रिपोर्ट – हरीश

हमीरपुर। सुमेरपुर थाना क्षेत्र के विदोखर मेदनी गांव में एक युवक ने पेट्रोल डालकर खुद को आग लगा ली। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर परिजनों को सौंप दिया। अचानक हुई घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
विदोखर मेदनी निवासी मुन्नीलाल प्रजापति ने बताया कि उसका पुत्र राहुल प्रजापति (28) मानसिक रूप से कमजोर था। इसी को लेकर वह आए दिन घर में झगड़ा करता था। बताया कि शनिवार को सुबह करीब 8 बजे वह घर से खेतों की तरफ निकल गया और नहर पटरी के किनारे जाकर पेट्रोल डालकर खुद को आग लगा ली। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। खेतों में काम कर रहे लोगों ने उन्हें सूचना दी। जिस पर उन्होंने मौके पर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर कर परिजनों को सौंप दिया। अचानक हुई घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पिता ने बताया कि अभी दो वर्ष पूर्व इसके बड़े भाई पवनेश की दुर्घटना में मौत हो गई थी। चार बेटों में दो बेटे प्रवीण एवं गोविंद बचे हैं। मृतक अविवाहित था। उन्होंने बताया कि राहुल को डेढ़ वर्ष पूर्व सर्प ने काटा था। देशी उपचार के बाद इसकी जान तो बच गई थी। तभी से यह मानसिक रूप से कमजोर हो गया था।

