Home Blog Page 373

दबदबा कायम करने के लिये युवक ने छात्र को गोली मारी

हाथ मे लगी गोली सदर अस्पताल रेफर

रिपोर्ट – हरीशराज चक्रवर्ती

भरुआ सुमेरपुर। दबदबा कायम करने के लिए वार्ड नंबर 15 निवासी एक छात्र को वार्ड नंबर 16 निवासी एक युवक ने आंखों में नमकीन झोंकने के बाद गोली मार दी। जो उसके हाथ में जा लगी। घायल छात्र थाने पर पहुंचा। जहां पुलिस ने उसे इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा।जहां हालत नाजुक होने पर उसे सदर अस्पताल भेज दिया गया।
वार्ड नंबर 15 निवासी राजन यादव (18) पुत्र अजय यादव बीए प्रथम वर्ष का छात्र है। उसने बताया कि रविवार की शाम करीब साढ़े सात बजे जब वह पेट्रोल पंप के पास मलखान फील्ड में टहल रहा था। तभी वार्ड नंबर 16 निवासी निर्भय तिवारी वहां आया और उसकी आंखों में नमकीन झोंक दी और गोली मारने की बात कह कर उस पर फायर झोंक दिया। जो उसके हाथ में जा लगा। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल ने बताया कि निर्भय का बड़ा भाई दोपहर में अपने एक साथी के साथ भी क्षेत्रीय सहकारी समिति के मैदान पर आकर उसे तमंचा लगाकर धमकाया था। लेकिन उसने उसे समझाकर भगा दिया था। लेकिन शाम को उसने घटना को अंजाम दे दिया है। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि घायल युवक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया गया है। अभी तक किसी तरह की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कार्यवाही की जाएगी। बताया कि आरोपी निर्भय तिवारी को परिजन व पड़ोसी पकड़ के पुलिस को सौंप दिया है।

हमीरपुर :- अज्ञात कारणों के चलते दबंग ने बी ए के छात्र को अवैध तमंचे से मारी गोली,

फायरिंग के चलते कस्बे में दहशत का माहौल,

आनन फानन में परिजन घायल युवक को सुमेरपुर थाने लेकर पहुंचे,

पुलिस ने घायल अवस्था में युवक को सुमेरपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में कराया भर्ती,

गोली मारने वाले युवक को पुलिस ने लिया हिरासत में,

घायल युवक को जिला अस्पताल किया गया रिफर,

सुमेरपुर थाना क्षेत्र के नई बस्ती स्थित वार्ड नं 15 का है पूरा मामला।

सीओ ने किया हिडन पुल लगे गेज का मुआयना

रिपोर्ट विरेन्द्र तोमर बागपत

बागपत / तहसील बडौत/बिनौली थाना क्षेत्र के हिड्न पुल के दोनों ओर पीडब्लूडी विभाग द्वारा हाईट गेज लगा दिए गए हैं। जिसके बाद अब बडौत मेरठ मार्ग से पुल से होकर भारी वाहनो का आना जाना बंद हो गया है। साढ़े आठ फिट की ऊँचाई पर हाईट गेज लगाए गए हैं। जिससे पशु व्यापारियों को पिकप में पशुओं को भरकर ले जाने में परेशानी हो रही है। जिसकी शिकायत कुछ लोगों ने बरनावा पुलिस चौकी पर पहुंचे सीओ हरीश भदोरिया से की। जिसके बाद सीओ ने मौके पर जाकर गेज की ऊंचाई आदि को देखा। उन्होंने गेज की ऊंचाई को उचित बताया। जिसके बाद पशु व्यापारी मायूस नजर आए। इस दौरान इंस्पेक्टर ओमप्रकाश आर्य, चौकी इंचार्ज दिव्य कुमार, आलोक तोमर आदि मौजूद रहे।

कोलकाता में हुई घटना को लेकर निकाला गया कैंडल मार्च

TNI – 24 जिला संवाददाता शिवम सिंह बहराइच

कोलकाता में महिला डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हुई हत्या के मामले ने जिले में तूल पकड़ लिया है। रविवार शाम को राजी पर व्यापारियो व ग्रामीणों की ओर से कैंडल मार्च निकाला गया।पश्चिम बंगाल के कोलकाता में स्थित आरजी कर मेडिकल कॉलेज में एक महिला डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या का मामला जोर पकड़ रहा है। रविवार शाम को राजी चौराहा के सभी प्राइवेट डॉक्टर एकत्रित हुए। सभी ने महिला डॉक्टर की वीभत्स हत्या और दुष्कर्म को लेकर नाराजगी जताई प्रदर्शन किया इसके बाद सभी ने सड़क पर मार्च निकाला। प्रदर्शन और धरने में सभी लोग शामिल हुए। इसके बाद सभी लोगो की ओर से सभी ने ममता सरकार हाय हाय के नारे लगाते हुए नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
डॉ. दिलीप विश्वकर्मा व प्रभात शुक्ला समाजसेवी ने बताया की जिस प्रकार से यह घटना घटित हुई है जो की बहुत ही शर्मनाक हैं ऐसी घटनाएं पूरे देश को झकझोर देती है यह बहुत ही दुखद घटना घटित हुई है जांच कर ऐसे लोगों को फांसी की सजा देनी चाहिए या एनकाउंटर जैसी कार्यवाही होनी चाहिए । देश आजादी के बाद भी बेटियां सुरक्षित नहीं। लोगो ने नारा लगाया की बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, बेटी पढ़ी पर बेटी बची नहीं।, अभिषेक सिंह ‘गोलू ‘ ने कहा ‘क्या फायदा ऐसी आज़ादी का जब इस देश में जान बचाने वाले ही सुरक्षित नहीं है। इस दौरान डॉ धर्मेंद्र राजभर, डॉ शादी लाल प्रजापति, डॉ आनंद दिक्षित, सोनू, सूरज त्रिवेदी,अभय दीक्षित, अंकित शुक्ला, राजा मिश्रा, चंद्र पाल सिंह, एलियास अहमद, वैभव सिंह, कपिल सिंह, सनी शुक्ला, इन्द्रेश मिश्रा, सलमान, जय प्रकाश सिंह, शुभम सिंह, रामतेज यादव आदि लोग मौजूद रहे।

भीषण सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत दर्जनों लोग घायल

TNI 24 जगनेश सोलंकी

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में भीषण सड़क हादसा हुआ है. यहां एक मैक्स पिकअप और बस के बीच आमने सामने की टक्कर हुई है. इस हादसे में अब तक नौ लोगों की मौत हो चुकी है. जबकि ढाई दर्जन से अधिक लोग घायल हैं इनमें भी करीब आधा दर्जन लोगों की हालत नाजुक है सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है. वहीं मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम हाउस भेजने के साथ ही उनके परिजनों को सूचित कर दिया है।सभी घायल और मृतक अलीगढ़ के रहने वाले बताए जा रहे है. बुलंदशहर पुलिस के मुताबिक मैक्स पिकअप में सवार सभी लोग मूल रूप से अलीगढ़ के रहने वाले थे और यहां गाजियाबाद स्थिति प्रतिष्ठित बिस्किट कंपनी में नौकरी करते थे. शनिवार की रात वह पिकअप में सवार होकर रक्षा बंधन मनाने के लिए बदायूं-मेरठ स्टेट हाइवे के रास्ते अपने गांव अलीगढ़ जा रहे थे. जैसे ही इनकी गाड़ी बुलंदशहर में सलेमपुर के पास पहुंची,सामने से आई बस ने गाड़ी में टक्कर मार दिया.बढ़ सकती है मृतकों की संख्या स्थानीय लोगों के मुताबिक इतना तेज था कि पूरी की पूरी पिकअप बस में घुस गई. वहीं इतनी तेज की आवाज हुई कि काफी संख्या लोग जो अपने घरों में सो रहे थे, वह भी जग गए और अपने घरों से दौड़ कर मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी. पुलिस के मुताबिक हादसा काफी बड़ा है और मृतकों की संख्या में और भी इजाफा होने की संभावना है.मौके पर पहुंचे डीएम सीपी सिंह फिलहाल सभी घायलों को गाड़ी में से निकालकर अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है. वहीं शवों को पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. मृतकों के घर वाले भी सूचना मिलने पर मौके पर पहुंच गए हैं. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे डीएम बुलंदशहर चंद्र प्रकाश सिंह ने घायलों का हाल जाना और उन्होंने सीएमओ को बेहतर इलाज के लिए निर्देशित किया.

लटेरी के मॉडल स्कूल के प्राचार्य को प्रभार से हटाने को लेकर छात्र-छात्राओं ने जताई नाराजगी पुलिस को सौंपा आवेदन।

लटेरी के मॉडल स्कूल के छात्र-छात्राओं ने नाराजगी व्यक्त करते हुए शाला के प्राचार्य जनवेद धाकड़ को वापस प्रभार देने की मांग की है जानकारी के अनुसार मॉडल स्कूल के करीब तीन दर्जन छात्र-छात्राओं ने प्राचार्य जनवेद धाकड़ को स्कूल के प्रभार पद से हटाने को लेकर नाराजगी व्यक्त करते हुए प्राचार्य को पुनः प्रभार सौंपने की मांग की है गौरतलब है कि मॉडल स्कूल के प्राचार्य जनवेद धाकड़ को नारेबाजी करने को लेकर छात्र से मारपीट के आरोप में पद से हटाते हुए जांच के निर्देश दिए गए हैं और इसी के चलते छात्र-छात्राओं ने विरोध दर्ज कराते हुए जनवेद धाकड़ को पुनः शाला का प्रभार देने की मांग की है।

वाइट। अनुभा जैन एसडीएम

लटेरी से जितेन्द्र प्रजापति की रिपोर्ट

एडीओ पंचायत बृजेश सिंह को हटाने की मांग पर अडे किसान

TNI 24 ब्यूरो चीफ मेराज अहमद

बहराइच। जरवल ब्लाक मुख्यालय पर भारतीय किसान यूनियन टिकैत का धरना प्रदर्शन पांचवे दिन भी जारी है। डीएम के निर्देश पर किसानों से वार्ता करने पहुंचे डीपीआरओ से किसानों की वार्ता विफल हो गई है।किसान एडीओ पंचायत को हटाने की मांग पर अडे हैं।किसान नेताओं ने 20 अगस्त को लखनऊ बहराइच हाइवे जाम करने की घोषणा की है।
अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन के पांचवें दिन डीएम मोनिका रानी के निर्देश पर डीपीआरओ राघवेन्द्र द्विवेदी ने जरवल ब्लाक मुख्यालय पर चल रहे किसानों के धरना प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे। श्री द्विवेदी ने धरना प्रदर्शन कर रहे किसानों से वार्ता की,लेकिन किसान एडीओ पंचायत बृजेश सिंह को हटाने की मांग पर अडे हुए है। किसान नेताओं ने 20 अगस्त को लखनऊ बहराइच हाइवे जाम करने का ऐलान कर दिया है। प्रदेश सचिव ओम प्रकाश वर्मा ने कहा कि एडीओ पंचायत सफाई कर्मियों से मन्थली वसूली करते है,जिससे सफाई कर्मी काम नही करते है।सफाई कर्मी को अपने कमरे में बैठाकर ऐसी की हवा खिलाते है। मध्यांचल जोन के महासचिव मोहन लाल वर्मा ने कहा कि डीपीआरओ से वार्ता हुयी,लेकिन वह कार्यवाही नही करना चाहते है। जांच के नाम पर कार्यवाही को पेन्डिंग रखना चाहते है,जिससे किसान सहमत नही है। जिलाध्यक्ष राम कुमार वर्मा ने कहा कि एडीओ पंचायत का रवैया ठीक नही है।बातचीत से काम नही चलेगा।एडीओ पंचायत को नही हटाया गया तो 20 अगस्त को किसान लखनऊ बहराइच हाइवे जाम कर देंगे।
मण्डल उपाध्यक्ष जुगुल किशोर मिश्रा ने प्रशासन को ललकारते हुए कहा कि जरूरत पडी तो 20 के बाद सभी ब्लाक मुख्यालयों पर चक्का जाम कर दिया जाएगा।इस अवसर पर पुत्ती लाल यादव, दृगराज यादव,योगेन्द्र पहलवान, अजय वर्मा,राम समुझ निषाद, प्रकाश सिंह वर्मा, आवेश अहमद,लल्ला सिंह,सगीर अहमद,श्याम सिंह,राम राज सिंह,राम किशोर वर्मा, समर सिंह वर्मा, अजय सिंह वर्मा,आरती देवी,राधा,रजकला,गुड्डी देवी समेत सैकडों किसान सामिल रहे।

खस्ताहाल सड़के दे रहे हैं बड़े हादसों को दे रहा दावत, ग्रामीणों परेशान

TNI 24 ब्यूरो चीफ मेराज अहमद

बहराइच। खराब सड़कों ने बढ़ाई लोगों की परेशानी:सड़क पर गड्‌ढे ही गड्‌ढे, पैदल चलना भी होने लगा है दुस्वार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सख्त आदेश गड्ढा मुक्त अभियान भी जिले की सड़कों की सूरत नहीं बदल सके हैं। जिसके चलते राहगीरों का सफर जोखिम भरा हो गया है चकपिहानी से गंडारा को जोड़ने वाला संपर्क सड़कें बदहाल हैं। सड़काें पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। जिसके कारण प्रतिदिन दर्जनों बाइक सवार गिरकर घायल हो रहे हैं। बड़े वाहनों की फिटनेस खराब हो रही है। पूरा मामला कैसरगंज तहसील क्षेत्र के चक पिहानी मोड़ से लेकर गंडारा तक 9 किलोमीटर सड़क बना तालाब जिम्मेदारों की लापरवाही से सैकड़ो गाँव की आम जनता को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है जनप्रतिनिधियों को जनता की समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे हैं ग्रामीणों का कहना है कि संबंधित विभाग को कई बार अवगत कराया है, लेकिन आज तक उनकी समस्या का कोई भी समाधान नहीं हो पाया। है खराब सड़क पर चलते कई बार लोग गुजरते हुए गिरकर चोटिल भी हो जाते हैं इसके बाद भी लोक निर्माण विभाग के अधिकारी व विधायक सांसद की नहीं पड़ रही नजर

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में 14 सितंबर को होगा लोक अदालत का आयोजन

रिपोर्ट विरेन्द्र तोमर बागपत

बागपत/बागपत में न्यायालय में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वधान में 14 सितंबर को लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा जिसमें विभिन्न मामलों का निस्तारण सुलभ एवं सुलह समझौते के आधार पर किया जाएगा। लोक अदालत की तैयारी को लेकर जिला जज संजय कुमार मलिक ने अधिकारियों न्यायाधीशों के साथ बैठक कर लोक अदालत को सफल बनाने के लिए निर्देशित किया वहीं अधिकारियों ने लोक अदालत की तैयारी शुरू कर दी हैं जिला जज संजय कुमार मलिक ने कहा कि संबंधित पक्षकारों को कम से कम दो नोटिस तामिल कराए जाएं जिससे अधिक से अधिक मामलों का निस्तारण कर जा सके वहीं अपर जिला एक सत्र न्यायाधीश शिवकुमार ने कहा कि यह एक सुलभ और सस्ता न्याय दिलाने का सबसे अच्छा तरीका है इसमें कोई भी व्यक्ति अपना सुलह समझौते के आधार पर निस्तारण कर सकता है उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से इसमें पहुंचने कीअपील की है।

बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार को लेकर भाजपा में रोष, निकाला मौन जुलूस

रिपोर्ट विरेन्द्र तोमर बागपत

बागपत/ तहसील बडौत/बड़ौत में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हुए अत्याचार को लेकर भाजपा जिला अध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय के नेतृत्व में मौन जुलूस निकाला। जिसमें काफी संख्या में भाजपाई शामिल हुए। इस दौरान हाथ में मोमबत्ती लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया।
बता दें कि पड़ोसी देश बांग्लादेश में तख्तापलट के बाद भी हिंसक घटनाएं जारी हैं। खासकर हिंदुओं समेत अन्य अल्पसंख्यकों पर अत्याचार की खबरें लगातार सामने आ रही है। जिस पर भाजपा के कार्यकर्ता व हिन्दू संगठन ने चिंता जताई है। साथ ही विरोध प्रदर्शन कर अपना विरोध जता रहे हैं‌।
इस दौरान निवर्तमान जिलाध्यक्ष सूरजपाल सिंह, जिला उपाध्यक्ष राकेश जैन, सुभाष चन्द्र जैन, अंकित लपराना, आलोक शास्त्री, अतुल जैन, विनोद पांचाल, नगर अध्यक्ष चिराग जैन, सभासद राकेश जैन, गौरव तोमर, जयप्रकाश जैन, प्रमेन्द्र तोमर, प्रतिभा शर्मा, मिनाक्षी सिसौदिया, सविता गोयल, राखी पंवार, पोविन्द्र तोमर, सत्यपाल उपाध्याय, आत्माराम मौर्य, पवन शर्मा, प्रभात स्वामी, मुदित जैन, सत्यव्रत आर्य, राकेश पांचाल, अमरजीत पंवार, मुकेश जैन, वन्दना गुप्ता आदि मौजूद रहे।