होटल पर पुलिस का छापा, मचा हड़कंप

Spread the love

नोनहरा थाना क्षेत्र के श्री राधे होटल एंड फैमिली रेस्टोरेंट पर पुलिस की कार्रवाई

रिपोर्ट – एकरार खान

गाजीपुर। जिले के नोनहरा थाना क्षेत्र में स्थित श्री राधे होटल एंड फैमिली रेस्टोरेंट पर पुलिस ने अचानक छापा मार दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया और होटल के आसपास लोगों की भीड़ लग गई।जानकारी के अनुसार पुलिस को कुछ संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली थी, जिसके आधार पर नोनहरा थाना पुलिस ने होटल पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। पुलिस टीम ने होटल परिसर में मौजूद लोगों से पूछताछ की और होटल के कमरों की भी तलाशी ली।अचानक हुई इस कार्रवाई से होटल संचालक और वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने होटल के रजिस्टर और अन्य दस्तावेजों की भी जांच की।सूत्रों के अनुसार पुलिस को लंबे समय से इस होटल में कुछ संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत मिल रही थी, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। हालांकि पुलिस द्वारा जांच के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।नोनहरा थाना पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए समय-समय पर इस तरह की जांच और कार्रवाई की जाती है। मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *