Home Blog Page 257

शताब्दी वर्ष के पावन अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, उत्साह पूर्ण अनुशासन में निकला कंचनपुर मे पथ संचलन

नौरोजाबाद // उमरिया—अमित दत्ता
जिले के जनपद पंचायत करकेली अंतर्गत ग्राम कंचनपुर मे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने पर स्वयंसेवको ने उत्साह पूर्ण अनुशासन मे पथ संचलन निकाला, विजयदशमी एवं संघ के शताब्दी स्थापना दिवस के अवसर पर पथ संचलन कार्यक्रम की शुरुआत ग्राम पोड़ी के खेर माता मंदिर मे स्वयं सेवकों के एकत्रीकरण के साथ हुई, जहाँ पर स्वयंसेवकों के द्वारा ध्वज को प्रणाम कर शस्त्र पूजा की गईं, तत्पश्चात पथ संचलन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री धनीराम जी एवं मुख्य वक्ता श्री अजय दास प्रांत मुख्य मार्ग प्रमुख महाकौशल प्रांत के द्वारा स्वयंसेवकों को बौद्धिक कराया गया, अजय दास जी ने कार्यक्रम में उपस्थित स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा की हमें आज पंच परिवर्तन को लेकर कार्य करने की आवश्यकता है हम सभी लोगो को समाज मे फैली कुरीतियां छुआछूत को दूर करना है तथा एक दूसरे से भेदभाव नहीं करना चाहिए, हम सब एक मां की संतान है और हमारा केवल एक ही धर्म है हिन्दू, हमको अपने परिवार के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताना चाहिए, और एक दूसरे का साथ देना चाहिए, हमें अपने नागरिक कर्तव्य का पालन करना चाहिए, हमें पर्यावरण को लेकर भी कार्य करना चाहिए, हम लोगो को भारत मे बनी स्वदेशी वस्तुओं का ज्यादा से ज्यादा उपयोग करना चाहिए, अगर हम लोग ऐसा करते तो हमारा देश आर्थिक रूप से काफी सशक्त हो जाएगा, उद्बोधन के पश्चात पथ संचलन ग्राम पोड़ी के खेर माता मंदिर से शुरू होकर ग्राम कंचनपुर के विभिन्न मार्गो से होते हुए पुनः खेर माता मंदिर प्रांगण पहुंचा, जहाँ पर पथ संचलन का समापन हुआ, पथ संचलन के दौरान ग्राम वासियों के द्वारा जगह जगह पर स्वयंसेवकों के ऊपर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया ,पथ संचलन के दौरान सुरक्षा के दृष्टिकोण से एसडीओपी पाली शिव चरण बोहित,थाना प्रभारी नौरोजाबाद बालेन्द्र शर्मा के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा,

मनरेगा में लूटपाट जारी कासिमाबाद के ग्राम सभा मोहिद्दीनपुर में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार

रिपोर्ट -एकरार खान

गाजीपुर। कासिमाबाद ब्लॉक के ग्राम सभा मोहिद्दीनपुर में मनरेगा योजना के तहत चल रहे कार्यों में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार की शिकायतें सामने आ रही हैं। महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) के तहत गरीब मजदूरों को रोजगार देने के उद्देश्य से यह योजना चलाई जाती है, लेकिन ग्राम सभा मोहिद्दीनपुर में इसका लाभ कागजों तक ही सीमित दिखाई दे रहा है।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, ग्राम सभा में कई दिनों से मनरेगा के तहत कार्यों की हाजिरी दर्ज की जा रही है, लेकिन जब टीम मौके पर पहुंची तो एक भी मजदूर कार्यस्थल पर मौजूद नहीं मिला। मौके पर केवल नाममात्र का काम दिखाने के लिए पुराने मिट्टी के ढेर और अधूरे गड्ढे नजर आए।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि ग्राम प्रधान और सचिव की मिलीभगत से फर्जी हाजिरी लगाकर भुगतान कराया जा रहा है। मजदूरों के नाम पर हजारों रुपये का सरकारी धन निकाला जा रहा है, जबकि वास्तव में किसी भी प्रकार का काम जमीन पर नहीं हो रहा है।

ग्रामीणों ने उच्च अधिकारियों से मांग की है कि मोहिद्दीनपुर ग्राम सभा में मनरेगा कार्यों की जांच कराई जाए, ताकि भ्रष्टाचार करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो सके और गरीब मजदूरों को उनका वास्तविक हक मिल सके।

गाजीपुर। देवकली ब्लॉक के ग्राम सभा मुतर्जीपुर में मनरेगा योजना के तहत बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है।

रिपोर्ट -एकरार खान

सरकार जहां ग्रामीणों को रोजगार देने और पारदर्शिता के साथ योजनाओं को लागू करने का दावा करती है, वहीं ग्राम सभा मुतर्जीपुर में इन दावों की सच्चाई कुछ और ही कहानी बयां करती है।

स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम सभा में मनरेगा कार्यों में एक साइड पर 59 मजदूरों तो दूसरी साइड पर 50 मजदूरों की नियमित रूप से हाजिरी लगाई जा रही है, लेकिन जमीनी स्तर पर एक भी मजदूर मौके पर मौजूद नहीं होता। ग्रामीणों का कहना है कि कार्यस्थल पर किसी भी प्रकार की खुदाई या श्रम संबंधी गतिविधि नहीं होती, फिर भी रजिस्टरों और ऑनलाइन पोर्टल पर मजदूरों की उपस्थिति दर्ज की जा रही है।

सूत्रों का यह भी कहना है कि इस तरह का फर्जीवाड़ा कोई नया नहीं है, बल्कि पिछले कई महीनों से लगातार जारी है। ग्राम प्रधान, सचिव और संबंधित अधिकारियों की मिलीभगत से इस फर्जी हाजिरी के खेल को अंजाम दिया जा रहा है। इससे न केवल सरकारी धन की बंदरबांट हो रही है बल्कि वास्तविक मजदूरों को रोजगार से भी वंचित किया जा रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि जब वे मौके पर जाते हैं तो वहां न कोई मजदूर दिखता है, न कोई कार्य प्रगति पर होता है, लेकिन मनरेगा जॉब कार्ड धारकों के खातों में भुगतान होता रहता है, जो यह साबित करता है कि पूरे सिस्टम में किसी स्तर पर गंभीर गड़बड़ी है।

गांव के कई लोगों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि यदि इस पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए तो लाखों रुपये के फर्जी भुगतान का खुलासा हो सकता है। लेकिन स्थानीय प्रशासन और विभागीय अधिकारी इस पर पूरी तरह मौन हैं, जिससे भ्रष्टाचारियों के हौसले और बुलंद हो रहे हैं।

सरकार की योजना जहां ग्रामीण विकास और रोजगार सृजन के उद्देश्य से चलाई जाती है, वहीं इस तरह के घोटाले मनरेगा जैसी जनहितकारी योजनाओं की साख को नुकसान पहुंचा रहे हैं। अब देखना यह होगा कि जिला प्रशासन और संबंधित विभाग इस गंभीर मामले पर कब तक चुप रहते हैं या वास्तविक जांच कर जिम्मेदारों पर कार्रवाई करते हैं।

अनुराग सिंह जेलर का जन्मदिन मनाया गया वृद्ध आश्रम में

रिपोर्ट -एकरार खान

गाजीपुर। कासिमाबाद क्षेत्र के लोकप्रिय युवा नेता एवं भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता अनुराग सिंह जेलर ने अपना जन्मदिन इस बार कुछ अलग और प्रेरणादायक अंदाज में मनाया। जहां आमतौर पर नेता अपने जन्मदिन पर भव्य आयोजन करते हैं, वहीं अनुराग सिंह ने सामाजिक सेवा और मानवता की मिसाल पेश करते हुए छावनी लाइन स्थित वृद्धाश्रम में जाकर बुजुर्गों के साथ अपना जन्मदिन मनाया।

कार्यक्रम के दौरान अनुराग सिंह के समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने वृद्धाश्रम पहुंचकर जरूरतमंद बुजुर्गों को भोजन व फल वितरित किए। साथ ही वृद्धाश्रम के निवासियों से ही केक कटवाकर जन्मदिन की शुभकामनाएं प्राप्त कीं। इस मौके पर वृद्धाश्रम के वातावरण में भावनात्मक माहौल देखने को मिला — बुजुर्गों ने नेता के इस संवेदनशील पहल की सराहना करते हुए उन्हें आशीर्वाद दिया और उज्जवल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम में मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि अनुराग सिंह जेलर हमेशा से समाजसेवा और जनकल्याण के कार्यों में अग्रणी रहे हैं। चाहे गरीबों को मदद पहुंचाना हो या युवाओं को जागरूक करना, वह हर मोर्चे पर सक्रिय रहते हैं। जन्मदिन पर इस तरह का आयोजन उनके संवेदनशील व्यक्तित्व और सामाजिक सोच को दर्शाता है।

वृद्धाश्रम में भोजन वितरण के बाद अनुराग सिंह ने कहा कि, “मेरा मानना है कि जन्मदिन केवल खुशियां मनाने का नहीं बल्कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का भी दिन है। इन बुजुर्गों के चेहरे पर मुस्कान लाना ही मेरे लिए सबसे बड़ा तोहफा है।”

इस अवसर पर क्षेत्र के कई कार्यकर्ता और समर्थक भी मौजूद रहे, जिन्होंने उनके नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे युवाओं के राजनीति में आने से समाज में सकारात्मक बदलाव आएगा।

कुल मिलाकर, अनुराग सिंह जेलर का यह जन्मदिन सेवा, संस्कार और संवेदना का प्रतीक बन गया, जिसने यह संदेश दिया कि सच्ची खुशी दूसरों की मदद और आशीर्वाद में ही निहित है।

अनुराग सिंह जेलर का जन्मदिन मनाया गया वृद्ध आश्रम में

रिपोर्ट -एकरार खान

गाजीपुर। कासिमाबाद क्षेत्र के लोकप्रिय युवा नेता एवं भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता अनुराग सिंह जेलर ने अपना जन्मदिन इस बार कुछ अलग और प्रेरणादायक अंदाज में मनाया। जहां आमतौर पर नेता अपने जन्मदिन पर भव्य आयोजन करते हैं, वहीं अनुराग सिंह ने सामाजिक सेवा और मानवता की मिसाल पेश करते हुए छावनी लाइन स्थित वृद्धाश्रम में जाकर बुजुर्गों के साथ अपना जन्मदिन मनाया।

कार्यक्रम के दौरान अनुराग सिंह के समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने वृद्धाश्रम पहुंचकर जरूरतमंद बुजुर्गों को भोजन व फल वितरित किए। साथ ही वृद्धाश्रम के निवासियों से ही केक कटवाकर जन्मदिन की शुभकामनाएं प्राप्त कीं। इस मौके पर वृद्धाश्रम के वातावरण में भावनात्मक माहौल देखने को मिला — बुजुर्गों ने नेता के इस संवेदनशील पहल की सराहना करते हुए उन्हें आशीर्वाद दिया और उज्जवल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम में मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि अनुराग सिंह जेलर हमेशा से समाजसेवा और जनकल्याण के कार्यों में अग्रणी रहे हैं। चाहे गरीबों को मदद पहुंचाना हो या युवाओं को जागरूक करना, वह हर मोर्चे पर सक्रिय रहते हैं। जन्मदिन पर इस तरह का आयोजन उनके संवेदनशील व्यक्तित्व और सामाजिक सोच को दर्शाता है।

वृद्धाश्रम में भोजन वितरण के बाद अनुराग सिंह ने कहा कि, “मेरा मानना है कि जन्मदिन केवल खुशियां मनाने का नहीं बल्कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का भी दिन है। इन बुजुर्गों के चेहरे पर मुस्कान लाना ही मेरे लिए सबसे बड़ा तोहफा है।”

इस अवसर पर क्षेत्र के कई कार्यकर्ता और समर्थक भी मौजूद रहे, जिन्होंने उनके नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे युवाओं के राजनीति में आने से समाज में सकारात्मक बदलाव आएगा।

कुल मिलाकर, अनुराग सिंह जेलर का यह जन्मदिन सेवा, संस्कार और संवेदना का प्रतीक बन गया, जिसने यह संदेश दिया कि सच्ची खुशी दूसरों की मदद और आशीर्वाद में ही निहित है।

गाजीपुर। जिले के हंसराजपुर क्षेत्र में दशहरा और गांधी जयंती जैसे पावन पर्वों के दौरान शासन-प्रशासन के तमाम दावों की पोल खोलती हुई तस्वीर सामने आई है।

रिपोर्ट -एकरार खान

स्थानीय सूत्रों की मानें तो हंसराजपुर चौकी के नाक के नीचे खुलेआम अवैध तरीके से देशी शराब बेची जा रही है। आश्चर्य की बात यह है कि यह सब कुछ न तो छुप-छुपाकर हो रहा है और न ही गुप्त स्थानों पर, बल्कि रामलीला मैदान जैसे भीड़-भाड़ वाले सार्वजनिक स्थल पर धड़ल्ले से यह कारोबार चल रहा है।

सूत्रों ने खुलासा किया है कि जिस देशी शराब की एक शीशी का सरकारी मूल्य 70 रुपए निर्धारित है, वहीं मौके पर इसे 125 रुपए तक में बेचा जा रहा है। यानी शासन द्वारा तय कीमत से लगभग दोगुना वसूला जा रहा है। इस मनमाने दाम पर बिक्री से जहां शराब माफियाओं की जेबें भर रही हैं, वहीं गरीब और मध्यमवर्गीय लोग महंगे दाम पर शराब खरीदने को मजबूर हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि दशहरा और गांधी जयंती जैसे दिनों में जहां सरकार नशा मुक्ति, स्वच्छ समाज और सत्य-अहिंसा के संदेश देने का दावा करती है, वहीं वास्तविकता इसके ठीक विपरीत दिखाई देती है। शराब माफियाओं की सक्रियता और प्रशासन की चुप्पी लोगों में सवाल खड़े कर रही है।

गांव के कई नागरिकों का आरोप है कि यह कारोबार बिना प्रशासनिक संरक्षण के संभव ही नहीं है। उनका कहना है कि चौकी के ठीक पास और सार्वजनिक मैदान में शराब बिकना इस बात का प्रमाण है कि कहीं न कहीं पुलिस की शह पर ही यह सब हो रहा है। लोगों का आरोप है कि शिकायत करने के बावजूद भी कार्रवाई नहीं होती, बल्कि माफियाओं के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं।

जानकारों का मानना है कि इस तरह की घटनाएं न सिर्फ शासन की छवि धूमिल करती हैं, बल्कि त्योहारों की पवित्रता को भी आहत करती हैं। दशहरा जहां बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है और गांधी जयंती सत्य-अहिंसा के आदर्शों का प्रतीक मानी जाती है, वहीं इन दिनों में शराब का खुलेआम बिकना समाज के लिए एक गहरी चिंता का विषय है।

स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन और आबकारी विभाग से मांग की है कि इस मामले की गंभीरता से जांच की जाए और शराब माफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो। साथ ही, चौकी पुलिस की भूमिका की भी जांच होनी चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके।

सवाल यह है कि जब पुलिस चौकी के नाक के नीचे ही अवैध शराब का कारोबार चल रहा है तो शासन-प्रशासन की निगरानी और सख्ती के दावे कितने खोखले हैं?

आयो चले गाँव की ओर बूथ करे मजबूत …

रिपोर्ट..वसीम

अहरौरा( मिर्जापुर)। कांग्रेस पार्टी की आओ चले गाँव की ओर बूथ करो मजबूत कार्यक्रम का किया गया आयोजन।
अहरौरा नगर के साहुआईन का पोखरा स्थित हरि सरोवर लान में जिला अध्यक्ष डॉ शिवकुमार पटेल की अध्यक्षता में कांग्रेस पार्टी की आओ चले गाँव की ओर बूथ करो मजबूत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मे कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ शिवकुमार सिंह पटेल ने बताया कि पार्टी के मुखिया राहुल गांधी के सन्देश को गांव गांव पहुंचाने का कार्य तन मन से कर रहे है, टैक्स को गब्बर सिंह टैक्स राहुल गांधी शुरु में ही बता दिया था वर्तमान सरकार गोल गोल घुमा कर लूट रही है टैक्स कम करने के नाम लोगो को लुट रही है हमारी पार्टी मनमोहन सिंह के आर्थिक नीति से कम था। नितिन गटकरी तो बार बार कहते है कि टोल टैक्स लगाने का फैसला 60 किलोमीटर है लेकिन टोल कर्मी जनता को लुट कर सरकार को फायदा पहुंचा रहे है। कार्यक्रम मे उपस्थित कार्यकर्ताओ से कहा की नगर के प्रत्येक वार्डो में जाय और लोगों को पार्टी की उपलब्धियों के बारे मे बताए।
कार्यक्रम में नगर कमेटी का विस्तार किया गया जिसमें कार्यक्रम में पूर्व पी सी सी सदस्य कंदर्प आनंद,जिला उपाध्यक्ष गुलाब पांडेय जिला महा सचिव तुलसी दासगुप्ता, इस्तियाक अहमद ,नगर उपाध्यक्ष /सभासद मो सलीम , /नगर महासचिव/सभासद इरशाद आलम, नगर कोषाध्यक्ष सुरेश केशरी ,दया मौर्य, , पुर्व सभासद असलम अंसारी ,रितेश पांडेय,अशोक अग्रहरि,जसवीर सिंह अंसारी,ओम प्रकाश पाण्डेय संचाल एडवोकेट इंद्रदेव शर्मा ने किया तथा नवागत पदाधिकारियों का स्वागत नगर अध्यक्ष बनारसी अग्रहरि ने किया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने किया आरोग्य मेले का औचक निरीक्षण

स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर दिया विशेष जोर

श्रावस्ती। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. अशोक कुमार सिंह ने रविवार को सिरसिया विकास खंड के अंतर्गत आने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र टिटिहिरिया और पड़वलिया में आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेला का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मेले में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं, चिकित्सकीय स्टाफ की उपस्थिति और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया। डॉ. सिंह ने स्वास्थ्य केंद्रों पर मौजूद चिकित्सा अधिकारियों और कर्मियों से सीधे संवाद किया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री आरोग्य मेला राज्य सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों को निःशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। सीएमओ ने मेले में आए मरीजों से भी बातचीत की और उनकी समस्याओं को समझा। उन्होंने यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि सभी आने वाले मरीजों को पंजीकरण से लेकर इलाज तक की प्रक्रिया में कोई कठिनाई न हो। इसके साथ ही दवाओं की उपलब्धता, जांच सेवाओं और रेफरल की व्यवस्था की भी समीक्षा की गई। निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि दोनों केंद्रों पर स्वास्थ्य मेले की समुचित व्यवस्था की गई थी। अधिकांश आवश्यक जांच उपकरण और दवाएं उपलब्ध थीं तथा चिकित्सक, फार्मासिस्ट, एएनएम व अन्य स्टाफ समय पर उपस्थित थे। डॉ. सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की यह प्राथमिकता है कि हर रविवार को आयोजित होने वाले आरोग्य मेलों में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी हो और उन्हें लाभ मिल सके। इस दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डा. प्रवीण कुमार सहित स्टाफ उपस्थित रहा।

गाजीपुर। राज्यसभा सांसद डा. संगीता बलवंत ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कालिदास मार्ग स्थित उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की।

रिपोर्ट -एकरार खान

राज्यसभा सांसद ने अपनी इस शिष्टाचार मुलाकात में जनपद की समसामयिक स्थिति पर गंभीरता पूर्वक वार्ता की। साथ ही राज्यसभा सांसद ने क्षेत्र के विकास के मुद्दों को प्रमुखता से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष रखा। जनपद के अनेक क्षतिग्रस्त सड़कों एवं नाली के निर्माण कार्य कराने हेतु मुख्यमंत्री को पत्र देकर अवगत करायी । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शीघ्र उच्च अधिकारियों से वार्ता कर सभी समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिए।

बागपत पुलिस की मिशन शक्ति टीम की बड़ी सफलता

थाना दोघट क्षेत्र से लापता युवती को पुलिस ने मात्र 24 घंटे के अंदर सकुशल बरामद कर लिया।

पुलिस अधीक्षक सुरज कुमार राय के निर्देशन में मिशन शक्ति फेज़-5.0 के तहत टीम

त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी संसाधनों का उपयोग किया और युवती को सकुशल परिवार के हवाले किया।

परिजनों ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई और सहयोग के लिए जताया आभार।

नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन