवाद कहा।

बाढ़ विभीषिकाः कंधे पर बहन के शव को लेकर 5 किलोमीटर पैदल चले भाई, बाढ़ के चलते नहीं हो पाया इलाज

TNI 24 ब्यूरो चीफ मेराज अहमद

लखीमपुरः जिले में बाढ़ से जनजीवन अस्त-व्यवस्त है. लोगों कों छतोंं को अपना आशियाना बनाकर रहने के मजबूर हैं. इसी बीच एक ऐसी घटना आई है, जो दिल दहला देने वाली है. बाढ़ के कारण रास्ते बंद होने से एक किशोरी का इलाज नहीं हो पाया और उसकी मौत हो गई. यहां तक कि किशोरी के शव को घर ले जाने के लिए वाहन जाने का भी रास्ता नहीं बचा. ऐसे में दो भाई अपनी बहन का शव कंधे पर लादकर गांव पहुंचे।टाइफाइड से किशोरी की मौत थाना मैलानी के एलनगंज महाराज नगर की रहने वाली शिवानी (15) टाइफाइड होने के बाद मौत हो गई थी. शिवानी के बड़े भाई मनोज ने बताया कि भाई सरोज और बहन पलिया में रुक कर पढ़ाई करते हैं. बहन शिवानी कक्षा 12 की छात्र थी. शिवानी की तबीयत 2 दिन पहले पलिया में खराब हो गई थी. डॉक्टर को दिखाया तो टाइफाइड पता चला. इसके बाद शिवानी को डॉक्टर ने दवा देकर के अस्पताल में एडमिट कर लिया. इसके बाद शिवानी की हालत बिगड़ना शुरू हो गई. इधर बरसात के चलते पलिया शहर टापू में तब्दील हो गया. चारों तरफ के रास्ते शारदा के बढ़ते जल स्तर के कारण बंद हो गए. रेल लाइन भी बाढ़ की चपेट में आ गया, जिससे ट्रेनों का संचालन भी रुक गया. मनोज ने बताया कि वाहनों और ट्रेन का आवागमन बंद होने के कारण बहन का बेहतर इलाज नहीं करा सके, जिसके मौत हो गई. मनोज ने बताया कि वाहन जाने का कोई रास्ता नहीं होने के कारण हम लोग नाव के सहारे नदी पार करके अपनी बहन के शव को अपने गांव लेकर जा रहे हैं. दोनों भाई बारी-बारी से बहन के शव को अपने कंधे पर लेकर रेल लाइन के सहारे अपने गांव जाते हुए दिखाई दिए. इस दौरान शासन-प्रशासन से कोई भी अधिकारी नहीं दिखा. शिवानी के पिता देवेंद्र ने बताया कि जिन भाइयों को बहन की डोली को कंधा देना था, आज वही अपने कंधों पर बहन की लाश को लेकर 5 किलोमीटर तक पैदल चलकर अपने गांव जा रहे हैं।छतों पर रहने को मजबूर ग्रामीण बता दें कि जनपद की कई तहसीलों में बाढ़ के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त है. सरकार की राहत बचाओ योजनाएं सिर्फ कागज में ही दम तोड़ रही हैं. कोई भी लाभ बाढ़ पीड़ितों तक नहीं पहुंच रहा है. बाढ़ के चलते कई गांव जलमग्न हो गए हैं. ऐसे में लोगों ने छतोंं को अपना आशियाना बना लिया है. बाढ़ प्रभावित इलाके में लोगों के घरों के अंदर चार -पांच फीट पानी भरा हुआ है. बाढ़ में फंसे लोग जिंदगी और मौत के साथ लड़ रहे हैं. शारदा नदी के बढ़ते जल स्तर के कारण मंगली पुरवा गांव में लोग अपनी अपनी छतों ऊपर आशियाना बनाए हुए हैं. छोटे-छोटे बच्चे औरतें खुले आसमान के नीचे बरसात और बाढ़ के चलते अपनी जिंदगी जी रही हैं. ईटीवी भारत से बातचीत में ग्रामीणों ने बताया कि चार-पांच दिन से हम लोग इस बाढ़ में फंसे हुए हैं. अब तक किसी ने हमारी शुध नहीं ली है. प्रशासन से कोई भी मदद हम लोगों को नहीं मिली है. हम लोगों को जिंदगी काटने के लिए केवल एक प्लास्टिक का तिरपाल मिल जाता तो झोपड़ी बनाकर अपने बच्चों और औरतों को बरसात के पानी से ढक सकते हैं. वहीं, बाढ़ की वजह से कई युवाओं के शादी में खलल पड़ गई है. दूल्हों को पैदल और नाव के सहारे ही ससुराल जाना पड़ रहा है.

भारत रक्षा दल ट्रस्ट ने जनसंख्या नियंत्रण पर सख्त कानून बनाने की की मांग

TNI 24 जिला संवाददाता शिवम सिंह बहराइच

प्रधानमंत्री को जनसंख्या नियंत्रण संबंधी कानून बनाने के लिए ज्ञापन भेजने की तैयारी

बहराइच:12 जुलाई, देश में बेरोजगारी गरीबी और कई प्रकार की समस्याएं से निपटने के लिए भारत रक्षा दल ट्रस्ट ने जनसंख्या नियंत्रण संबंधित कानून लाने की मांग की है। भारत रक्षा दल ट्रस्ट के नेतृत्व में विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर विभिन्न राष्ट्रवादी संस्थाओं के समर्थन से जनसंख्या नियंत्रण संबंधी कानून “हम दो हमारे दो”की मांग को लेकर राष्ट्र जागरण धरना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन मान्यवर काशीराम इको गार्डन धरना स्थल वी आई पी रोड लखनऊ पर आयोजित किया गया।सहयोगी संस्थाओं में अखिल भारतीय ब्रह्म समाज, सनातन धर्म सभा, सनातन महासभा, सनातन संस्कार मंच, भारतीय गोरखा सेवा समाज,पनुन कश्मीर, राष्ट्रीय हिंदू संगठन ने मिलकर सहभागिता की।निवेदकों में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व मेयर संजोकता जी,मातृ शक्ति राष्ट्रीय महा संघ-उ.प्रदेश के प्रदेश प्रमुख पूनम शर्मा,नमो नमो क्रांति फॉन्डिशन अवध क्षेत्र के अध्यक्ष पूनम शर्मा,एडवोकेट देवेन्द्र शुक्ला,सनातन धर्म सभा के अध्यक्ष रमेश चंद्र बेरी, अखिल भारतीय ब्रम्ह समाज के महामंत्री देवेंद्र शुक्ला,भारतीय गोरखा समाज के अध्यक्ष वेद बहादुर थापा,राष्ट्रीय हिंदू संगठन के अध्यक्ष गिरीश चंद्र मिश्र, सनातन संस्कार मंच के अध्यक्ष शिवराम मिश्र,सनातन महासभा के अध्यक्ष डाक्टर प्रवीन बाजपेई,गोरखा सनातन कल्याण समिति के अध्यक्ष गौरव सिंह,भारतीय गोरखा परिसंघ के अध्यक्ष जीवेश उपाध्याय,महामंत्री वन्देमातरम राष्ट्रीय मंच के अध्यक्ष एम पी दीक्षित एवं उपाध्यक्ष विजय त्रिपाठी उपस्थित रहे।

टूटे पुल से गुजरने को मजबूर हैं राहगीर, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

TNI 24 ब्यूरो चीफ मेराज अहमद

बहराइच जिले के भूपानी गांव में 8 महीने से टूटा पुल दे रहा बड़े हादसे को दावत ग्रामीण टूटे पुल से गुजरने को मजबूर हैँ जनप्रतिनिधि जिम्मेदार अधिकारी मामले से बने बेखबर आपको बताते चले पूरा मामला फखरपुर ब्लॉक क्षेत्र के भूपानी गांव का है जहां पर पुल के बीचों बीच एक 5 फुट लम्बा चौड़ा गड्ढा बन गया है जिससे कभी भी राहगीर बड़े हादसे का शिकार हो सकते हैं ग्रामीणों ने टूटे पुल का निर्माण करने की मांग की है ग्रामीणों ने बताया 8 महीना पूर्व में पुल टूट गया था जब से लेकर आज तक जनप्रतिनिधि मौके पर देखने तक नहीं आए हैं पुल का निर्माण 12 वर्ष पहले कराया गया था पुल पूरी तरह से जर्जर हो चुका है ग्रामीणों ने पुल की निर्माण की मांग की है।इस मामले में हमारे सहयोगी संवाददाता मेराज अहमद ने जिलाधिकारी बहराइच उप जिलाधिकारी कैसरगंज कई बार फोन पर संपर्क कर मामले की जानकारी देना चाहा तो फोन नहीं उठाया गया वही इस मामले में। फखरपुर खंड विकास अधिकारी अजय प्रताप सिंह से बात कर मामला अवगत कराया मामले को संज्ञान में लेते हुए बताया सत्यापन कराकर जल्द ग्रामीणों की समस्या का निस्तारण किया जाएगा।अब देखना दिलचस्प होगा खबर प्रकाशित करने के बाद ग्रामीणों को मिलेगी राहत की सास या ऐसे ही मामले को ठंडा बस्ता में डाल दिया जाएगा

एक हफ्ते से ज्यादा बीत जाने के बाद भी सरिया चोरी का खुलासा करने में रामराज पुलिस नाकाम

रिपोर्ट मोहम्मद फरीद अंसारी मीरापुर मुजफ्फरनगर

जनपद मुजफ्फरनगर के रामराज क्षेत्र के टिकोला शुगर मील के पास रात्रि में हुई 15 कुंतल सरिया की चोरी का एक हफ्ते से ज्यादा बीत जाने के बाद भी रामराज पुलिस खुलासा करने में अभी तक नाकाम है
रामराज क्षेत्र के टिकोला शुगर मील के सत्संग भवन के हाइवे बायपास पर रात्रि में अज्ञात चोरों ने 15 कुंतल सरिया चोरी कर सनसनी फैला दी थी इस मामले में जानसठ थाना क्षेत्र के गांव राजपुर कला निवासी ठेकेदार विकिल पुत्र हरेंद्र ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध मुकदमा कराते हुए चोरी के खुलासे की माग की थी एक हफ्ते से ज्यादा बीत जाने के बाद भी रामराज पुलिस चोरी का खुलासा करने में नाकाम है रामराज थाने से मात्र 1 किलोमीटर की दूरी हाइवे बायपास पर रात्रि में हुई 15 कुंतल सरिया चोरी ने रामराज पुलिस गस्त की पोल खोल कर रख दी है

मुश्किल में यूपी के 12 जिले, बाढ़ से जूझ रहे लोगों का सहारा बने सीएम योगी

TNI 24 ब्यूरो चीफ मेराज अहमद

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार को दफ्तर से चलाने की बजाय मैदान में उतरकर खुद मोर्चा संभालने में विश्वास रखते हैं। यही वजह है जब भी प्रदेश में कोई बड़ा संकट आता है तो योगी आदित्यनाथ खुद मैदान में उतरते हैं और इसकी कमान संभाल लेते हैं।उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों में हुई भारी बारिश की वजह से हालात काफी मुश्किल भरे हो गए हैं। कई इलाके बाढ़ पीड़ित हैं, ऐसे में मुख्यमंत्री ने इन इलाकों का नाव से दौरा किया और यहां के हालात की समीक्षा की।पीलीभीत और लखीमपुर श्रावस्ती में बाढ़ की वजह से हालात काफी मुश्किल हो गए हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री ने इन इलाकों का पहले हवाई सर्वेक्षण किया और इसके बाद खुद मोटरबोट से इन इलाकों में पहुंच गए।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाढ़ वाले इलाकों का नाव से दौरा किया और यहां के हालात की समीक्षा की।खीरी में सीएम योगी शारदानगर पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने नदियों और तटबंधों के बीच बसे गांवों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने इन लोगों के पुनर्वास का निर्देश दिया जिससे भविष्य में इस तरह की आपदा से लोगों को मुश्किल का सामना नहीं करना पड़े।इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया है कि 24 घंटे के अंदर लोगों को बाढ़ से हुए नुकसान का मुआवजा दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने बारिश की वजह से फसलों को हुए नुकसान की भी भरपाई करने को कहा है। फसलों का सर्वे करने के बाद समय पर मुआवजा देने का निर्देश दिया गया है। मुख्यमंत्री ने पीलीभीत के सदर, बीसलपुर, अमरिया, कलीनगर, पूरनपुर का भी हवाई सर्वेक्षण किया।सीएम योगी ने कहा कि वर्तमान में 12 जिले बाढ़ से प्रभावित हैं, राहत कार्य तेजी से चल रहा है। स्थिति को प्रभावी ढंग से संभालने के लिए एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पीएसी और एसएसबी इकाइयों के साथ स्थानीय गोताखोरों को तैनात किया गया है। नतीजतन, कई लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।मुख्यमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि सभी प्रभावित क्षेत्रों में युद्ध स्तर पर राहत कार्य जारी है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे जान-माल के नुकसान का गहन सर्वेक्षण करें और तुरंत आवश्यक सहायता प्रदान करें।सीएम योगी के सक्रिय दृष्टिकोण का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सभी प्रभावित व्यक्तियों को इन चुनौतीपूर्ण समय के दौरान समय पर सहायता मिल सके। मुख्यमंत्री का यह दौरा बाढ़ संकट से कुशलतापूर्वक और सहानुभूतिपूर्वक निपटने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

खबर का असर: 7 दिन के भीतर गांव में लौटी बिजली, बदला गया खराब ट्रांसफार्मर

TNI 24 ब्यूरो चीफ मेराज अहमद

बहराइच जिले के खैरी घाट थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बेला मकन में TNI 24 न्यूज़ की खबर का असर हुआ है. खबर दिखाए जाने के 7 दिन के भीतर ही बिजली विभाग ने खराब ट्रांसफार्मर को बदल दिया है.TNI 24 न्यूज़ की खबर का असर हुआ है. ग्राम पंचायत बेला मकन में ट्रांसफार्मर लगा दिया गया है. गांव का ट्रांसफार्मर बीते दिनों से खराब था. गांव के लोगों ने इसकी शिकायत विभाग से की थी, लेकिन विभाग इस ओर कोई ठोस पहल नहीं कर रहा था. TNI 24 न्यूज़ ने ग्रामीणों की समस्या को प्रमुखता से दिखाया था. जिसके बाद विभाग ने संज्ञान लेते हुए नया ट्रांसफार्मर लगा दिया है