Headlines

सपा ने बहुजन नायक के जन्मदिन को पीडीए दिवस के रुप में मनाया

Spread the love

रिपोर्ट – हरीश

हमीरपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी के निर्देश पर सपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष इदरीश खान की अध्यक्षता में बहुजन नायक मान्यवर कांशीराम जी के 92वें जन्मदिवस को पीडीए दिवस के रूप में मनाया गया। मुख्य अतिथि सपा अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर चौधरी ने कहा कि कांशीराम जी का जीवन सामाजिक न्याय, समानता, स्वाभिमान और बहुजन समाज के अधिकारों के लिए समर्पित रहा।

उन्होंने शोषित, वंचित और उपेक्षित वर्गों को नई चेतना, नई दिशा और आत्मसम्मान दिलाने का कार्य किया। उनका जीवन आज भी करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके विचार आज भी समाज को नई ऊर्जा, नई दिशा और नया आत्मविश्वास प्रदान करते हैं। अन्य वक्ताओं द्वारा उनके जीवन पर अपने विचार व्यक्त किये गये। इस कार्यक्रम में पूर्व ब्लॉक प्रमुख शुभकरण सिंह परिहार, पूर्व मंत्री कुंवर बादशाह सिंह, राम प्रकाश प्रजापति पूर्व प्रत्याशी, मुन्नीलाल निषाद प्रदेश सचिव, माया वाल्मीकि पूर्व चेयरमैन, सुरेन्द्र सिंह राजपूत जिला महासचिव, राज बहादुर पाल पूर्व जिला अध्यक्ष, नारायण दास अकेला, अरुण यादव, ओम प्रकाश सोनकर वारसी, मानप्यारे निषाद, अवधेश यादव, संजय यादव, राजेन्द्र यादव, युगांक मिश्रा, राघवेन्द्र यादव लकी सहित सैकड़ों समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *