Home Blog Page 258

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने प्रातःकाल ही भारत-नेपाल बार्डर स्थित उर्वरक बिक्री केन्द्र का किया औचक निरीक्षण

जिलाधिकारी ने अनाधिकृत रूप से संचालित उर्वरक केन्द्र को कराया सील, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी

TNI 24 ब्यूरो प्रदीप गुप्ता

श्रावस्ती। जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक घनश्याम चौरसिया द्वारा प्रातःकाल ही भारत नेपाल बार्डर पर स्थित उर्वरक बिकी केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान विकास खण्ड सिरसिया अन्तर्गत भारत नेपाल बार्डर के निकट स्थित ताल बघौडा बाजार में एक भवन के बेसमेन्ट में गोदाम बनाकर अनाधिकृत रूप से उर्वरक भण्डारित पाया गया है। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि साहिल ट्रेडर्स के नाम से संचालित उर्वरक केन्द्र जो बेचुआ में पंजीकृत है, जबकि बेचुआ में दुकान निरीक्षण के दौरान गोदाम निर्माणाधीन अवस्था में पाया गया जो गोदाम संचालन हेतु उपयुक्त नहीं था। जिला कृषि अधिकारी द्वारा मौके पर अवगत कराया गया कि उनके द्वारा 03 दिवस पूर्व ही बेचुआ स्थित गोदाम का निरीक्षण किया गया था, जिसमें जिला कृषि अधिकारी की संलिप्तता भी पायी गई। साहिल ट्रेडर्स द्वारा उर्वरक गोदाम का संचालन ताल बघौड़ा बाजार किया जा रहा था। जिससे यह प्रतीत होता है कि उक्त गोदाम अवैध रूप से ताल बघौड़ा में संचालित किया जा रहा था। मौके पर पकड़े गये व्यक्ति द्वारा बताया गया कि यहां से खाद को साईकिल एवं मोटर साईकिल द्वारा रोशनपुरवा व अन्य मार्गाे से खाद नेपाल भेजा जाता है। निरीक्षण के दौरान यह भी पाया गया कि ताल बघौडा स्थित गोदाम के पीछे बनाये गये छोटे गेट से खाद की कालाबाजारी की जा रही थी।
जिलाधिकारी ने बताया कि भारत नेपाल बार्डर से 5 किलोमीटर अन्दर तक शासनादेश के अनुसार उर्वरक भण्डारण एवं बिकी प्रतिबन्धित है। उक्त उर्वरक अनाधिकृत रूप से भण्डारित पायी गयी है।प्रतिष्ठान के विरूद्ध उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के अन्तर्गत कार्यवाही हेतु उप निदेशक कृषि, श्रावस्ती को निर्देशित किया गया है। मौके पर उपस्थित उपजिलाधिकारी भिनगा द्वारा उर्वरक केन्द्र को सील करा दिया गया है तथा अवैध भंडारण एवं कालाबाजारी अधिनियम के तहत दुकानदार पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। लापरवाही बरतने पर जिला कृषि अधिकारी एवं अपर जिला कृषि अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए उनके विरूद्ध निलम्बन एवं विभागीय कार्यवाही हेतु शासन को पत्र भेजने के निर्देश दिये गये है। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी भिनगा पीयूष जायसवाल, पुलिस क्षेत्राधिकारी भिनगा संतोष कुमार, उप कृषि निदेशक सुरेन्द्र चन्द्र चौधरी, जिला कृषि अधिकारी अनिल प्रसाद मिश्र, ए0आर0 को-आपरेटिव प्रेमचन्द्र प्रजापति सहित अन्य सम्बन्धि अधिकारीगण उपस्थित रहे।

श्रावस्ती एसपी घनश्याम चौरसिया के निर्देश पर अग्निशमन विभाग ने अग्नि सुरक्षा को लेकर संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा का किया निरीक्षण

मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रतीक श्रीवास्तव व अग्निशमन अधिकारी संजय जायसवाल ने NICU/SNCU का किया निरीक्षण

अग्नि सुरक्षा व्यवस्था अकार्यशील पाए जाने पर CMS राम गोपाल को दिया आवश्यक निर्देश।

तेज प्रताप को जिताने में शंशाक सक्सेना सहित कई सपा नेताओं ने झोंकी ताकत

करहल विधानसभा उपचुनाव में

रिपोर्ट मनोज कुमार

फर्रुखाबाद।
समाजवादी पार्टी फर्रुखाबाद के पूर्व जिला उपाध्यक्ष शंशाक सक्सेना ने बरनाहल ब्लॉक के विभिन्न गांवों में जनसम्पर्क कर समाजवादी पार्टी के लोकप्रिय प्रत्याशी पूर्व सांसद तेजप्रताप सिंह यादव के समर्थन में वोट मांगे।
बतादें कि मैनपुरी जनपद के करहल विधानसभा उपचुनाव में तेज प्रताप सिंह यादव मैदान में है जहां प्रचार-प्रसार जोरों पर है। जिनके प्रचार के लिए फर्रुखाबाद के कई नेता मैनपुरी में डेरा डाले हुए हैं जिनमें समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष शंशाक सक्सेना,मंदीप यादव,सौरभ कटियार,समाजवादी व्यापार सभा के जिला अध्यक्ष रोमित सक्सेना सहित कई नेता शामिल हैं, जो तेज प्रताप यादव के ब्लाक बार जाकर वोट मांग रहे हैं, जिससे करहल में पहले से ज्यादा एतिहासिक जीत हो सके।

जिले के मोहम्दाबाद विधान सभा से पांच बार विधायक रहे अनेक कीर्तिमान स्थापित हैं बाबू राजेन्द्र सिंह यादव के नाम

रिपोर्ट मनोज कुमार।

फर्रुखाबाद।
जिले के मोहम्मदाबाद विधानसभा क्षेत्र से सात बार विधायक एंव पूर्व मंत्री बाबू राजेन्द्र सिंह यादव ने जनता के मध्य अपनी प्रभावी व अविस्मर्णीय छाप छोड़ी है।
यश भारती साहित्य रत्न डा0 रामकृष्ण राजपूत ने अपने संस्मरण बताते हुए कहा कि मुझे सन् 1960 का वर्ष स्मरण हो रहा है। जब मैने बाबू राजेन्द्र सिंह यादव को प्रथम बार देखा था। उस समय देश-प्रदेश और जनपद फर्रुखाबाद मेें शोशलिस्ट पार्टी,प्रजा शोशलिस्ट पार्टी और सयुंक्त शोशलिस्ट पार्टी का दलीय और विधायिका के रुप में सुद्रढ संगठन था। जो कि सत्ताधारी काग्रेंस पार्टी से टक्कर लेने की स्थिति में था। मैने राजेन्द्र सिंह यादव को लाल टोपी में देखा था। उनकी नई बस्ती में जगत सिहं यादव के यहां ससुराल थी,अब पूर्व मंत्री नरेन्द्र सिंह यादव की ननिहाल है। भूड़नगरिया (राजेन्द्र नगर) से कक्षा 8 उत्तीर्ण करके उनके बेटे 6 बार के विधायक एंव 2 बार के मंत्री नरेन्द्र सिंह यादव कक्षा 9 में फर्रुखाबाद स्थित राजकीय इण्टर कालेज में मेरे सहपाठी बने थे। नागरिक शास्त्र के तत्कालीन अध्यापक कपूरीलाल अग्निहोत्री को मैं नरेन्द्र सिंह के पिताजी तथा शोशलिस्ट पार्टी के बारे में बातचीत करता सुनता था। यह वहीं जिला स्कूल है जहां सन् 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में नबाब इकबाल मंद खां को अंग्रेजो के द्वारा पीपल के पेड़ पर फांसी दी गई थी। उनके मकबरे के ध्वंसावशेष उनकी देशभक्त की कहानी वर्णित कर रहे हैं। उनकी स्मृति को ताजा करने वाला सुनहरी मस्जिद के सामने हरिहट महल (नबाव की अंग्रेज पत्नी) बना हुआ है।
राजनैतिक संदर्भ में मुझे एक अन्य घटना का स्मरण हो रहा है जब बाबू जी के सामने मध्य प्रदेश (मूलतः फर्रुखाबाद) की बुआ जी विद्यावती राठौर प्रत्याशी थी इस अति कड़ी प्रतिस्पर्धा में म्युनिस्पल इण्टर कालेज फतेहगढ़ में चुनावी मतगणना हो रही थी। द्वार के उत्तरी भाग में कचहरी तिराहे तक तथा दक्षिणी भाग मे कोतवाली तक दोनों पक्षों के सशक्त समर्थक उपस्थित थे। इसमें अनहोनी की आंशका भी थी। इस चुनाव में बाबू जी ने विजय प्राप्त की और शांतिपूर्वक माहौल में निबट गया।
बाबू जी के बारे में आम जनता में चर्चा रहती थी कि अपने यहां आने वाले किसी भी व्यक्ति को निराश नहीं करते थे। विनम्रता और स्नेह के साथ यथोचित सम्मान/स्नेह करते थे। काम हो पाये य नहीं लेकिन अपने सामर्थ से उसे पूरा करने की कोशिश करते थे। आम जनता से परिवार केे सदस्य की तरह घुल-मिलकर रहते थे। और जनता के मध्य आसानी से उपलब्ध होकर आधिकाधिक समय देते थे। उनके होनहार और यशस्वी पुत्र पूर्व मंत्री एंव विधायक नरेन्द्र सिंह यादव को उपरोक्त गुण अपने पिता श्री से विरासत में मिले। इन्ही गुणों के चलते पिता-पुत्र विधायक बनकर कीर्तिमान के साक्षी बने। बाबू जी का यह कीर्तिमान अभी तक कोई भी नहीं तोड़ सका।
सन् 1985 का वर्ष था और एटा के निवासी रघुनन्दन सिहं यादव शिक्षा विभाग में निर्देशक थे,मैने अपनी राजकीय सेवा के स. प. अधीनस्थ राजपत्रित से परि. अधिकारी द्वितीय श्रेणी के राजपत्रित अधिकारी बनने का एक सिफारिशी पत्र बाबूजी से लिखने का अनुरोध किया और उन्हेंाने मेरे अनुरोध को स्वीकार कर बिना देरी किए ही सिफारिशी पत्र लिख दिया। ऐसी कई अन्य निजी घटनाएँ भी जुड़ी हुई हैं जो कि उनकी महानता को प्रमाणित करती हैं।
एक कीर्तिमान और है बाबू जी के नाम। बात सन् 1977 के सामान्य विधान सभा के चुनावों की है। जनपद के गोहम्मदाबाद विधानसभा से सम्पूर्ण विपक्षी दलों द्वारा गठित की गई जनता पार्टी ने रामकृष्ण यादव एडवोकेट और राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी (आई) के प्रत्याशी बने बाबूजी राजेन्द्र सिंह यादव। इलाहाबाद मण्डल के सभी जिलों (इलाहाबाद, फतेहपुर, कानपुर नगर, कानपुर देहात, इटावा औऔर फर्रुखाबाद) में केवल बाबूजी ने विजयी होकर कांग्रेस पार्टी की इज्जत बरकरार रखी थी जबकि पूरे मण्डल में काग्रेस पार्टी के सभी प्रत्याशी पराजित हो गए थे, ऐसी लोकप्रियता भी बाबूजी की।
जनपद में अवधेश सिंह के नाम से खिमसेपुर चौराहा का अवधेश नगर, महेशचन्द्र शर्मा के नाम से मोहम्मदाबाद का महेश नगर, शहीद राम स्वरूप मिश्रा के नाम से मेरापुर का रामस्वरूप नगर, ब्रहमदन द्विवेदी के नाम से लोहाई रोड का नाम ब्रह्मदत द्विवेदी मार्ग और महादेवी वर्मा के नाम से रेलवे रोड का महादेवी वर्मा मार्ग तथा इसी प्रकार से जनपद में अन्य स्थानों का नामकरण किया गया, लेकिन किसी भी स्थान का नाम व्यवहारिक रूप में सफल नहीं हो सका। केवल बाबू राजेन्द्र सिंह के नाम से भूड़नगरिया का नाम ही राजेन्द्र नगर रखा गया और यह स्थान आज भी सार्वजनिक, व्यक्तिगत औद राजकीय अभिलेखों में मान्यता और लोकप्रियता दोनो प्राप्त की। ऐसे कीर्तिमानों का कोई भी जनपद में अन्य दूसरा नहीं है।

प्रदेश व्यापार मंडल में उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत एवं पूर्व जिला अध्यक्ष संजीव मिश्रा बॉबी के कार्यक्रम का लालू कनौजिया ने किया बहिष्कार

रिपोर्ट मनोज जौहरी

फर्रुखाबाद।
प्रदेश व्यापार मंडल में उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत एवं पूर्व जिला अध्यक्ष संजीव मिश्रा बॉबी ने और रुतबा बढ़ाने के लिए कार्यक्रम किया। लेकिन नए वरिष्ठ जिला अध्यक्ष लालू कनौजिया ने कार्यक्रम का बहिष्कार कर मजा किरकिरा कर दिया। संजीव मिश्रा ने आज दोपहर बाद रेलवे रोड स्थित अपने पूर्व जिलाध्यक्ष कार्यालय पर मीडिया से वार्ता की। कार्यक्रम में नए जिला अध्यक्ष सदानंद शुक्ला वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष लाल कनौजिया, राजू गौतम आदि व्यापारी नेता पहुंचे। इसी दौरान वहां पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेंद्र अग्रवाल के बेटे मनोज से लालू का विवाद हो गया।
कार्यक्रम में बेवजह विद्रोही मनोज को बुलाए जाने के कारण लालू ने वार्ता का बहिष्कार कर दिया और वहां से थोड़ी देर बाद ही चले गए। बताया गया के बॉबी मिश्रा के मनोज से घरेलू संबंध है उनका अक्सर मनोज के घर आना जाना है। बीते दिन ही मिश्रा व्यापार मंडल से उपेक्षित प्रमोद गुप्ता ने नए संगठन के पदाधिकारी की घोषणा के लिए कार्यक्रम किया था। जिसमें मनोज नामक व्यापारी ने भी भाग लिया। मनोज ने बीते दिनों सोशल मीडिया पर प्रमोद गुप्ता के द्वारा वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाए जाने का प्रचार किया था।
जबकि भंग कार्यकारिणी का कोई पदाधिकारी किसी को भी मनोनीत नहीं कर सकता। कार्यक्रम में मनोज को देखते ही लालू ने कहा कि तुम प्रमोद गुप्ता के साथ हो तो यहां क्या करने आए हो। जब मनोज ने सफाई देने का प्रयास किया तो लालू ने यह कहकर नाराजगी जाहिर की कि मैं दल बदलू से बात नहीं करता। विवाद को देखकर जिलाध्यक्ष सदानंद शुक्ला ने लालू कनौजिया को राय दी कि पहले बात को समझ लो। लेकिन गुस्साए लालू जरूरी काम होने की जानकारी जिलाध्यक्ष को देकर बैठक से चले गए।
जिलाध्यक्ष ने मनोज से प्रमोद के कार्यक्रम में जाने के बारे में पूछा तो मनोज ने साफ मना कर दिया कि मैं वहां नहीं गया था। वार्ता के दौरान जिला महामंत्री नरेश पालीवाल, श्याम सुंदर गुप्ता,विक्की अग्रवाल, उमेश चतुर्वेदी, आशू मिश्रा सोनी शुक्ला, प्रतिभा सिंह, यशोदा सिंह, हेमलता मिश्रा आदि पदाधिकारी मौजूद रहे। बॉबी मिश्रा ने वार्ता के लिए अपने समर्थकों को ही बुलाया था। राजू गौतम के द्वारा पूछे जाने पर बॉबी ने कहा कि मैंने सभी पत्रकारों को जानकारी दे दी है।
वार्ता के दौरान व्यापारी नेता नेताओं के पीछे बॉबी मिश्रा के जिलाध्यक्ष होने का काफी बड़ा पोस्टर लगा था। बैठक के बाद व्यापारियों में इस बात की जबरदस्त चर्चा रही कि जब बॉबी मिश्रा ने प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने के मनोनयन पत्र को मीडिया में वायरल कर दिया और इस बात की खबरें भी छप गई तो उन्हें पत्रकारों से वार्ता करने की क्या जरूरत थी। नए व्यापार मंडल की जिला कार्यकारिणी के गठन से पहले ही व्यापारियों में विवाद की स्थिति चर्चा का विषय बन गई है।

बाईक से पति के साथ जा रही महिला की मार्ग दुर्घटना मे मौतमचा कोहाराम

रिपोर्ट मनोज जौहरी।

फर्रुखाबाद।
पति के साथ बाइक से जा रही महिला मार्ग दुर्घटना में घायल हो गयी, परिजन उसे निजी अस्पताल लेकर पंहुचे, लेकिन रिफर किया गया| परिजनों ने महिला को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया जहाँ उसे मृत घोषित कर दिया गया|
थाना जहानगंज के ग्राम रुनी चुरसई निवासी 35 वर्षीय रूबी पत्नी संदीप की बहन शिवानी पत्नी पियूष निवासी दीनदयाल बाग की 6 माह पुत्री का अन्नप्राशन था| रूबी अपने पति संदीप के साथ बाइक से बहन के घर गयी थी| मिली जानकारी के मुताबिक थाना कादरी गेट के पांचाल घाट-कादरी गेट मार्ग पर एक स्कूल वाहन के कट लगने से बाइक अनियंत्रित होकर गिर गयी| जिससे रूबी गंभीर रूप से घायल हो गयी| परिजन कादरी गेट के एक निजी नर्सिंग होम में पंहुचाया जहां से उसे लोहिया अस्पताल परिजन लेकर पंहुचे, चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया | परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो|

अपर जिलाधिकारी ने होटल मालिक खालिद उर्फ रज्जू तीन माह के लिए जिला बदर

रिपोर्ट मनोज जौहरी ।

फर्रुखाबाद।
होटल मालिक खालिद उर्फ रज्जू को अपर जिलाधिकारी के आदेश पर तीन माह के लिए जिला बदर किया गया है| खालिद पर कई आपराधिक मामले दर्ज है|
फतेहगढ़ के सिबिल लाइन फतेहगढ़ निवासी खालिद उर्फ रज्जू पुत्र इरशाद अली पर लगभग 14 आपराधिक मामले दर्ज है| जिसमे हत्या, जान लेवा हमला, डकैती, एससी/एसटी एक्ट आदि के मामले शामिल हैं | अपर जिलाधिकारी सुभाष चन्द्र प्रजापति नें एसपी फतेहगढ़ व कोतवाली फतेहगढ़ की आख्या के आधार पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई के दौरान खालिद को तीन महीने के लिए जिला बदर किया है |

वर्ल्ड टॉयलेट डे (19.11. 2024) के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी ने कहाअच्छे शौचालयों वाली पंचायतों को किया जाएगा सम्मानित

रिपोर्ट मनोज जौहरी।

फर्रुखाबाद।
जिला प्रशासन द्वारा स्वच्छ शौचालयों वाली ग्राम पंचायतों को सम्मानित किया जाएगा। आज वर्ल्ड टॉयलेट डे (दिनांक 19.11. 2024) के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) फर्रुखाबाद की बैठक संपन्न हुई । जिसमें डीएम ने 19 नवंबर से लेकर 10 दिसंबर (राष्ट्रीय मानवा धिकार दिवस) तक विभिन्न गतिविधियों को संचालित किए जाने का निर्देश दिया।
मुख्य रूप से ग्राम पंचायतों में निर्मित सामुदायिक शौचालयों का मरम्मत रंगाई पुताई एवं अन्य रिट्रोफिटिंग के कार्य इस अभियान पीरियड में कराकर उसके फोटोग्राफ्स सोशल मीडिया एवं ट्विटर पर हैसबेक करना है। इसके साथ ही इस अभियान में व्यक्तिगत शौचालयों के रेट्रोफिटिंग का कार्य करा कर उसके भी फोटोग्राफ अपलोड करने हैं। प्रत्येक विकासखंड से अच्छे दो सामुदायिक शौचालयों के फोटोग्राफ जिला मुख्यालय भेजे जाएंगे। इसी प्रकार प्रत्येक विकास खंड से 3 अच्छे शौचालयों के फोटोग्राफ जिले को प्रेषित किए जाएंगे। इसमें से 3 अच्छे सामुदायिक शौचालयों का चयन करके उन ग्राम पंचायतों को सम्मानित किया जाएगा।
पांच व्यक्तिगत शौचालय के लाभार्थियों का चयन कर उनको सम्मानित किया जाएगा। यह कार्य इस कार्यक्रम के समापन दिवस 10 दिसंबर को समारोह के रूप में किया जाना है। इसी अभियान में ग्राम पंचायत में छूटे हुए पात्र लाभार्थियों का चयन करते हुए उन्हें शौचालय के लिए स्वीकृति पत्र भी प्रदान किये जायेगे।

अलग अलग मार्ग दुर्घटना में 7 घायल एक की हालत गंभीर

रिपोर्ट सुधीर कुमार।

कायमगंज/फर्रुखाबाद
अलग अलग मार्ग दुर्घटना में कम्पिल क्षेत्र के गांव हमीरपुर मजरा जट निवासी संजीव सिंह (54) जनपद वदायूं के थाना उसैत के गांव भकरौली निवासी वसंतराम (40) क्षेत्र के गांव ममापुर निवासी गोविन्द (18) व आलोक गंगवार (48) कम्पिल क्षेत्र के गांव हथवाया निवासी मीरादेवी (57) पत्नी महेंद्र सिंह नगर के मोहल्ला जटवारा निवासी ऋतिक (18) व राजपाल का 16 वर्षोय पुत्र अभिषेक घायल हो गये सभी घायलों को आसपास के लोगों व 108 एम्बुलेंस से सीएचसी भर्ती कराया गया जहाँ प्राथमिक इलाज के बाद वसंतराम को लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया।

क्षतिग्रस्त व झुके हुए विद्युत पोलों को नहीं संभाल गया तो हो सकती है बड़ी घटना- शमसाबाद नगर पंचायत

रिपोर्ट सौरभ अग्रवाल।

कायमगंज/फर्रुखाबाद
शमशाबाद नगर पंचायत ने एक पत्र के माध्यम से अधिशाषी अभियंता दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड कायमगंज को अवगत कराया है कि नगर पंचायत शमशाबाद में विद्युत विभाग द्वारा पूर्व में लगवाए गए विद्युत पोलों के झुकने के कारण आकस्मिक गिरना संभावित है। जिससे जनमानस को गंभीर क्षति का सामना करना पड़ सकता है। नगर पंचायत शमसाबाद में क्षतिग्रस्त व झुके हुए पोल मोहल्ला सैदवाडा फर्रुख़ हुसैन में जमादार सिंह के घर के पास। मोहल्ला बाजार कला के असलम सिद्दीकी की दुकान के सामने। मोहल्ला गढ़ी में शाहिदा खानम स्कूल गर्ल्स के सामने। मोहल्ला बाजार मंडी में पुरानी कुरैशी मार्केट के पास व मोहल्ला गढ़ी में रोडवेज बस स्टॉप के पास हैं। शमशाबाद नगर पंचायत ने मांग की है कि उपरोक्त क्षतिग्रस्त व झुके हुए विद्युत पोलों को हटवाकर ठीक करवाने अथवा पुनः नए विद्युत पोल लगवाने की कृपा करें। जिससे विद्युत पोलों के गिरने एवं संभावित दुर्घटना से जनमानस का बचाओ हो सके।