नगर पालिका में सचिन सैनी की एंट्री पर सियासी गर्माहट, संयुक्त हिंदू महासंघ ने किया जोरदार स्वागत

Spread the love

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। नगर पालिका में नामित सदस्य बनाए जाने के बाद सचिन सैनी के स्वागत को लेकर जिले की सियासत में हलचल तेज हो गई है। गुरुवार को शिवसेना और संयुक्त हिंदू महासंघ के पदाधिकारियों ने संपर्क कार्यालय पर एकत्र होकर सचिन सैनी का फूल-मालाओं से भव्य अभिनंदन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला और पूरे आयोजन में शक्ति प्रदर्शन की झलक साफ नजर आई।
कार्यक्रम की शुरुआत हिंदू नववर्ष के मौके पर एक-दूसरे को शुभकामनाएं देने और मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराने के साथ हुई। इसके बाद पदाधिकारियों ने सचिन सैनी को नगर पालिका का नामित सदस्य बनाए जाने पर उनका जोरदार स्वागत किया। वक्ताओं ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि पार्टी ने जमीनी स्तर पर काम करने वाले समर्पित कार्यकर्ताओं को सम्मान देकर उनका मनोबल बढ़ाने का काम किया है।
नेताओं ने कहा कि सचिन सैनी जैसे सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ता को जिम्मेदारी मिलने से न सिर्फ संगठन मजबूत होगा, बल्कि नगर के विकास कार्यों को भी गति मिलेगी। इस मौके पर संयुक्त हिंदू मोर्चा अध्यक्ष मनोज सैनी, शिवसेना प्रदेश महासचिव डॉ. योगेंद्र शर्मा, जिला अध्यक्ष लोकेश सैनी, मंडल महासचिव राजेश कश्यप, जिला अध्यक्ष अखिलेश जाटव, मंडल उपाध्यक्ष संजय गोयल, प्रदेश महासचिव वीरेंद्र त्यागी, जिला अध्यक्ष सुनीता मलिक, गीता गुर्जर, कल्पना ठाकुर, शालिनी शर्मा, आशीष शर्मा, हरीश पालीवाल, सुरेश कुमार बारी, शुभम शर्मा, विजय तोमर, राहुल सैनी, रितेश तरीका, डॉ. नवनीत पाल, अनुज सैनी और विनय पाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने एकजुटता का संदेश देते हुए आगामी समय में संगठन को और मजबूत करने का संकल्प भी लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *