बिना मान्यता चल रहा आर.के. बेस्ट इंग्लिश स्कूल, भूमिधरा के नीचे हो रही पढ़ाई

Spread the love

पहाड़पुर देवकली में 1 से 8 तक की कक्षाएं संचालित, शिक्षा विभाग की निगरानी पर उठे सवाल

रिपोर्ट – एकरार खान

गाजीपुर। जिले के देवकली ब्लॉक क्षेत्र के पहाड़पुर गांव में संचालित आर.के. बेस्ट इंग्लिश स्कूल को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय सूत्रों के अनुसार यह स्कूल बिना विभागीय मान्यता के ही संचालित किया जा रहा है और यहां कक्षा 1 से लेकर कक्षा 8 तक के बच्चों को पढ़ाया जा रहा है।बताया जाता है कि यह विद्यालय किसी पक्के भवन में नहीं बल्कि एक भूमिधरा (अस्थायी ढांचे/शेड) के नीचे संचालित हो रहा है। ऐसे में बच्चों के बैठने, पढ़ाई और सुरक्षा को लेकर भी गंभीर सवाल उठ रहे हैं। इसके बावजूद स्कूल में बच्चों का दाखिला लेकर नियमित रूप से पढ़ाई कराई जा रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि स्कूल को शिक्षा विभाग से अब तक कोई मान्यता नहीं मिली है। इसके बावजूद लंबे समय से यहां कक्षाएं संचालित हो रही हैं। ग्रामीणों के अनुसार अभिभावकों से फीस लेकर बच्चों को पढ़ाया जा रहा है, जबकि विद्यालय की मान्यता को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है।ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में कई बार बिना मान्यता के स्कूल संचालित होने की शिकायतें सामने आती रहती हैं, लेकिन संबंधित विभाग के अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं देते। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर बिना मान्यता के यह स्कूल कैसे संचालित हो रहा है और शिक्षा विभाग को इसकी जानकारी क्यों नहीं है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन और शिक्षा विभाग से पूरे मामले की जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते इस तरह के स्कूलों की जांच नहीं की गई तो बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो सकता है।
अब देखना यह होगा कि शिक्षा विभाग इस मामले को कितनी गंभीरता से लेता है और बिना मान्यता के संचालित हो रहे इस स्कूल के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *