रिपोर्ट – मो0 नसीम

बाराबंकी। बाराबंकी के आज शुक्रवार को भाजपा विधायक दिनेश रावत ने नगर पंचायत सुबेहा कार्यालय में नगर अध्यक्ष और सभासदों के साथ एक बैठक की। इस बैठक के दौरान, पूर्व में हुई बैठकों की समीक्षा की गई और वार्डों में कराए जाने वाले कार्यों पर चर्चा हुई।
विधायक रावत ने नगर अध्यक्ष और सभासदों से उनकी समस्याएं सुनीं और उनके समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने सभी को आपस में तालमेल बिठाकर काम करने की सलाह दी, ताकि नगर का सुचारु विकास हो सके। विधायक ने कहा कि यदि कोई समस्या आती है, तो उन्हें अवगत कराया जाए, उसका निदान कराया जाएगा।
दिनेश रावत ने बताया कि भाजपा सरकार नगर पंचायत के विकास के लिए लगातार धन आवंटित कर रही है। उन्होंने कहा कि इसी के तहत नगर पंचायत और विस्तारित क्षेत्रों में नाला निर्माण, इंटरलॉकिंग और प्रकाश व्यवस्था जैसे बड़े कार्य कराए गए हैं।
विधायक ने आगे भी निरंतर विकास जारी रहने का आश्वासन दिया। उन्होंने नगर अध्यक्ष को यह भी आश्वस्त किया कि बड़े कार्य, जो बजट के अभाव में निधि से नहीं कराए जा सकते, उन्हें लिखकर अवगत कराया जाए, ताकि उन कार्यों को कराने का प्रयास किया जा सके।
इस अवसर पर नगर अध्यक्ष देवीदीन रावत, ईओ अशोक कुमार खरवार, सभासद संघ अध्यक्ष रिजवान खान, जाहिर हाफिज, इमरान खान, गिरजा रावत, जय प्रकाश, प्रदीप गुप्ता, महेंद्र मौर्य, जयप्रकाश, रवि विश्वकर्मा सहित नगर पंचायत के अन्य सभासद मौजूद रहे।

