नव निर्माण के नौ वर्षः जनपद में 09 दिवसीय प्रदर्शनी का शुभारम्भ

Spread the love

सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने हेतु प्रदर्शनी आयोजित

लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने के लिए विकास भवन में विशेष कार्यक्रम

कार्यक्रम में लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं के अन्तर्गत वितरित किए चेक

रिपोर्ट – शारिक खान

रामपुर। प्रदेश सरकार के नव निर्माण के नौ वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर विकास भवन सभागार में मा० विधायक मिलक-शाहबाद श्रीमती राजबाला, मा० भाजपा जिला अध्यक्ष हरीश गंगवार, जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी, पुलिस अधीक्षक विद्या सागर मिश्र, मुख्य विकास अधिकारी गुलाब चन्द्र सहित अन्य अधिकारियों एवं लाभार्थियों की उपस्थिति में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ लखनऊ स्थित लोक भवन से आयोजित मा० मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम के सजीव प्रसारण को देख। तथा मा० मुख्यमंत्री जी के उद्बोधन को सुना गया।
इस अवसर पर मा० विधायक श्रीमती राजबाला ने कहा कि सरकार सर्वहिताय के मूलमंत्र पर कार्य करते हुए समाज के सभी वर्गों को लाभान्वित कर रही है। प्रदेश सरकार द्वारा स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषकों, महिलाओं एवं वृद्धजनों के कल्याण हेतु विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। कानून व्यवस्था को सुदृढ़ कर महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण प्रदान किया गया है। उन्होंने कहा कि आवास, पेंशन, ऋण मोचन तथा आयुष्मान कार्ड जैसी योजनाओं से आमजन को लाभ मिल रहा है।
मा० भाजपा जिला अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश सरकार के नौ वर्ष सेवा, सुरक्षा एवं सुशासन के प्रतीक हैं। सरकार द्वारा पारदर्शी एवं बिना भेदभाव के योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है, जिससे आमजन का विश्वास निरंतर बढ़ा है। युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
जिलाधिकारी ने कहा कि प्रदेश सरकार के 09 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जनपद स्तर पर 09 दिवसीय प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन का उद्देश्य सरकार की उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों को आमजन तक प्रभावी रूप से पहुंचाना है।
उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी में विभिन्न विभागों द्वारा अपने-अपने स्टॉल लगाए गए हैं, जहां योजनाओं की विस्तृत जानकारी, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया एवं लाभ प्राप्त करने की विधि के बारे में आमजन को अवगत कराया जा रहा है। इसके साथ ही लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने हेतु मौके पर ही आवश्यक मार्गदर्शन भी उपलब्ध कराया जा रहा है।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत सुब्हान खां को आरओ वाटर प्लांट के लिए 05 लाख रूपये, ढाकनलाल को आईस्क्रीम बनाने हेतु 2.5 लाखए कृष्णपाल को बुटीक हेतु 02 लाख रूपये की धनराशि के डेमो चेक प्रदान किए। राज्य ग्रामीण अजीविका मिशन के तहत रानी स्वयं सहायता समूह सहित 07 स्वयं सहायता समूहों को उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया। मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के अन्तर्गत धैर्य, अंश जैन, कल्पना, ऋषि श्रीवास्तव, ईशा मार्टिन, पिंकी कश्यप को जोड़ा गया है। 07 निराश्रित महिलाओं को पेंशन योजना से लाभान्वित किया गया। श्रम विभाग द्वारा राकेश, धर्मवीर, अब्दुल जब्बार को मातृत्व शिशु एवं बालिका मदद योजना के अन्तर्गत 31000 रूपये एवं संजीव कुमार को 26000 रूपये का चेक प्रदान किया।
मुख्यमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत तहसील स्वार ग्राम मधुपुरा ओमवती, तहसील मिलक ग्राम मेघानगला जदीद की श्रीमती चॉदनी गंगवार एवं तहसील मिलक ग्राम पजाबा की श्रीमती संतोष कुमारी को आवास की प्रतिकात्मक चाभी प्रदान की गई। इस दौरान दिव्यांग बालिका पूजा मिल्क निवासी को ट्राई साइकिल प्रदान की।
विकास भवन परिसर में स्थापित 09 दिवसीय प्रदर्शनी में विभिन्न विभागों द्वारा विभागीय योजनाओं से सम्बन्धित स्टॉल लगाए गए हैए जिससे आमजन को विभागीय योजनाओं के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *